Heat Wave Alert: दिल्ली समेत इन राज्यों में भीषण लू के आसार, IMD ने रेड अलर्ट जारी कर दी चेतावनी

Heatwave Alert in Hindi: दिल्ली-एनसीआर और नॉर्थ इंडिया के कई राज्यों में भीषण लू चल रही है। ऐसे में IMD ने रेड अलर्ट जारी किया है।
  • SHARE
  • FOLLOW
Heat Wave Alert: दिल्ली समेत इन राज्यों में भीषण लू के आसार, IMD ने रेड अलर्ट जारी कर दी चेतावनी


IMD Heatwave Red Alert in Hindi: चिलचिलाती धूप, गर्मी और लू ने सभी को परेशान कर रखा है। गर्म हवाओं के संपर्क में आने की वजह से कई लोगों को स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस मौसम में चक्कर आना, उल्टी, मतली, सिरदर्द, बीपी कम होना जैसी समस्याओं से लोग जूझ रहे हैं। ऐसे में आईएमडी ने भी चेतावनी दे दी है। यानी दिल्ली, एनसीआर और नॉर्थ इंडिया के कुछ राज्यों में गर्मी से बुरा हाल होने वाला है। India Meterological Department (IMD) ने लू (Heatwave) को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने दिल्ली और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में लू और गर्मी की चेतावनी दी है। आने वाले दिनों में इन जगहों का तापमान बढ़ सकता है और गंभीर लू चल सकती है।

इन राज्यों में जारी किया है रेड अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार 25 मई तक नॉर्थ इंडिया के कुछ राज्यों में भीषण लू चल सकती है। इसकी वजह से लोगों को गर्मी से परेशान होना पड़ सकता है। आईएमडी ने 25 मई तक राजस्थान, पंजाब, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में लू का रेड अलर्ट जारी किया है। नॉर्थ इंडिया के लोगों को गर्मी और लू से अपना बचाव करना बहुत जरूरी है।

इसे भी पढ़ें- लू से बचने के लिए क्या करना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

heat wave

दिल्ली में 47 पार पहुंच सकता है तापमान

आपको बता दें कि दिल्ली में भी तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। लू और हीट वेव से लोग परेशान है। घर से बाहर निकलते ही लू के थपेड़े पड़ रहे हैं। यहीं वजह है कि दिल्ली और एनसीआर में भी 25 मई तक हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

इसे भी पढ़ें- गर्मि‍यों में हीट स्ट्रोक (लू) से बचना है, तो कभी न करें सेहत से जुड़ी ये 5 गलत‍ियां

हीटवेव या लू से बचने के लिए क्या करें?

  • हीटवेव से बचने के लिए शरीर को हाइड्रेट जरूर रखें। इसके लिए पानी अधिक पिएं और लिक्विड डाइट लें।
  • फलों और सब्जियों का अधिक मात्रा में सेवन करें। इससे पानी की कमी दूर होगी।
  • लू से बचने के लिए फास्ट फूड्स और जंक फूड्स का सेवन करने से बचें।
  • इस मौसम में आपको ज्यादा मसालेदार खाने से भी परहेज करना चाहिए।
  • गर्मी से बचने के लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें। इससे टैनिंग और सनबर्न से बचाव होगा।
  • हीटवेव से बचने के लिए सही फैब्रिक का चुनाव करें। आप कॉटन फैब्रिक के कपड़े पहन सकते हैं।

Read Next

शूटिंग के दौरान Multidirectional Instability Injury का शिकार हुईं एक्ट्रेस जान्हवी कपूर, खिसक गए थे दोनों कंधे

Disclaimer