कोकिलाबेन अस्पताल में हुई अभिनेता अमिताभ बच्चन की एंजियोप्लास्टी, जानें उनकी तबीयत का हाल

अमिताभ बच्चन को कंधे में तकलीफ होने के कारण उन्हें सुबह 6 बजे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जहां डॉक्टरों ने उनकी एंजियोप्लास्टी कराई है।
  • SHARE
  • FOLLOW
कोकिलाबेन अस्पताल में हुई अभिनेता अमिताभ बच्चन की एंजियोप्लास्टी, जानें उनकी तबीयत का हाल

बॉलीवुड से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को शुक्रवार को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमिताभ को कंधे में तकलीफ होने के कारण उन्हें सुबह 6 बजे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जहां डॉक्टरों ने उनकी एंजियोप्लास्टी की है। फैंस और बॉलीवुड बिग बी के जल्दी स्वस्थ होने की कामना कर रहा है। चलिए जानते हैं उनकी तबियत का हाल। 

पैर की हुई एंजियोप्लास्टी 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कंधे में दर्द होने के बाद अमिताभ के पैर की एंजियोप्लास्टी हुई है। दरअसल, उनके पैर में एक क्लॉट था, जिसके चलते उन्हें एंजियोप्लास्टी करवाने की सलाह दी है। सूत्रों के मुताबिक अब उनकी हालत पहले से स्थिर है। अभी तक उनके परिवार की तरफ से कोई भी आधिकारिक बयान आना बाकी है। रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेता ने कुछ समय पहले अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से अपने शुभचिंतकों का धन्यवाद किया है। 

क्यों होती है एंजियोप्लास्टी? 

आमतौर पर एंजियोप्लास्टी हार्ट अटैक आने के बाद की जाती है। एंजियोप्लास्टी के जरिए चिकित्सक धमनियों में होने वाली रुकावट या फिर ब्लॉकेज को खोलने के लिए की जाती है। यह एक प्रकार का आधुनिक इलाज है, जिसके जरिए कोरोनरी आर्टरीज में होने वाली रुकावट को दूर कर नसों की सिकुड़न को ठीक किया जाता है साथ ही साथ मांसपेशियों में भी रक्त की आपूर्ति की जाती है। हालांकि, अमिताभ बच्चन के हार्ट की नहीं बल्कि पैर की एंजियोप्लास्टी की गई है। 

इसे भी पढ़ें - हार्ट के मरीज एंजियोप्लास्टी के बाद जरूर बरतें ये सावधानियां, जानें कैसे रखें अपने दिल की सेहत का खयाल

एंजियोप्लास्टी कराने से क्या होता है? 

  • एंजियोप्लास्टी कराना कई मायनों में आपके लिए फायदेमंद भी साबित हो सकती है। 
  • इससे धमनियों में होने वाली रुकावट दूर होती है और आर्टरीज खुलती हैं। 
  • इसे कराने से आपकी रोजमर्या की जिंदगी आसान हो जाती है। 
  • एंजियोप्लास्टी कराने से हार्ट अटैक या फिर स्ट्रोक पड़ने का खतरा काफी कम हो जाता है। 
  • एंजियोप्लास्टी कराने से शरीर में ब्लड फ्लो सुचारू रूप से होता है।

Read Next

Bird Flu: बर्ड फ्लू के बढ़ते मामलों के बीच वैज्ञानिकों ने जताई चिंता, जानें इस बीमारी के लक्षण

Disclaimer