Delhi Weather Update IMD Issues Yellow Alert For Heatwave : देशभर में गर्मी का कहर जारी है। राजधानी दिल्ली में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार कर चुका है। भीषण गर्मी के कहर के बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली में येलो अलर्ट जारी कर दिया है। IMD ने 24 से 26 अप्रैल तक दिल्ली में लू चलने की आशंका जताई गई है और तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है। मौसम विभाग अपने अलर्ट में यह भी कहा है कि उत्तर-पश्चिम भारत में आने वाले सात दिनों में तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। हीटवेव और भीषण गर्मी के बीच IMD ने लोगों से सावधानी बरतने की सलाह दी है।
भीषण गर्मी में सेहत का ख्याल कैसे रखें- How to take care of your health in extreme heat
दिल्ली के जनरल फिजिशियन और एमबीबीएस डॉ. सुरिंदर कुमार का कहना है कि दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश जैसे क्षेत्रों में मई-जून के महीनों में जब तापमान 45 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा पार कर जाता है। तो लू (हीट वेव), डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक की परेशानी आम बात है। इस दौरान सेहत का ख्याल रखना ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। गर्मी के मौसम में होने वाली परेशानियों से बचने के लिए ठंडी तासीर वाली चीजों का सेवन करना चाहिए। आइए जानते हैं गर्मियों में क्या खाना चाहिए और क्या खाने से बचना चाहिए।
इसे भी पढ़ेंः रोजाना सुबह पिएं मेथी और सौंफ वाली ये हेल्दी चाय, जानें इसकी रेसिपी और फायदे
1. पानी और तरल पदार्थ
गर्मी में हीट वेव के दौरान पसीना भी ज्यादा आता है। पसीने के रूप में बहुत सारा पानी निकल जाता है। इससे डिहाइड्रेशन की परेशानी होती है। इस दौरान रोजाना कम से कम 8 से 10 लीटर पानी जरूर पिएं। अगर आपको सादा पानी पीना ज्यादा पसंद नहीं है, तो डाइट में नारियल पानी, नींबू पानी, बेल का शरबत और सत्तू का शरबत पिएं। डॉ. सुरिंदर कुमार के अनुसार, पानी और तरल पदार्थों का सेवन करने से शरीर को हाइड्रेशन मिलती है, जिससे थकान और सिरदर्द की परेशानी दूर होती है।
2. सनस्क्रीन का करें इस्तेमाल
धूप की तेज और हानिकारक किरणें त्वचा को नुकसान न पहुंचाए, इसके लिए बाहर जाते समय सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। मुंह और सिर को सूती कपड़े से ढककर रखें। सनस्क्रीन लगाने से सनबर्न और स्किन टैनिंग की परेशानी नहीं होती है।
इसे भी पढ़ेंः जिम में वर्कआउट के दौरान कलाई में आ गया है ट्विस्ट? करीना कपूर की ट्रेनर से जानें इसे ठीक करने के टिप्स
3. ताजे फलों का सेवन
गर्मियों में शरीर को ताजगी और एनर्जी देने के लिए ताजे फलों का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। इस मौसम में खाने में तरबूज, खरबूजा, खीरा, नींबू और अनार जैसे फलों को शामिल करें। इन फलों में पर्याप्त मात्रा में पानी होता है, जो शरीर हाइड्रेट रखता है। ध्यान रहे कि गर्मियों में हमेशा ताजे कटे हुए फल ही खाएं। लंबे समय से कटे हुए फलों में बैक्टीरिया पैदा हो सकते हैं, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ता है।
4. घर को ठंडा रखें
गर्मियों में बीमारियों से बचाव करने के लिए घर को ठंडा रखने की कोशिश करें। खिड़कियों पर खस की चटाई लगाएं, इस पर पानी छिड़काव करें ताकि शरीर ठंडा रहे। इसके साथ ही घर में तुलसी, मिंट और मनी प्लांट जैसे पौधे लगाएं। यह घर के अंदर से ठंडा रखने में मददगार होते हैं।
इसे भी पढ़ेंः गर्मियों में बढ़ जाते हैं ब्रेन स्ट्रोक के मामले, जानें क्या है गर्मी और स्ट्रोक के बीच कनेक्शन
गर्मियों में क्या नहीं खाना चाहिए- What not to eat in summer
- गर्मियों में अत्यधिक मात्रा में चाय, कॉफी और कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन करने से बचना चाहिए। यह शरीर डीहाइड्रेट करके बीमार कर सकते हैं।
- घर के बाहर निकलते समय ज्यादा टाइट और सिंथेटिक कपड़े न पहनें। सिंथेटिक और मिक्स फैब्रिक वाले कपड़े पसीना नहीं सोंखते हैं, जिससे खुजली, रैशेज और जलन की परेशानी हो सकती है।
इसे भी पढ़ें- गर्मी की वजह से आ रहे हैं बार-बार चक्कर, तो अपनाएं ये 5 टिप्स, मिलेगा आराम
- इस मौसम में गर्म तापमान के कारण खाना जल्दी खराब हो जाता है। इसलिए गर्मियों में बासी खाना और ज्यादा तेल व मसाले वाला खाना खाने से बचें।
- बच्चों को दोपहर के समय बाहर खेलने से बचें। इस दौरान लू का खतरा सबसे ज्यादा होता है। जिसके संपर्क में आने से बच्चे बीमार हो सकते हैं।
निष्कर्ष
गर्मियों में बीमारियों से बचाव के लिए थोड़ी समझदारी को अपनाना जरूरी है। इस दौरान पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। अगर आपको धूप में जाने के बाद चक्कर आना, थकान और उल्टी की परेशानी हो रही है, तो इस विषय पर डॉक्टर से बात करें।