लोक गायिका शारदा सिन्हा की बिगड़ी तबीयत, दो दिनों से दिल्ली के AIIMS के ICU में हैं भर्ती

Sharda Sinha Admitted in Hospital in Hindi: लोक गायिका शारदा सिन्हा तबीयत बिगड़ने के चलते दो दिनों से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
लोक गायिका शारदा सिन्हा की बिगड़ी तबीयत, दो दिनों से दिल्ली के AIIMS के ICU में हैं भर्ती


Sharda Sinha Admitted in Hospital in Hindi: पद्मभूषण से सम्मानित लोक गायिका औ बिहार की शान शारदा सिन्हा अचानक तबीयत खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शारदा की तबीयत 26 अक्टूबर को अचानक खराब हुई थी। जिसके बाद से वे अस्पताल में भर्ती हैं। दो दिनों से अस्पताल में भर्ती गायिका को हालत गंभीर होने के चलते आईसीयू में रखा गया है। जानकारी के मुताबिक उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। 72 वर्षीय शारदा की तबीयत पिछले कुछ सालों से कम ठीक रहती है। 

एम्स ने दिया हेल्थ अपडेट 

एम्स अस्पताल ने शारदा के भर्ती होने के बाद एक बयान जारी कर उनका हेल्थ अपडेट जारी किया है। डॉक्टरों के मुताबिक फिलहाल उनकी तबीयत स्थिर है, लेकिन अभी भी उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है, जहां डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं। एम्स दिल्ली की मीडिया प्रभावी और एनाटॉनी विभाग की प्रोफेसर डॉ. रीमा दीदा ने बताया कि शारदा सिन्हा साल 2018 से ही मल्टीपल मायलोमा से पीड़ित हैं। 

bone

क्या है मल्टीपल मायलोमा? 

मल्टीपल मायलोमा एक प्रकार का बोन मैरो कैंसर है, जिसमें शरीर में मौजूद प्लाजमा पर प्रभाव पड़ता है। आसान भाषा में समझें तो यह एक प्रकार का दुर्लभ ब्लड कैंसर है। इस स्थिति में प्लाजमा सेल्स मरीज की बोन मैरो में फैलकर हड्डियों को नुकसान पहुंचाते हैं। इससे कई बार टिशु डैमेज होने लगते हैं और रक्त कोशिकाओं के निर्माण में भी बाधा आती है। 

इसे भी पढ़ें - ब्लड से जुड़ी खतरनाक बीमारी है मल्टिपल मायलोमा, ये हैं इसके लक्षण

मल्टीपल मायलोमा के लक्षण 

  • मल्टीपल मायलोमा होने पर शरीर में कई प्रकार के लक्षण दिखाई दे सकते हैं। 
  • ऐसे में मरीज को बार-बार प्यास लगने के साथ ही बार-बार पेशाब भी लगती है। 
  • ऐसे में कई बार हड्डियों में दर्द होने के अलावा फ्रैक्चर भी हो सकता है। 
  • मल्टीपल मायलोमा से पीड़ित मरीज का वजन कम होने के साथ ही शरीर में कमजोरी भी आती है। 
  • इस स्थिति में मरीज को पेट से जुड़ी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। 

Read Next

दिल्ली में जानलेवा हुई हवा, एक्सपर्ट से जानें- सुबह या शाम किस समय वॉक करना है सही?

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version