क्रिकेटर मयंक अग्रवाल की फ्लाइट में अचानक बिगड़ी तबियत, अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

क्रिकेटर मयंक अग्रवाल की अचानक फ्लाइट में तबियत खराब होने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आइये जानते हैं।  
  • SHARE
  • FOLLOW
क्रिकेटर मयंक अग्रवाल की फ्लाइट में अचानक बिगड़ी तबियत, अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती


कर्नाटक क्रिकेट टीम के कैप्टन मयंक अग्रवाल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, अचानक तबियत खराब होने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी तबियत मंगलवार को अचानक खराब हुई थी, जिसके बाद उन्हें अग्रतला के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दरअसल, वे रणजी ट्रॉफी मैच खेलकर लौट रहे थे। इस दौरान फ्लाइट में उनकी तबियत अचानक बिगड़ गई थी। 

फ्लाइट में बिगड़ी तबियत 

मैच खेलकर लौटने के दौरान उनकी तबियत ज्यादा बिगड़ गई थी, जिसके चलते उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था। दरअसल, फ्लाइट में उन्होंने गलती से पानी की जगह कोई अन्य तरल पदार्थ पी लिया था, जिसके कारण उनके मुंह में छाले पड़ गए थे। इस दौरान उनके गले में सूजन की भी समस्या होने लगी थी। यही नहीं इस समय उनके होठों में भी सूजन हो गई थी। हालांकि, उनकी तबियत अब पहले से काफी बेहतर है। 

इसे भी पढ़ें - खेल के मैदान में वापसी के लिए जिम में कड़ी मेहनत कर रहे हैं क्रिकेटर ऋषभ पंत, पहले से बेहतर हुई रिकवरी

लिक्विड पीने के बाद बिगड़ी तबियत

भारतीय क्रिकेटर मयंक अग्रवाल की हेल्थ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. दरअसल, रणजी ट्रॉफी में कर्नाटक क्रिकेट टीम की कमान संभाल रहे मयंक की अचानक तबियत बिगड़ गई थी. इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. मयंक की हालत ज्यादा खराब थी, जिसकी वजह से वह आईसीयू में थे। त्रिपुरा पश्चिम के एसपी किरण कुमार के मुताबिक फ्लाइट में बैठने के बाद मयंक के सामने एक पाउट रखा है, जिसे उन्होंने पानी समझकर पी लिया। हाल ही में मयंक ने त्रिपुरा के खिलाफ रणजी मैच खेला है। हालांकि, बीमार पड़ने की वजह से उन्हें मैच खेलने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। 

 

 

 

 

 

 

Read Next

Interim Budget 2024: अंतरिम बजट में आशा वर्कर्स के लिए खुशखबरी, आयुष्मान भारत के दायरे में आएंगे वर्कर्स

Disclaimer