अचानक बिगड़ी पंजाब के CM भगवंत मान की तबीयत, अस्पताल में हुए भर्ती, जानें उनका हेल्थ अपडेट

Punjab CM Bhagwant Mann Hospitalised: पंजाब के सीएम भगवंत मान की अचानक तबीयत बिगड़ने से उन्हें मोहाली के फॉर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
अचानक बिगड़ी पंजाब के CM भगवंत मान की तबीयत, अस्पताल में हुए भर्ती, जानें उनका हेल्थ अपडेट


Punjab CM Bhagwant Mann Hospitalised: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक अचानक तबीयत बिगड़ने के चलते उन्हें मोहाली की फॉर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पल्मोनरी आर्टरीज में सूजन आने के चलते उन्हें बुधवार को देर रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, इस विषय पर अभी डॉक्टरों ने बहुत ज्यादा खुलासा नहीं किया है। अब उनकी हालत स्थिर है और कुछ रेगुलर चेकअप के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। 

रिपोर्ट आना अभी बाकी 

मान के टेस्ट की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। डॉक्टरों ने उन्हें बेड रेस्ट पर रखा हुआ है। जानकारी के मुताबिक पल्मोनरी आर्टरीज में सूजन आने के चलते उनके ब्लड प्रेशर में भी कुछ असमानताएं देखी गईं। बुधवार देर रात वे बेहोश हो गए थे, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसे लेकर राजनीतिक दलों में कई तरह की बातें चल रही हैं कि आखिर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराए जाने के पीछे क्या वजह है। डॉक्टर द्वारा अभी तक किसी प्रकार की बीमारी होने की बात नहीं कही गई है। आम आदमी पार्टी ने भी इस बात को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है। पार्टी का कहना है कि वे रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल आए थे। 

इसे भी पढ़ें - हार्ट हेल्थ को बेहतर रखने के लिए रोज करें इन 5 न्यूट्रिएंट्स का सेवन, कम होगा हृदय रोगों का जोखिम

बिक्रम सिंह मजीठिया ने कही लिवर खराब होने की बात 

शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने भगवंत मान के अस्पताल में भर्ती होने पर कहा कि इसके पीछे कोई बड़ी वजह है। उन्होंने कहा कि रूटीन चेकअप में 24 घंटे नहीं लगते हैं। मजीठिया का कहना है कि मान की लिवर खराब हो गया है। वे लिवर सिरोसिस से पीड़ित हैं और असली कारण को दबाया जा रहा है। 

 

Read Next

Poshan 2024 में हम जानेंगे कि बतौर मां, अभिनेत्री समीरा रेड्डी अपने बच्चों की देखभाल कैसे करती हैं

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version