मशहूर तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन का निधन, 73 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Zakir Hussain Death in Hindi: मशहूर तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जाकिर हुसैन का निधन हो गया है। उन्होंने 73 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। 
  • SHARE
  • FOLLOW
मशहूर तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन का निधन, 73 साल की उम्र में ली आखिरी सांस


Zakir Hussain Death in Hindi: मशहूर तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जाकिर हुसैन का निधन हो गया है। उन्होंने 73 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। उनका स्वास्थ्य खराब होने के चलते उन्हें अमेरिका के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें सैन फ्रैंसिस्को के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका निधन हो गया। उनके बांसुरीवादक राकेश चौरसिया ने इस बात की जानकारी साझा की है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जाकिर को पिछले हफ्ते हार्ट से जुड़ी समस्या हुई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके निधन की खबर सुनकर न केवल फैंस बल्कि, बॉलीवुड में भी शोक की लहर है। हालांकि, उनकी मौत से जुड़ी बहुत ज्यादा जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। जाकिर का जन्म मार्च 1951 को मुंबई में हुआ था। 

फैंस में शोक की लहर

जाकिर के निधन की खबर सुनकर लोगों में शोक की लहर है। राजस्थान के कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर हुसैन के निधन का पोस्ट शेयर किया है। वहीं, मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है। जाकिर अपने तबला बजाने के कार्यकाल में कई बार पद्म श्री पुरुस्कार से सम्मानित हो चुके हैं। हुसैन के मैनेजर निर्मला बचानी के मुताबिक उन्हें पिछले 2 हफ्तों से ब्लड प्रेशर के साथ हार्ट से जुड़ी समस्या थी। जिसका इलाज अमेरिका में चल रहा था। 

इसे भी पढ़ें - हृदय रोगों से बचने के लिए के लिए जरूरी है हेल्दी लाइफस्टाइल, डॉक्टर से जानें कैसी हो आपकी जीवनशैली

संगीत और तबले के लिए थे मशहूर

तबले और संगीत का नाम आते ही उस्ताद जाकिर हुसैन का नाम जरूर सामने आता है। उनका इस तरह से जाना कलाकारों और संगीत प्रेमियों के लिए किसी सदमे से कम नहीं है। सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा हुआ है। 

Read Next

Weekly Health Rashifal: 16 से 22 दिसंबर 2024 का स्वास्थ्य राशिफल जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा

Disclaimer