Heat Wave Prevention Tips: इस समय देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी और उमस का माहौल है। लोग हीट वेव या लू से परेशान हैं। मई-जून के मौसम में हीव वेव की समस्या तीव्र हो जाती है। जो लोग ठंडे मौसम वाले इलाके से गर्म मौसम वाले इलाके में जाते हैं, उन्हें लू की समस्या जल्दी होती है। गर्मी में लू की चपेट में आने के कारण जी मिचलाना, बुखार, सिर दर्द, उल्टी, डायरिया जैसे लक्षण नजर आने लगते हैं। बड़े हो या बच्चे कोई भी हीटवेव से प्रभावित हो सकता है। इस मौसम में खुद को सुरक्षित रखने के लिए कुछ आसान टिप्स को फॉलो करें। जानें हीट वेव की समस्या से बचने के लिए क्या करें और क्या नहीं। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के केयर इंस्टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फिजिशियन डॉ सीमा यादव से बात की।
लू लगने पर थकान हो सकती है
अगर आपको अचानक थकान महसूस हो रही है, तो समझ जाएंं यह लू लगने का लक्षण है। लू लगने पर भी बुखार जैसे लक्षण महसूस होते हैं। लू लगने पर सिर में दर्द, बेहोशी, चक्कर आना, उल्टी या दस्त, मांसपेशियों में ऐंठन आदि लक्षण महसूस हो सकते हैं। आपको बता दें कि हीटवेव के कारण हीटस्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। हीटस्ट्रोक के कारण इंसान को अचानक चक्कर आ सकते हैं या वह बेहोश हो सकता है। सिर में तेज दर्द भी महसूस होता है।
हीट वेव से बचने के लिए क्या करें?- Do's For Heat Wave Prevention
- इस मौसम में घर को ठंंडा रखें और वेंटिलेशन का ख्याल रखें।
- गर्मी के मौसम में पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें।
- अगर आप बाहर जा रहे हैं, तो छाता या टोपी का इस्तेमाल करें। कपड़े की मदद से चेहरा, सिर, गर्दन को कवर करें।
- बाहर जा रहे हैं, तो शरीर को अच्छी तरह से कवर करके रखें। फुल बाजू वाली शर्ट पहनें।
- फील्ड वर्क करते हैं, तो आपको इलेक्ट्रोलाइट्स का सेवन करते रहना चाहिए। अपने साथ ओआरएस का घोल जरूर रखें।
- हीट वेव के कारण होने वाली बीमारी से बचने के लिए खीरा-ककड़ी का सेवन करें। इसमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है। इसे खाने से लू से बचाव होता है।
- अपनी डाइट में नारियल पानी को भी शामिल करें। नारियल पानी में मौजूद विटामिन्स, लू की समस्या से बचाव करते हैं।
इसे भी पढ़ें- लू (हीट वेव) लगने का संकेत हैं ये लक्षण, शरीर पर ऐसे पड़ता है असर
हीट वेव से बचने के लिए क्या न करें?- Don'ts For Heat Wave Prevention
- हीट वेव से बचना चाहते हैं, तो बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। 12 से 3 के बीच बाहर निकलने से बचें।
- कॉफी, चाय, एल्कोहल का सेवन गर्मी के मौसम में नहीं करना चाहिए। इससे बॉडी में डिहाइड्रेशन के लक्षण नजर आने लगेंगे और आप लू की चपेट में आ सकते हैं।
- धूप या गर्मी में ऐसी चीजों का सेवन न करें जो जरूरत से ज्यादा ठंडी हो। जैसे आइसक्रीम खाना या ठंडी कोल्ड ड्रिंक पीना। इस आदत के कारण आपको लू लग सकती है।
- बाहर जा रहे हैं, तो खाली पेट घर से न निकलें। इस कारण आपकी तबीयत खराब हो सकती है। कुछ न कुछ खाकर ही घर से बाहर जाना चाहिए।
- अगर आप भी देर तक बाहर रहते हैं, तो आपको बता दें कि लू की चपेट में आने का यह एक मुख्य कारण है। इस स्थिति से बचना चाहिए।
- एसी की हवा से निकलकर बाहर नहीं जाना चाहिए। इसी तरह बाहर से आकर एसी चलाने से बचना चाहिए।
उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इसे शेयर करना न भूलें।
इसे भी पढ़ें- International Yoga Day: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इसका महत्व और इतिहास