Weekly Rashifal in Hindi: वैदिक काल में कुल 12 राशियां होती हैं। हो सकता है कि मेष राशि के जातकों का यह सप्ताह स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छा बीते। लेकिन मिथुन राशि वालों के साथ ऐसा न हो। राशिफल आपको आपकी सेहत के प्रति पहले से ही सचेत कर सकता है। अपना साप्ताहिक राशिफल जानने के लिए आप यह लेख पढ़ सकते हैं। आजकल खराब लाइफस्टाइल और असंतुलित जीवनशैली फॉलो करने से लोगों में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। हालांकि, स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर काफी हद तक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निजात पाई जा सकती है। इस मामले में न्यूमेरोलॉजिस्ट आपकी मदद कर सकते हैं। न्यूमेरोलॉजिस्ट आपको आपकी सेहत का हाल पहले से ही बता सकते हैं। आइये न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं कि, यह सप्ताह आपके स्वास्थ्य के लिहाज से आपके लिए कैसा रहेगा।
मेष
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का है। इस राशि के जातकों को हल्के व्यायाम और ध्यान से दिन की शुरुआत करनी चाहिए। इससे आपको ऊर्जा मिलने के साथ ही साथ संतुलित आहार और पर्याप्त पानी का सेवन करना चाहिए। इससे आपकी सेहत अच्छी रह सकती है।
वृषभ
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शारीरिक सक्रियता को बढ़ाने का है। इस सप्ताह के अंत में तनाव से राहत पाने के लिए ध्यान और प्राणायाम को अपनाना चाहिए। इसके लिए आपको तला-भुना और भारी भोजन करने से परहेज करना चाहिए। क्योंकि यह आपके पाचन तंत्र को प्रभावित कर सकता है। इससे आपको अनुशासन बनाए रखने के साथ ही खान-पान पर भी ध्यान देना चाहिए।
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी जीवनशैली में बदलाव लाने की आवश्यकता है। इस सप्ताह आपको आयुर्वेदिक पद्धतियों और योग को अपनाना चाहिए। यह तरीका आपके लिए फायदेमंद रहेगा। सप्ताह के बीच में काम का प्रेशर आपकी ऊर्जा को कम कर सकता है, लेकिन एक्सरसाइज करने से आपको लाभ मिल सकता है।
कर्क
कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी दिनचर्या में संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता है। जिम या योग क्लास में समय बिताना आपके लिए फायदेमंद होगा। सप्ताह की शुरूआत में पुरानी स्वास्थ्य समस्याओं से राहत मिल सकती है। इसके लिए आपको तनाव को कम करने के लिए गहरी सांस लेने की तकनीकों का अभ्यास करना चाहिए।
सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह आत्म-देखभाल का है। इस हफ्ते आपको पाचन तंत्र की समस्या से बचने के लिए ताजे फल और सब्जियों का सेवन करना चाहिए। सुबह की सैर और हल्के व्यायाम से दिन की शुरुआत करना आपके लिए लाभकारी होगा। आपको सप्ताह के अंत में थकावट महसूस हो सकती है, इसलिए आराम और पर्याप्त नींद लें।
कन्या
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह स्वास्थ्य सुधार के लिए अच्छा है। आपको नियमित एक्सरसाइज और स्वस्थ भोजन पर ध्यान देना है। यह आपके लिए फायदेमंद होगा। छोटी स्वास्थ्य समस्याओं को नजरअंदाज न करें और जल्दी ही डॉक्टर से संपर्क करें।
तुला
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह स्वास्थ्य के लिहाज से सकारात्मक संकेत दे रहा है। स्वस्थ रहने के लिए इस सप्ताह आपको सुबह की सैर और हल्के व्यायाम करने चाहिए। इसके लिए आपको संतुलित आहार फॉलो करने के साथ ही सकारात्मक सोच भी रखनी चाहिए।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी शारीरिक और मानसिक स्थिति पर ध्यान देने की आवश्यकता है। इसके लिए आपको हल्के व्यायाम और पर्याप्त पानी पीने से आपकी ऊर्जा बनी रहेगी। इस सप्ताह आपको छोटी बीमारियों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इसके लिए ध्यान और योग का अभ्यास करें।
धनु
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह आयुर्वेद और योग को अपनाने का है। नियमित स्वास्थ्य जांच से आपको अपने स्वास्थ्य का सही अंदाजा लगाया जा सकता है। सप्ताह के बीच में आपको ऊर्जा की कमी महसूस हो सकती है, लेकिन ध्यान और प्राणायाम से इसे संभाला जा सकता है।
मकर
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह स्वास्थ्य में सुधार के लिए उपयुक्त है। व्यायाम और स्वस्थ भोजन से आप ऊर्जा और सकारात्मकता महसूस करेंगे। इस हफ्ते आपको काम का प्रेशर नहीं लेना चाहिए। इसके लिए आपको पर्याप्त आराम करने के साथ ही अच्छी नींद भी लेनी चाहिए।
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह स्वास्थ्य के लिहाज से शुभ है। इस सप्ताह आपको प्रोटीन युक्त आहार और नियमित व्यायाम से आप अपनी फिटनेस को बनाए रख सकते हैं। आपको लंबी सैर और योग करना फायदेमंद हो सकता है। मानसिक शांति बनाए रखने के लिए ध्यान का अभ्यास करें।
मीन
मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी दिनचर्या में बदलाव करने की आवश्यकता है। इस सप्ताह आपको नियमित मेडिकल चेकअप और स्वस्थ आदतों को अपनाने की जरूरत है। इसके लिए आपको योग और ध्यान का अभ्यास करना चाहिए। इससे मानसिक और शारीरिक संतुलन अच्छा बना रहेगा।
स्वास्थ्य राशिफल से जुड़ी अन्य जानकारियों के लिए पढ़ें - मासिक राशिफल दिसंबर 2024