अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती हुए रजनीकांत, जानें उनकी सेहत से जुड़े लेटेस्ट अपडेट

Rajnikant unwell admitted to hospital in Hindi: साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत को अचानक तबीयत बिगड़ने के चलते चेन्नई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
  • SHARE
  • FOLLOW
अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती हुए रजनीकांत, जानें उनकी सेहत से जुड़े लेटेस्ट अपडेट


Rajnikant unwell admitted to hospital in Hindi: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अचानक तबीयत खराब होने के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक सोमवार को पेट में तेज दर्द होने की शिकायत के बाद उन्हें चेन्नई के अपोलो ग्रीम्स रोड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 73 वर्षीय एक्टर की पत्नी के मुताबिक फिलहाल वे डॉक्टरों की देख-रेख में हैं और उनकी हालत स्थिर है। हालांकि, अस्पताल या डॉक्टरों की ओर से इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। 

खतरे से बाहर हैं रजनीकांत 

मिली जानकारी के मुताबिक एक्टर को हार्ट प्रोसेस से होकर गुजरना पड़ सकता है। उनकी हार्ट प्रोसेस आज यानि एक अक्टूबर को कार्डियक कैथ लैब में डॉ साई सतीश द्वारा किया जाना है। हालांकि, अभी तक इसे लेकर कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। अभी तक एक्टर की ओर से भी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। फिलहाल केवल पेट में तेजी दर्द की शिकायत के आधार पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

severe stomach pain

पेट में दर्द होना किस बीमारी का संकेत हो सकता है? 

पेट में तेज दर्द होना कई बार स्वास्थ्य से जुड़ी गंभीर बीमारियों की ओर इशारा भी हो सकता है। इसलिए इस स्थिति को लंबे समय तक नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। पेट में तेज दर्द होना किडनी में पथरी, पेट में इंफेक्शन, गालब्लेडर कैंसर, लिवर कैंसर और कुछ मामलों में हेपाटाइटिस की ओर भी इशारा हो सकता है। कुछ मामलों में पेट के उपरी भाग के बाएं हिस्से में दर्द होना पैनक्रियाटिक कैंसर का भी लक्षण हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें - रिवॉल्वर साफ करते समय मिस फायर के चलते एक्टर गोविंदा के पैर में लगी गोली, अस्पताल में हुए भर्ती

हार्ट से जुड़ी समस्याओं की ओर भी हो सकता है इशारा 

अगर आपको पेट में तेज दर्द महसूस हो रहा है तो यह कुछ मामलों में हार्ट से जुड़ी समस्याओं की ओर भी इशारा हो सकता है। ऐसी स्थिति कई बार एंजीना, पल्मोनरी एंबोलिज्म और हार्ट अटैक जैसी समस्या का भी संकेत हो सकता है। 

Read Next

Poshan 2024 में हम जानेंगे कि बतौर मां, अभिनेत्री समीरा रेड्डी अपने बच्चों की देखभाल कैसे करती हैं

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version