सोनिया गांधी सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती, पेट की बीमारी से जूझ रही हैं कांग्रेस अध्यक्ष

सोनिया गांधी के स्वास्थ्य पर अपडेट जारी करते हुए सर गंगा राम अस्पताल के प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. अजय स्वरूप ने कहा कि उनको आज पेट से जुड़ी किसी समस्या के चलते भर्ती कराया गया था। 
  • SHARE
  • FOLLOW
सोनिया गांधी सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती, पेट की बीमारी से जूझ रही हैं कांग्रेस अध्यक्ष


कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुवार शाम को सोनिया गांधी के पेट संबंधी समस्या हुई, जिसके बाद इलाज के लिए उन्हें सर गंगाराम अस्पताल लेकर जाया गया। जानकारी के लिए बता दें कि सोनिया गांधी 78 साल की हैं। सूत्रों के अनुसार, सोनिया गांधी को पेट से जुड़ी तकलीफों के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों की निगरानी में उनकी व्यापक जांच की जा रही है, ताकि सही उपचार सुनिश्चित किया जा सके। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है, और डॉक्टरों का कहना है कि चिंता की कोई बात नहीं है।

सोनिया गांधी के स्वास्थ्य पर अपडेट जारी करते हुए सर गंगा राम अस्पताल के प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. अजय स्वरूप ने कहा कि उनको आज पेट से जुड़ी किसी समस्या के चलते भर्ती कराया गया था। कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी को गैस्ट्रोएंट्रोलाजी विशेषज्ञ डॉ. समीरन नंदी की देखरेख में इलाज के लिए रखा गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि सोनिया गांधी को शुक्रवार शाम तक अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी और वह जा सकेंगी।

इसे भी पढ़ेंः देश में खुलेंगे 200 डे-केयर कैंसर सेंटर, जानें इसमें कौन-सी सुविधाएं मिलेंगी और मरीज को क्या फायदा होगाSonia Gandhi Hospitalised At Delhi's Ganga Ram Hospital For Abdomen-Related  Issue | OnlyMyHealth

राजनीतिक गलियारों से दूर हैं सोनिया गांधी

पिछले कुछ सालों से सोनिया गांधी राजनीतिक गलियारों से थोड़ी दूरी ही बनाए हुए हैं। सोनिया गांधी की आखिरी सार्वजनिक मौजूदगी पिछले हफ्ते देखी गई थी। सोनिया गांधी को 13 फरवरी को राज्यसभा में देखा गया था। राज्यसभा में अपने पहले शून्यकाल में सोनिया गांधी ने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के तहत लाभार्थियों की पहचान 2011 की जनगणना के अनुसार की जा रही है, न कि नवीनतम जनसंख्या संख्या के आधार पर, इसलिए कई लोग वंचित हैं।

इसे भी पढ़ेंः क्या कॉपर-टी से कैंसर का खतरा बढ़ता है? डॉ. सारिका गुप्ता से जानेंSonia Gandhi Admitted To Ganga Ram Hospital In Delhi

राजनीतिक हलचल का प्रभाव

सोनिया गांधी का स्वास्थ्य कांग्रेस पार्टी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, खासकर जब पार्टी आगामी चुनावी रणनीतियों पर काम कर रही है। ऐसे समय में जब पार्टी संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई है, उनकी बीमारी से पार्टी नेतृत्व पर असर पड़ सकता है। हालांकि, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने पार्टी की जिम्मेदारियां संभाल रखी हैं और कार्यकर्ताओं से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं।

Read Next

21 फरवरी 2025 Health Rashifal: मकर राशि वालों को आज हो सकता है तनाव, जानें क्या कहता है आपका राशिफल

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version