क्रिकेटर विनोद कांबली की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में कराया गया भर्ती, जानें उनका हेल्थ अपडेट

Cricketer Vinod Kambli admitted to hospital in Hindi: भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कांबली की तबीयत अचानक खराब हो गई, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्रिकेटर विनोद कांबली की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में कराया गया भर्ती, जानें उनका हेल्थ अपडेट


Cricketer Vinod Kambli admitted to hospital in Hindi: भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज कांबली की तबीयत अचानक खराब हो गई, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक उनकी तबीयत पिछले कुछ महीनों से खराब चल रही थी। वे कुछ स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कांबली बेहोश होकर गिर पड़े थे, जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 52 वर्षीय कांबली की बीमारी के बारे में विस्तार से अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

पहले से स्थिर है हालत

कांबली की हालत फिलहाल स्थिर है, लेकिन अभी तक अस्पताल की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। जानकारी के मुताबिक कांबली को ठाणे के आकृति हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। कांबली के आर्थिक तंगी से ग्रसित होने की भी बात कही जा रही है। हाल ही में कांबली ने सचिन तेंदुलकर से मुलाकात की थी। वहीं, कपिल देव और सुनील गावस्कर भी उनकी आर्थिक मदद करने के लिए आगे आए थे। 

बेहोश होने पर क्या फर्स्ट ऐड देनी चाहिए?

  • बेहोश होने पर आपको सबसे पहले व्यक्ति को लेटाना या बैठाना चाहिए। इससे दोबारा बेहोश होकर गिरने की आशंका कम होती है।
  • इसके लिए आपको मरीज की सांस चेक करनी चाहिए और उसे तुरंत अस्पताल लेकर जाना चाहिए।
  • ऐसे में मरीज के शर्ट के ऊपर के बटन खोल दें, बेल्ट और पैंट ढ़ीली कर दें।
  • ऐसे में आपको मरीज को धीरे -धीरे हिलाने की कोशिश करनी चाहिए।
  • होश में आने के बाद मरीज को पानी पिलाएं और लंबी सांस लेने के लिए कहें।
  • यह सुनिश्चित करें कि मरीज सुरक्षित पोजिशन में बैठा है या नहीं।

Read Next

कंपोजर-गायक सचेत और परंपरा के घर गूंजी किलकारी, बेटे को दिया जन्म

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version