Dengue Cases in Karnataka: कर्नाटक में मिले डेंगू के 5374 मामले, 5 लोगों की गई जान

हाल ही में कर्नाटक में डेंगू के 5374 मामलों की पुष्टि की गई है। मिली जानकारी के मुताबिक राज्य में डेंगू के चलते 5 लोगों की मौत भी हुई है।
  • SHARE
  • FOLLOW
Dengue Cases in Karnataka: कर्नाटक में मिले डेंगू के 5374 मामले, 5 लोगों की गई जान

Dengue Cases in Karnataka: मानसून का आगमन हो चुका है। मानसून आने के साथ ह वेक्टर बोर्न डिजीज का भी जोखिम बढ़ जाता है। अलग-अलग राज्यों से डेंगू के मामले निकलकर सामने आ रहे हैं। ऐसे में कर्नाटक में भी डेंगू ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। हाल ही में कर्नाटक में डेंगू के 5374 मामलों की पुष्टि की गई है। मिली जानकारी के मुताबिक राज्य में डेंगू के चलते 5 लोगों की मौत भी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पिछले 6 महीनों में डेंगू के 200 से ज्यादा मामले सामने आए थे। आइये जानते हैं डेंगू से बचने के तरीकों के बारे में। 

5 लोगों की हुई मौत 

डेंगू के बढ़ते मामलों के बीच कर्नाटक में 5 लोगों की मौत भी हो चुकी है। यह मामले राज्य में 24 जून यानि सोमवार तक दर्ज किए गए हैं। डेंगू के ज्यादातर मामले मैसुरू, हवेरी, चित्रादुर्गा, दक्शिना कन्नाड जिले से सामने आए हैं। पिछले कुछ दिनों में पुणे में हैजा और जीका वायरस के मामलों की पुष्टि की गई थी। वहीं, अकेले 1230 मामले केवल ब्रुहाट बैंगलुरु महानग्रा पालिके से सामने आए हैं। 

डेंगू से बचने के लिए क्या करें? 

  • डेंगू से बचने के लिए आपको फुल स्लीव्स के कपड़े पहनने के साथ ही घर के खिड़की-दरवाजे बंद रखने चाहिए।  
  • इसके लिए आप घर में मच्छरदानी के साथ ही मॉस्किटो कॉइल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।  
  • डेंगू से बचने के लिए मच्छरों के संपर्क में आने से बचें। 
  • ऐसे में अपने घर और आसपास सफाई बनाकर रखें। 
  • डेंगू होने पर शरीर में प्लेटलेट्स की कमी हो जाती है। ऐसे में शरीर में पानी की कमी न होने दें। 
  • डेंगू से बचने के लिए खानपान को हेल्दी रखें और पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स खाएं। 

डेंगू के बाद कमजोरी आने पर क्या करें? 

  • डेंगू से रिकवर होने के बाद एक्सरसाइज करें और शरीर को हाइड्रेट रखें। 
  • ऐसे में भरपूर नींद लेने के साथ ही एक अच्छी डाइट लें। 
  • कमजोरी होने पर आपको हरी सब्जियों और फलों का सेवन करना चाहिए। 
  • इसके लिए आपको दलिया और दूध आदि का सेवन करना चाहिए। 

Read Next

अकेले रहने की आदत सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान, 56 फीसदी तक बढ़ सकता है स्ट्रोक का खतरा

Disclaimer