अब भीषण गर्मी करेगी परेशान, IMD ने जारी किया अलर्ट, खुद को बचाने के लिए अपनाएं ये आसान उपाय

बदलते मौसम और तापमान में बढ़त देखते हुए भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी किया है। चलिए जानते हैं हीट वेव से बचने के कुछ तरीकों के बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
अब भीषण गर्मी करेगी परेशान, IMD ने जारी किया अलर्ट, खुद को बचाने के लिए अपनाएं ये आसान उपाय


गर्मियों ने दस्तक दे दी है। गर्म पछुआ हवा के बहने से मौसम में गर्माहट देखी जा रही है। अप्रेल की शुरुआत से ही कई राज्यों में गर्मी बढ़ती हुई देखी जा रही है। बदलते मौसम और तापमान में बढ़त देखते हुए भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी किया है। सड़कों पर काम करने और धूप में निकलने पर लोगों को गर्माहट और जलन का एहसास होने लगा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि पिछले कुछ सालों की तुलना में इस बार गर्मियां थोड़ा लंबे समय तक बनी रह सकती है। आइये जानते हैं मौसम विभाग द्वारा जारी की गई एडवाइजरी के बारे में। 

अप्रैल से जून तक रह सकती है ज्यादा गर्मी 

आईएमडी ने इस साल अप्रैल से जून तक का पूर्वानुमान जारी किया है। नेश्नल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (NDMA) ने आईएमडी के साथ मिलकर लोगों को हीट वेव से बचाने के लिए एक प्लान बनाया है। IMD ने यह अनुमान लगाया है कि गर्मी का सबसे ज्यादा असर दक्षिणी हिस्से जैसे उत्तर पश्चिमी, पूर्वी भारत और मध्य भारत में इस बार अधिक गर्मी पड़ सकती है। देश के कई हिस्सों में गर्मी अभी से बढ़ गई है। कई राज्यों का तापमान 40 डिग्री तक पहुंच चुका है। 

लू चलने की संभावना 

IMD के मुताबिक अगले 10 से 20 दिनों में देश के कुछ राज्यों में लू चलने की संभावना है। इसमें आईएमडी द्वारा ओडिशा, पुडुचेरी, तमिलनाडु और केरल आदि जैसे राज्यों को एलर्ट किया है। इन प्रदेशों में 6 अप्रैल तक गर्म हवा और हीट वेव बनी रहने की आशंका जताई है। हालांकि, गर्मी या हीट वेव के असर को कम करने के लिए मौसम विभाग ने कमर कस ली है। 

इसे भी पढ़ें - शरीर की गर्मी निकालने के लिए अपनाएं ये 8 आयुर्वेदिक उपाय, गर्मियों में शरीर को मिलेगी अंदरूनी ठंडक

हीट वेव से बचने के तरीके 

  • मौसम विभाग द्वारा हीट वेव से बचने के लिए कूल रूफ को बढ़ावा देने के साथ ही साथ एडवांस मेट्रोलॉजिकल सर्विस को अपडेट रहने की सलाह दी गई है।
  • इसके लिए हवा, नमी और हीट इंडेक्स को लेकर फोरकास्ट सिस्टम बनाने की भी सलाह दी गई है। 
  • हीट वेव से बचने के लिए आपको शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी होता है। 
  • इसके लिए आपको टाइट कपड़े पहनने के बजाय ढ़ीले कपड़े पहनने चाहिए। 
  • धूप में निकलने से पहले सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना न भूलें। 

Read Next

RCB के खिलाड़ी Cameron Green ने किया बड़ा खुलासा, बचपन से ही किडनी की गंभीर बीमारी से हैं पीड़ित

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version