HealthCare Heroes Summit- हेल्थकेयर सिस्टम पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज सिंह की राय जानें, जल्द जुड़ें हमारे साथ!

HealthCare Heroes 2025: इस भव्य आयोजन में दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, परिवहन और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री, डॉ. पंकज कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
  • SHARE
  • FOLLOW
HealthCare Heroes Summit- हेल्थकेयर सिस्टम पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज सिंह की राय जानें, जल्द जुड़ें हमारे साथ!


समाज में लोगों की सोच तेजी से बदल रही है। लोग अपने करियर और ग्रोथ पर अधिक ध्यान दे रहे हैं, लेकिन इसके चलते हमारा स्वास्थ्य कहीं न कहीं प्रभावित हो रहा है। काम के दबाव के कारण न हम अपने परिवार को पूरा समय दे पा रहे हैं और न ही खुद की सेहत का ध्यान रख पा रहे हैं। जबकि स्वास्थ्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए Onlymyhealth ने HealthCare Heroes की शुरुआत की—एक ऐसा मंच जहां हेल्थ एक्सपर्ट्स स्वास्थ्य से जुड़ी चुनौतियों, समाधानों और नवाचारों पर विस्तार से चर्चा करते हैं। साथ ही, इस क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले नायकों को सम्मानित किया जाता है।

HealthCare Heroes Summit & Awards 2025 अपने पांचवें संस्करण के साथ एक बार फिर लौट रहा है, और इस बार की थीम है— "Fighting Cancer Together"। इस समारोह का आयोजन दिल्ली के प्राइड प्लाजा होटल (एरोसिटी) में 26 मार्च को आयोजित किया जाएगा। इस भव्य आयोजन में दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, परिवहन और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री, डॉ. पंकज कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। डॉ. पंकज सिंह ने 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में विकासपुरी से महेंद्र यादव को 12,876 वोटों के अंतर से हराया। चुनाव से पहले, उन्होंने MCD पार्षद के रूप में भी अपनी सेवाएँ दी हैं।

इस समिट में स्वास्थ्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी, जिनमें शामिल हैं:

1. भारत के हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर को और कैसे बेहतर बनाया जाए?
2. डिजिटल टेक्नोलॉजी और AI का हेल्थकेयर में प्रभाव
3. सोशल मीडिया के दौर में मेंटल हेल्थ की बढ़ती चुनौतियाँ
4. महिलाओं के स्वास्थ्य और पोषण को प्राथमिकता देना
5. "सुपोषित भारत" के लक्ष्य को हासिल करने की राह में चुनौतियाँ
6. आधुनिक टेक्नोलॉजी कैसे स्वास्थ्य सेवाओं को नई परिभाषा दे रही है

इस समिट में हेल्थकेयर सेक्टर में बेहतरीन कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए कई कैटेगरी बनाई गई हैं, जैसे: मेंटल वेलनेस चैंपियंस, हेल्थ स्टार्टअप ऑफ द ईयर, गेम चेंजर इन डिजीज डायग्नोसिस
सेल्फलेस सर्विस इन पब्लिक हेल्थ, पायनियर्स इन न्यूट्रिशन एजुकेशन, डिजिटल हेल्थ ट्रेलब्लेजर आदि।

अगर आप हेल्थकेयर सेक्टर से जुड़े हैं या अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरूक हैं, तो यह समिट आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। यहां आपको देश के जाने-माने हेल्थ एक्सपर्ट्स से सीखने का मौका मिलेगा। नॉलेज-शेयरिंग सेशंस से हेल्थ इंडस्ट्री की गहराई से समझ मिलेगी और नई टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और ट्रेंड्स पर विशेषज्ञों की राय मिलेगी। जल्द करें रजिस्ट्रेशन और इस अनोखे आयोजन का हिस्सा बनें! अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें -

https://www.onlymyhealth.com/events/healthcare-heroes-awards

Read Next

क्या ज्यादा चाय पीने से कैविटी हो सकती है? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version