बॉलीवुड के किंग यानि शाहरुख खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रहे हैं। दरअसल, अचानक शाहरुख की तबियत खराब हो गई, जिसके चलते उन्हें अहमदाबाद के KD हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। कल ही शाहरुख अपनी IPL की टीम को सपोर्ट करने के लिए अहमदाबाद गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भीषण गर्मी के चलते उन्हें डीहाइड्रेशन हुआ, जिसके चलते अचानक से उनकी तबियत बिगड़ गई। फैंस उनके जल्दी रिकवर होने की कामना कर रहे हैं।
डीहाइड्रेशन होने के कारण
- डीहाइड्रेशन होने के पीछे कम पीना एक सामान्य और आम कारण माना जाता है, लेकिन इसके पीछे अन्य कारण भी जिम्मेदार हो सकते हैं।
- कई बार शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का स्तर बिगड़ने पर भी यह समस्या हो सकती है।
- बहुत ज्यादा शराब पीने या फिर दवाओं का सेवन करने से भी ऐसा हो सकता है।
- कई बार डायबिटीज या फिर डायरिया होने पर भी ऐसी समस्या हो सकती है।
- कैफीन या फिर कार्बोनेटेड ड्रिंक पीने से भी ऐसा हो सकता है।

डीहाइड्रेशन से बचने के तरीके
- डीहाइड्रेशन से बचने के लिए आपको सबसे पहले तरल पदार्थों की मात्रा को बढ़ाना चाहिए।
- डीहाइड्रेशन होने पर आपको सामान्य से ज्यादा पानी पीना शुरु कर देना चाहिए।
- ऐसे में शराब या फिर किसी गर्म चीज का सेवन करने से बचें।
- ऐसे में ऐसी सब्जियों और फलों का सेवन करें, जिनमें पानी की मात्रा अधिक हो।
- इससे बचने के लिए धूप या फिर गर्मी में रहने के बजाय आपको ठंडे तापमान में रहना चाहिए।
इसे भी पढ़ें - Heat Wave Alert: दिल्ली समेत इन राज्यों में भीषण लू के आसार, IMD ने रेड अलर्ट जारी कर दी चेतावनी
डीहाइड्रेशन को कैसे पहचानें?
- डीहाइड्रेशन होने पर शरीर में बहुत से लक्षण देखने को मिल सकते हैं।
- ऐसे में आपको थकान, कमजोरी महसूस होती है।
- डीहाइड्रेशन होने पर ज्यादा प्यास लगने के साथ ही ड्राई स्किन की भी समस्या हो सकती है।
- ऐसे में सिर में दर्द होने के साथ ही साथ मुंह सूखने जैसी समस्या भी हो सकती है।
Disclaimer