नियमित एक्सरसाइज और पौष्टिक आहार के सेवन से हम खुद को सेहतमंद रख सकते हैं, साथ ही मधुमेह, उच्च रक्तचाप, और मोटापा जैसी क्रॉनिक बीमारियों से बच सकते हैं। हालांकि, अधिकांश लोगों में खाद्य जागरूकता की कमी है। उन्हें यह नहीं पता कि विटामिन और मिनरल्स से भरपूर पौष्टिक आहार हमारे शरीर के लिए क्यों जरूरी हैं और इन्हें अपने आहार में कैसे शामिल करें।
इसी जागरूकता को बढ़ाने के लिए जागरण न्यू मीडिया के हेल्थ विंग ‘OnlyMyHealth’ एक बार फिर पोषण समिट लेकर आया है। इसका उद्देश्य पोषण और संपूर्ण स्वास्थ्य को बढ़ावा देना और लोगों को आहार की पौष्टिकता के बारे में जागरूक करना है। यह समारोह 30 सितंबर 2024 को नई दिल्ली के ITC मौर्य में आयोजित किया जाएगा। इस बार के समारोह में सभी आयु समूहों, विशेषकर बच्चों के लिए पोषण के महत्व पर जोर दिया जाएगा। इस समारोह के स्टेट पार्टनर पंजाब सरकार हैं।
Poshan 2024 में पंजाब सरकार की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री, डॉ. बलजीत कौर, गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में शामिल होंगी। उनके नेतृत्व और दृष्टिकोण से हम समझेंगे कि बच्चों और महिलाओं के अच्छे स्वास्थ्य के लिए पोषण क्यों आवश्यक है। वह पंजाब राज्य में चल रही विभिन्न पहलों के बारे में भी जानकारी देंगी।
स्पेशल गेस्ट के रूप में अभिनेत्री और मॉम इंफ्लुएंसर समीरा रेड्डी को भी आमंत्रित किया गया है। समीरा रेड्डी ने अपने करियर की शुरुआत ढाई दशक पहले की थी और उन्होंने नो एंट्री, रेस, दे दना दन, आक्रोश, और टैक्सी नंबर 9211 जैसी फिल्मों में काम किया है। उन्होंने 2014 में उद्यमी अक्षय वर्दे से शादी की और उनके एक बेटी और एक बेटा हैं। वर्तमान में, वह मॉम इंफ्लुएंसर के रूप में कॉन्टेंट क्रिएट कर रही हैं और महिलाओं को प्रेरित कर रही हैं।
गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को अपने स्वास्थ्य और अपने बच्चों के स्वस्थ विकास के लिए जरूरी पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। पोषण संबंधी जानकारी यह सुनिश्चित करती है कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की महिलाएं गर्भावस्था के दौरान संतुलित आहार के महत्व को समझें और जटिलताओं से बचाव कर सकें। पोषण जैसी पहल इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।
'पोषण' से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें - https://www.onlymyhealth.com/events/poshan-summit
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version