Singer Sharda Sinha passes away at 72 in Hindi: पद्मभूषण से सम्मानित लोक गायिका शारदा सिन्हा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। भोजपुरी सिंगर शारदा सिन्हा का निधन हो गया है। दिल्ली के एम्स अस्पताल में उनका निधन हुआ। उन्होंने 72 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। छठ पूजा से पहले उनका निधन होना बिहार में किसी बड़े सदमे से कम नहीं है। गायिका की तस्वीर शेयर कर उनके बेटे अंशुमन सिन्हा ने उनके निधन की जानकारी साझा की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही थी। वे करीब एक हफ्ते से एम्स अस्पताल में भर्ती थीं। इस दौरान उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था।
26 अक्टूबर से थीं अस्पताल में भर्ती
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 72 वर्षीय गायिका की तबीत 26 अक्टूबर को अचानक खराब हुई थी। जिसके बाद से उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। हालत गंभीर होने के चलते उन्हें आईसीयू में ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। इसके बाद एम्स के डॉक्टरों ने बताया था कि वे साल 2018 से ही मल्टीपल मायलोमा से पीड़ित थीं। बिहार कोकिला कहे जाने वाली शारदा सिन्हा पिछले कई दशकों से अपनी सुरीली आवाज में फैंस का दिल जीतती आई हैं।
View this post on Instagram
बेटे ने तबीयत खराब होने की दी थी जानकारी
शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमन ने सोमवार को उनकी तबीयत खराब होने की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि मां वेंटिलेटर पर हैं। अभी मैंने कन्सेंट साइन किया है। प्रार्थना जारी रखिए। मां वेंटिलेटर पर जा चुकी हैं। उन्हें प्रार्थनाओं की बहुत जरूरत है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version