Doctor Verified

स्टमक फ्लू (पेट में इंफेक्शन) होने पर दिखाई देते हैं ये 7 लक्षण, जानें बचाव

Stomach Flu Symptoms: स्टमक फ्लू या पेट में संक्रमण होने पर कई लक्षण दिखाई देते हैं, आइए जानते हैं इसके बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
स्टमक फ्लू (पेट में इंफेक्शन) होने पर दिखाई देते हैं ये 7 लक्षण, जानें बचाव

Stomach Flu Symptoms: खानपान में गड़बड़ी की वजह से पेट से जुड़ी परेशानियों का शिकार अक्सर लोग होते हैं। पेट से जुड़ी परेशानियों में अंतर कर पाना बड़ा मुश्किल होता है। चूंकि पेट से जुड़ी दिक्कतें चाहे दस्त हो या डायरिया इनके लक्षण लगभग समान ही होते हैं। इसकी वजह से लोग इ बीमारियों में क्या खाएं इसको लेकर कंफ्यूज रहते हैं। पेट में इन्फेक्शन या स्टमक फ्लू (Stomach Flu) की समस्या में भी यही होता है। स्टमक फ्लू दरअसल पेट में बैक्टीरिया, वायरस और परजीवी के रिएक्शन की वजह से होता है। इसकी वजह से आपके पेट में अंदरूनी सूजन, उल्टी, डायरिया जैसी परेशानियां होती हैं। स्टमक फ्लू का सबसे ज्यादा खतरा बच्चों और बूढों में होता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं स्टमक फ्लू के बारे में।

स्टमक फ्लू क्या है?- What is Stomach Flu in Hindi

पेट में वायरस, बैक्टीरिया आदि की वजह से होने वाले संक्रमण की स्थिति को स्टमक इन्फेक्शन के नाम से जाना जाता है। बाबू ईश्वर शरण हॉस्पिटल के सीनियर फिजिशियन डॉ. समीर कहते हैं कि, "दूषित भोजन, गंदे पानी के सेवन और नोरोवायरस, एस्ट्रोवायरस जैसे इन्फेक्शन की चपेट में आने से स्टमक फ्लू का खतरा ज्यादा रहता है। इसकी वजह से मरीज को दस्त, पेट में गंभीर दर्द और ऐंठन की समस्या हो सकती है। वैसे तो स्टमक फ्लू का खतरा सबसे ज्यादा बच्चे और बूढों में होता है, लेकिन यह परेशानी सभी उम्र के लोगों में हो सकती है।"

Stomach Flu Symptoms

इसे भी पढ़ें: Stomach Flu : पेट के फ्लू या वायरल गैस्ट्रोएन्टेरिटिस बचने में मदद करेंगे ये प्राकृतिक घरेलू उपाय

स्टमक फ्लू के लक्षण- Stomach Flu Symptoms in Hindi

स्टमक फ्लू या पेट में इन्फेक्शन होने पर मरीज को दर्द, ऐंठन, बेचैनी और पेट से जुड़ी कई गंभीर परेशानियां होती हैं। इस समस्या में आपको कुछ ऐसे लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं, जो आमतौर पर पेट की समस्या में नहीं दिखाई देते हैं। पेट में इन्फेक्शन या स्टमक फ्लू होने पर आपको ये लक्षण दिखाई देते हैं-

  • पेट में ऐंठन या तेज दर्द की समस्या
  • उल्टी और मतली की समस्या
  • मांसपेशियों में दर्द
  • दस्त या डायरिया की समस्या
  • हल्का बुखार और शरीर में कमजोरी
  • दस्त के साथ खून आना
  • भूख कम लगना
  • स्किन में जलन की समस्या
  • जोड़ों में दर्द

स्टमक फ्लू से कैसे बचें?- Stomach Flu Prevention Tips in Hindi

स्टमक फ्लू या पेट के फ्लू का खतरा सबसे ज्यादा गर्मियों के मौसम में रहता है। गर्मी के मौसम में खानपान से जुड़ी लापरवाही आपकी सेहत पर भरी पड़ सकती है। इसके अलावा ऐसे लोगों को अपने खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए, जिनके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है। इम्यूनिटी कमजोर होने के कारण स्टमक फ्लू का खतरा बढ़ जाता है। स्टमक फ्लू होने पर गंभीर परेशानी से बचने के लिए आपको डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

कमर में लगातार दर्द हो सकता है इस गंभीर बीमारी का लक्षण, जानें बचाव

Disclaimer