दिल्ली समेत कई राज्यों में फिर से पड़ सकती है भीषण गर्मी, मौसम विभाग ने दी हीटवेव की चेतावनी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गर्मी को लेकर एक चेतावनी जारी की है। विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में गर्मी इससे भी ज्यादा भीषण हो सकती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
दिल्ली समेत कई राज्यों में फिर से पड़ सकती है भीषण गर्मी, मौसम विभाग ने दी हीटवेव की चेतावनी


How to Prevent Heatwave: गर्मी का मौसम अपनी चरम सीमा पर है। चिलचिलाती धूप और गर्मी आम लोगों के रोजमर्रा में बाधा बन रही है। इसके चलते लोग बीमार हो रहे हैं तो भीषण गर्मी के कारण कुछ लोग अपनी जान तक गवां चुके हैं। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गर्मी को लेकर एक चेतावनी जारी की है। विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में गर्मी इससे भी ज्यादा भीषण हो सकती है। इसलिए लोगों को हीटवेव से बचने के लिए सावधानियां बरतनी चाहिए। आइये विस्तार से जानते हैं इसके बारे में। 

मौसम विभाग ने दी चेतावनी (IMD gives Warning)

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री और बढ़ सकता है। उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत में गर्मी का कहर पहले से भी ज्यादा बढ़ सकता है। इसलिए विभाग ने लोगों को चेतावनी दी है। मई में राजस्थान और दिल्ली का पारा 50 डिग्री के पार पहुंच गया था। मौसम विभाग की मानें तो पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उडिशा, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, राजस्थान, और झारखंड में भी इसका असर देखने को मिल सकता है। अगले 5 दिनों में गर्मी बढ़ने की आशंका है। 

गर्मी से बचने के लिए क्या सावधानियां बरतें? (Precautions to Prevent Heatwave)

  • गर्मी से बचने के लिए आपको सबसे पहले शरीर को हाइड्रेट रहना चाहिए। 
  • लंबे समय तक धूप में रहने से बचना चाहिए। 
  • गर्मी और लू से बचने के लिए बाहर निकलते समय सिर पर कपड़ा रख लें। 
  • इसके लिए चाय और कॉफी पीने से बचें साथ ही साथ सीजनल फलों का सेवन करें। 
  • इससे बचने के लिए आपको सुबह उठकर मेडिटेशन करनी चाहिए। 
  • ऐसे में आपको ढ़ीले-ढ़ाले कपड़े पहनने चाहिए। 

Read Next

अल्कोहल-बेस्ड माउथवॉश का इस्तेमाल करते हैं तो हो जाएं सावधान, हो सकती हैं ओरल हेल्थ से जुड़ी समस्याएं: स्टडी

Disclaimer