Poshan 2024: गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में जुड़ रही हैं पंजाब की मंत्री डॉ. बलजीत कौर, पोषण पर करेंगी अनुभव साझा

पोषण समिट 2024 में पंजाब की महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगी।
  • SHARE
  • FOLLOW
Poshan 2024: गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में जुड़ रही हैं पंजाब की मंत्री डॉ. बलजीत कौर, पोषण पर करेंगी अनुभव साझा


खराब पोषण बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को प्रभावित करता है। इसलिए, बच्चे के अच्छे स्वास्थ्य के लिए यह आवश्यक है कि उसे पोषण से भरपूर आहार मिले, जैसे दाल, अनाज, अंडे, विभिन्न फल और सब्जियां आदि। हालांकि, भारत अभी भी विकसित देशों के मुकाबले पोषण जागरूकता के मामले में बहुत पीछे है। लोगों में स्वास्थ्यप्रद खाद्य पदार्थों के बारे में जानकारी का अभाव है, जिसके कारण वे गलत आहार और पेय पदार्थों का सेवन कर रहे हैं और अपने बच्चों को भी यही सिखा रहे हैं।

जागरण न्यू मीडिया की पहल 'पोषण' लोगों में स्वस्थ रहने की भावना को जागृत करती है, वह भी स्वस्थ आहार के माध्यम से। इसका दूसरा संस्करण 30 सितंबर 2024 को नई दिल्ली के ITC मौर्य में आयोजित किया जाएगा। इसका मुख्य लक्ष्य पोषण और संपूर्ण स्वास्थ्य को बढ़ावा देना है। इस बार के समारोह में सभी आयु समूहों, विशेषकर बच्चों, के लिए पोषण के महत्व पर बल दिया जाएगा। 

इस बार के Poshan 2024 में पंजाब सरकार में सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में जुड़ रही हैं। उनकी लीडरशिप और विजन से हम जानेंगे कि बच्चों और महिलाओं के अच्छे स्वास्थ्य के लिए पोषण क्यों जरूरी है। इस संबंध में वह राज्य में चल रही विभिन्न पहलों के बारे में भी जानकारी देंगी।

Poshan 2024 खास इसलिए है क्योंकि यह एक ऐसा मंच होगा जहां स्वास्थ्य से जुड़े विशेषज्ञ, न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन अपने विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। उनका अनुभव हमें आवश्यक जानकारी देगा, जिसका शायद हमें ज्ञात न हो। वे आज के न्यूट्रिशन ट्रेंड्स, फास्ट फूड कल्चर, स्ट्रीट फूड और ऑनलाइन टेक्नोलॉजी की वजह से बदलते फूड कल्चर के बारे में आपका ज्ञानवर्धन करेंगे। इस समारोह का स्टेट पार्टनर पंजाब सरकार है।

आज लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो रहे हैं। क्या खाया जाए और क्या नहीं, इसके बारे में विशेषज्ञों से जानकारी ले रहे हैं और अपने फूड हैबिट्स को सुधार रहे हैं। स्वास्थ्य और पोषण के प्रति इस तरह की जागरूकता देश को स्वस्थ राष्ट्र बनने के लक्ष्य के करीब ले जाएगी।

अगर आप भी एक्सपर्ट्स के साथ डाइट और न्यूट्रिशन से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो Poshan 2024 के साथ जरूर जुड़ें। डेलिगेट के रूप में रजिस्टर करने के लिए विजिट करें - https://bit.ly/3z6xFTh 

 

Read Next

गट हेल्थ को इंप्रूव करने के लिए असरदार हैं ये 6 तरीके, जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer