How to Stay Safe During Winters in Hindi: गर्मियों के मुकाबले ज्यादातर लोगों को ठंड का मौसम अच्छा लगता है। लेकिन, बढ़ती ठंड हमारे लिए कई समस्याओं का सबब भी बन सकती है। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में ठंड बढ़ गई है। तापमान में अचानक गिरावट आने के चलते पहाड़ी इलाकों में तो पारा कई डिग्री तक नीचे जा चुका है। इसका असर दिल्ली, यूपी समेत अन्य राज्यों में भी देखा जा रहा है। दिल्ली, यूपी और मध्य प्रदेश में कोहरे की घनी चादर छाई हुई है, जिसे देख भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कोहरे के साथ-साथ इन दिल्ली में प्रदूषण का भी कहर तेजी से बढ़ रहा है, जिसके कारण कई इलाकों में वीजिबिलिटी काफी कम हो गई है।
अगले 2 दिन रहेगा कोहरे का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने पहड़ों पर बर्फबारी होने के चलते हिमाचल प्रदेश के 4 जिलों में ठंडी हवा चलने की चेतावनी दी है। इसके साथ ही हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और पंजाब आदि में अगले 2 दिन तक कोहरे की घनी चादर रहने की संभावना जाहिर की है। इन राज्यों में भीषण सर्दि के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली, गाजियाबाद और गुरुग्राम समेत नोएडा में सुबह के समय कोहरे की घनी चादर छाई रही, जिसका असर लोगों की रोजर्रा के कार्यों पर भी पड़ा।
ठंड में सुरक्षित रहने के लिए क्या करना चाहिए?
- ठंड में सुरक्षित रहने के लिए आपको स्वेटर, जैकेट, टोपी और मफलर आदि पहनकर रखना चाहिए।
- इसके लिए आपको ग्रीन टी, ब्लैक कॉफी, अदरक का पानी पीने के साथ आमतौर पर भी गुनगुना पानी पीना चाहिए।
- ठंड से बचने के लिए आपको अपनी डाइट में गर्म फूड्स जैसे ड्राई फ्रूट्स, शकरकंद, अदरक और हल्दी आदि शामिल करनी चाहिए।
- ठंड के प्रकोप से बचने के लिए आपको सुबह उठकर योग और एक्सरसाइज करनी चाहिए।
- ऐसे में धूप में बैठना चाहिए।
इसे भी पढ़ें - सर्दियों में बढ़ जाती हैं कई दिक्कतें, जानें इस मौसम में फिट और हेल्दी रहने के लिए 10 टिप्स
- ठंड में में सुरक्षित रहने के लिए क्या नहीं करना चाहिए?
- ठंड में में सुरक्षित रहने के लिए बिना किसी काम के घर से बाहर न निकलें।
- घर से बाहर निकलते समय टोपी, दस्ताने और जैकेट पहनना न भूलें।
- ठंडी चीजें जैसे आइसक्रीम ठंडा पानी आदि पीने से बचें।