बारिश के साथ मुंबई में फिर से बढ़ने लगे Stomach Flu के मामले, जानें इसके लक्षण और बचाव के उपाय

मुंबई में कुछ इलाकों में लगातार बारिश होने से स्टमक फ्लू का खतरा बढ़ गया है। आइये जानते हैं इस फ्लू के कारण, लक्षण और इससे बचने के तरीकों के बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
बारिश के साथ मुंबई में फिर से बढ़ने लगे Stomach Flu के मामले, जानें इसके लक्षण और बचाव के उपाय


बरसात आने के साथ ही कई मौसमी बीमारियां जैसे डेंगू, मलेरिया, हैजा आदि का खतरा बढ़ जाता है। हाल ही में पुणे में जीका वायरस और हैजा के मामलों की पुष्टि की गई थी। ऐसे में अब मुंबई में स्टमक फ्लू का खतरा बढ़ गया है। मुंबई में कई जगहों पर लगातार बारिश होने से स्टमक फ्लू का खतरा भी बढ़ता हुआ देखा जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक मुंबई में आने वाले दिनों में कई इलाकों में बारिश हो सकती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो अस्पतालों में भी लोग गले में खराश और हल्के बुखार जैसी समस्याओं की शिकायत लेकर आ रहे हैं। 

बारिश में क्यों बढ़ते हैं स्टमक फ्लू के मामले? 

  • बारिश में आमतौर पर स्टमक फ्लू के मामले दर्ज किए जाते हैं। 
  • खराब या फिर बासी खाना खाने से स्टमक फ्लू हो सकता है। 
  • नोरोवायरस और रोटावायरस जैसे आदि से भी कई बार यह समस्या हो सकती है।
  • बारिश में आमतौर पर सब्जियों पर गंदे पानी का प्रभाव पड़ता है, जिससे स्टमक फ्लू हो जाता है। 
  • इस मौसम में जंक फूड्स खाने के अलावां खाद्य पदार्थों को बिना धोकर खाने से भी यह समस्या हो जाती है। 
  • कई बार दूषित पानी पीने से भी स्टमक फ्लू की समस्या हो सकती है। 

स्टमक फ्लू के लक्षण 

  • स्टमक फ्लू के लक्षणों में उल्टी-मतली को काफी सामान्य माना जाता है। 
  • इसके अलावां आपको दस्त लगने और बुखार आने की भी समस्या हो सकती है। 
  • स्टमक फ्लू होने पर शरीर में दर्द होने के साथ ही थकान भी महसूस हो सकती है। 
  • ऐसे में सिर में दर्द होने के साथ ही शरीर में थकान भी बनी रह सकती है। 
  • पेट में ऐंठन होने के साथ दर्द भी महसूस हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें - स्टमक फ्लू (पेट में इंफेक्शन) होने पर दिखाई देते हैं ये 7 लक्षण, जानें बचाव

स्टमक फ्लू से बचने के तरीके 

  • स्टमक फ्लू से बचने के लिए आपको साफ-सफाई रखने के साथ ही गंदे पानी के संपर्क में आने से भी बचना चाहिए। 
  • स्टमक फ्लू से बचने के लिए कच्चा या अधपका भोजन करने से बचें। 
  • सब्जी या फल खाने से पहले उसे साफ पानी से धो लें। 
  • इसके लिए अपनी इम्यूनिटी को मजबूत करके रखें। 

Read Next

Dengue Cases in Karnataka: कर्नाटक में मिले डेंगू के 5374 मामले, 5 लोगों की गई जान

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version