चिकनगुनिया की चपेट में आईं एक्ट्रेस माही विज, जानें मच्छरों से फैलने वाली इस बीमारी के लक्षण

Mahhi Vij Diagnosed With Chikungunya: टीवी की फेमस एक्ट्रेस माही विज को चिकनगुनिया हो गया है। चिकनगुनिया के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है।  
  • SHARE
  • FOLLOW
चिकनगुनिया की चपेट में आईं एक्ट्रेस माही विज, जानें मच्छरों से फैलने वाली इस बीमारी के लक्षण

Mahhi Vij Diagnosed With Chikungunya: टीवी की फेमस एक्ट्रेस माही विज को चिकनगुनिया की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि कुछ वक्त पहले से माही विज को जोड़ों में दर्द और बुखार की समस्या हुई थी। इस तरह की समस्या होने के बाद माही विज ने डॉक्टर की सलाह पर ब्लड टेस्ट करवाया। मेडिकल टेस्ट के बाद माही को पता चला कि उन्हें चिकनगुनिया हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिलहाल माही की तबियत स्थिर है और जब तक वह पूरी तरह से ठीक नहीं हो जाती हैं, तब तक अस्पताल में ही रहेंगी। 

माही विज के पति और एक्टर जय भानुशाली ने उनका हेल्थ अपडेट शेयर करते हुए बताया कि माही के साथ उनकी बेटी की नैनी को चिकनगुनिया (Mahhi Vij Diagnosed With Chikungunya) हुआ है। जय ने कहा, 'पिछले 2-3 दिनों से मैं ही अपनी बेटी तारा का पूरा ख्याल रख रहा हूं। तारा के लिए यह वक्त थोड़ा मुश्किल क्योंकि वह अपनी मम्मी और नैनी के साथ रहने की आदत है।' माही विज के चिकनगुनिया (Chikungunya) से पीड़ित होने के बाद इस बीमारी के लक्षण और बचाव के उपायों के बारे में जानना जरूरी है। 

इसे भी पढ़ेंः क्या होता है पीरियड फ्लू? जानें इसके लक्षण और राहत पाने के उपाय

चिकनगुनिया क्या है?- What is Chikungunya?

चिकनगुनिया एक वायरस है, जो मादा मच्छर के काटने से फैलता है। चिकनगुनिया के मादा मच्छर आमतौर पर दिन के समय ही काटते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, चिकनगुनिया (Chikungunya) के शुरुआती लक्षण मादा मच्छर के काटने के 3 से 4 दिन के बाद शरीर में नजर आते हैं। ज्यादातर मामलों में चिकनगुनिया एक सप्ताह के भीतर खुद से ही ठीक हो जाता है, लेकिन गंभीर मामलों में इसके लिए दवाओं और इलाज की जरूरत पड़ती है।

इसे भी पढ़ेंः क्या डेंगू या मेलरिया बुखार होने पर महिलाएं स्तनपान करवा सकती हैं? जानें डॉक्टर की राय

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Mahhi Vinod Vij (@mahhivij)

चिकनगुनिया के लक्षण क्या हैं?- What are the Symptoms of Chikungunya?

चिकनगुनिया के लक्षणों में शामिल हैं:

  • बुखार
  • जोड़ों में तेज दर्द
  • हाथ, पैर, टखने और कलाई में दर्द
  • जोड़ों में सूजन
  • मांसपेशियों में दर्द
  • सिरदर्द
  • मतली
  • थकान
  • शरीर पर दाने निकलना

संक्रमित मच्छर के काटने के 3-7 दिन बाद आमतौर पर लक्षण दिखाई देते हैं। अगर आपको मच्छरों के काटने के बाद इनमें से कोई भी लक्षण नजर आता है, तो इस विषय पर डॉक्टर से बात करें।

इसे भी पढ़ेंः Malaria FAQs: मलेरिया का मच्छर कब काटता है? डॉक्टर से जानिए मलेरिया से जुड़े 5 सवालों का जवाब 

Mahhi-Vij-Diagnosed-With-Chikungunya-inside

चिकनगुनिया का इलाज क्या है?- Treatment of Chikungunya in Hindi

हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, चिकनगुनिया एक वायरल इंफेक्शन की तरह होता है। वर्तमान में चिकनगुनिया की कोई वैक्सीन मौजूद नहीं है। चिकनगुनिया के कारण होने वाले बुखार, जोड़ों में दर्द और शरीर के दर्द को ठीक करने के लिए पेन किलर्स की सलाह दी जाती है।इसके साथ ही, चिकनगुनिया के मरीजों को ज्यादा मात्रा में तरल पदार्थ का सेवन करने के लिए कहा जाता है। चिकनगुनिया से बचने के लिए अपने घर के आसपास मच्छरों से पैदा न होने दें।

Image Credit: Instagram

 

 

 

 

Read Next

आपको भी करता है रात में मीठा खाने का मन? एक्सपर्ट से जाने इसके कारण और बचाव के तरीके

Disclaimer