
दिल्ली-एनसीआर में ठंड और कोहरे का प्रकोप जारी है। देश के कई हिस्सों में कंपकंपाने वाली ठंड हो रही है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण अब इसका असर कई राज्यों में देखने को मिल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिल्ली के मौसम को देखते हुए इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली और आस-पास के इलाकों में ठंड और कोहरे का कहर लगातार बना हुआ है। आइये विस्तार से जानते हैं दिल्ली के मौसम का लेटेस्ट अपडेट।
5.8 डिग्री तक पहुंचा न्यूनतम तापमान
आईएमडी के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से ठंड इतनी थी कि लोगों को उनकी रोजमर्रा के कामों में भी समस्या आ रही थी। वहीं, खराब मौसम के चलते ट्रेनें और हवाई यात्राओं में भी देरी हो रही हैं। कोहरे के चलते कई ट्रेनें रद्द तक हो रही हैं। राजधानी में बुधवार को ठंड इतनी ज्यादा थी कि दिन के समय अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि सुबह 9.05 बजे न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस था। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को तापमान 18.1 डिग्री रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री तक पहुंच गया था।
अन्य राज्यों में भी जारी किया गया एलर्ट
केवल दिल्ली ही नहीं, बल्कि कई राज्यों में खराब मौसम को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली के साथ-साथ राजस्थान और यूपी के भी कई इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है। यूपी के आगरा, कानपुर अमेठी, रायबरेली आदि इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शुक्रवार को मौसम साफ रहने की संभावना है।
इसे भी पढ़ें - ठंड के मौसम में सेहतमंद रहने के लिए खाली पेट चबाएं ये 4 पत्तियां, मिलेगा फायदा
ठंड से बचने के लिए क्या करें?
- ठंड के प्रकोप से बचने के लिए आपको पूरी सतर्कता बरतनी चाहिए।
- इसके लिए सबसे पहले गर्म कपड़े पहनें और शरीर को पूरी तरह से ढ़ककर रखें।
- इसके लिए गर्म चाय, सूप या फिर काढ़ा आदि पिएं।
- ठंड से बचने के लिए आपको हेल्दी आहार खाने चाहिए। इसके लिए अखरोट, फिश या फिर अलसी के बीज आदि खाएं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version