BP Low होने से Shehnaaz Gill की तबीयत खराब, डॉक्टर से जानें इस स्थिति में क्या करें और क्या नहीं

मशहूर एक्ट्रेस शहनाज गिल हाल ही में अस्पताल में भर्ती हुई हैं। उनको लो ब्लड प्रेशर की शिकायत के चलते अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। यह जानकारी उनके भाई ने साझा की है।
  • SHARE
  • FOLLOW
BP Low होने से Shehnaaz Gill की तबीयत खराब, डॉक्टर से जानें इस स्थिति में क्या करें और क्या नहीं


Shehnaaz Gill Admitted To Hospital In Hindi: बिग बॉस 13 से मशहूर हुई एक्ट्रेस शहनाज गिल के हाल ही में अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामना आई है। यह जानकारी शहनाज के भाई शहबाज में सोशल मीडिया के जरिए साझा की है। वहीं, उनके दोस्त करणवीर मेहरा भी अस्पताल में उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए मिलने पंहुचे। करणवीर मेहरा ने भी सोशल मीडिया के जरिए शहनाज गिल की हेल्थ अपडेट (health update) दी है।

बता दें, शहनाज गिल का ट्रांसफॉर्मेशन (transformation of shehnaaz gill) हमेशा से लोगों के बीच चर्चा का विषय रहा है। उनकी वेट लॉस जर्नी (shehnaaz gill weight loss journey) ने लोगों को हैरान कर दिया था। हाल में, वे यो यो हनी सिंह के साथ 'इक कुड़ी' फिल्म के ट्रैक में नजर आएंगी, जो इसी साल सितंबर में रिलीज होने वाली है।

shehnaaz gill admitted to hospital due to low blood pressure report in hindi 1

लो ब्लड प्रेशर के कारण हुई अस्पताल में भर्ती

रिपोर्टस के अनुसार, शहनाज गिल लो ब्लड प्रेशर की शिकायत के कारण तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती हुई हैं। उनके दोस्त करणवीर मेहरा ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए उनके जल्दी ठीक होने की कामना की। बात दें, लो ब्लड प्रेशर होने के कारण लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानें इसके कारण होने वाली परेशानियां के बारे में -

इसे भी पढ़ें: हर समय आती रहती है नींद? हो सकते हैं लो ब्लड प्रेशर के संकेत, जानें इसके लक्षण

लो ब्लड प्रेशर में हो सकती हैं ये परेशानियां

1. चक्कर आने की समस्या

लो ब्लड प्रेशर के कारण लोगों को अचानक से उठने या कोई भी कार्य करने के दौरान चक्कर आने या थकान या कमजोरी महसूस होने की समस्या हो सकती है।

2. धुंधलापन होने की समस्या

लो ब्लड प्रेशर के कारण लोगों को आंखों में धुंधलापन होने, आंखों के आगे अंधेरा आने, देखने में परेशानी होने या फोकस करने में परेशानी हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: क्या लो ब्लड प्रेशर में केला खाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें सेवन का तरीका और फायदे

3. सांस लेने में परेशानी

लो ब्लड प्रेशर के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी या सांस खिंचने की समस्या का सामना भी करना पड़ सकता है।

4. बेहोशी होने

शरीर में ब्लड प्रेशर का स्तर गिरने पर लोगों को बेहोशी आने या सिर घुमने जैसा महसूस हो सकता है।

5. हाथों-पैरों का ठंडा होना

कई बार लोगों को हाथों-पैरों के ठंडा होने और चेहरे के सफेद पड़ने जैसी कई परेशानियां होती हैं, जो लो ब्लड प्रेशर के लक्षणों में से एक है।

6. उल्टी या मतली की परेशानी होना

शरीर में ब्लड प्रेशर का स्तर गिरने पर लोगों को उल्टी जैसा महसूस होने, जी मिचलाने या मतली होने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

निष्कर्ष

एक्ट्रेस शहनाज गिल को लो ब्लड प्रेशर के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें, लोग ब्लड प्रेशर के कारण लोगों को बेहोशी आने, हाथों-पैरों के ठंडा होने, सांस लेने में परेशानी होने, उल्टी या मतली, चक्कर आने, धुंधलापन होने और सांस लेने में परेशानी होने की समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में लो ब्लड प्रेशर के इन लक्षणों को नजरअंदाज न करते हुए तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

All Images Credit- Freepik

Read Next

CRIB: ब्लड ग्रुप की लिस्ट में जुड़ा एक नया नाम, जानें क्यों बताया जा रहा है इसे दुर्लभ जीन वाला खून

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version


TAGS