
एक्टर और नेता शत्रुघ्न सिन्हा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। तबियत खराब होने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शत्रुघ्न के बेटे लव ने जानकारी दी कि कमजोरी और वायरल फीवर होने के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वे मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हैं। हालांकि, उनकी हेल्थ के बारे में अभी अधिक जानकारी सामने नहीं आई है। बेटी सोनाक्षी और जहीर की शादी के हफ्तेभर बाद उनकी तबियत खराब होने को लेकर लोग अलग-अलग कयास लगा रहे हैं।
कमजोरी और वायरल फीवर के कारण हुए भर्ती
बेटे लव द्वारा मीडिया को दी जानकारी में उन्होंने बताया कि पापा को वायरल बुखार के साथ कमजोरी थी, जिस कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी उनके फिल्ममेकर दोस्त पहलाज निहलानी ने शेयर की। सोनाक्षी और जहीर भी उनसे अस्पताल में मिलने आए थे। कुछ लोगों का कहना है कि शत्रुघ्न अपने रूटीन चेकअप कराने के लिए अस्पताल में भर्ती हुए हैं।
कमजोरी होन के कारण
- कमजोरी होने के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं।
- कई बार ज्यादा काम या फिर एक्सरसाइज करने की वजह से भी कमजोरी हो सकती है।
- ज्यादा तनाव लेने के साथ ही डिप्रेशन होने पर भी आप कमजोरी का शिकार हो सकते हैं।
- नींद पूरी नहीं होने और शरीर में पानी की कमी होने से भी कमजोरी आ सकती है।
- अगर आप पहले से ही किसी बीमारी से पीड़ित हैं तो ऐसे में भी कमजोरी का शिकार हो सकते हैं।
- कई बार शरीर में खून की कमी भी कमजोरी का कारण बन सकती है।
- इंफेक्शन और थायरॉइड होने पर भी यह समस्या हो सकती है।
इसे भी पढ़ें - बार-बार बुखार आना हो सकता है पीरियोडिक फीवर सिंड्रोम, डॉक्टर से जानें इस बीमारी के लक्षण
वायरल फीवर से बचने के तरीके
- वायरल फीवर से बचने के लिए आपको भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचना चाहिए।
- इसके लिए आपको साफ-सफाई का भी ध्यान रखना चाहिए। बाहर से आने के बाद हाथों को साबुन से धोएं।
- मच्छरों के संपर्क में आने से बचें।
- इसके लिए आपको नाक और मुंह को ढ़ककर रखना चाहिए।
- इसके लिए आपको हेल्दी फूड्स और ड्रिंक्स लेनी चाहिए।
- शरीर में पानी की कमी न होने दें।
Read Next
बारिश के साथ मुंबई में फिर से बढ़ने लगे Stomach Flu के मामले, जानें इसके लक्षण और बचाव के उपाय
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version