Weekly Rashifal in Hindi: वैदिक काल में कुल 12 राशियां होती हैं। हो सकता है कि मेष राशि के जातकों का यह सप्ताह स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छा बीते। लेकिन मिथुन राशि वालों के साथ ऐसा न हो। राशिफल आपको आपकी सेहत के प्रति पहले से ही सचेत कर सकता है। अपना साप्ताहिक राशिफल जानने के लिए आप यह लेख पढ़ सकते हैं। आजकल खराब लाइफस्टाइल और असंतुलित जीवनशैली फॉलो करने से लोगों में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। हालांकि, स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर काफी हद तक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निजात पाई जा सकती है। इस मामले में न्यूमेरोलॉजिस्ट आपकी मदद कर सकते हैं। न्यूमेरोलॉजिस्ट आपको आपकी सेहत का हाल पहले से ही बता सकते हैं। आइये न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं कि, यह सप्ताह आपके स्वास्थ्य के लिहाज से आपके लिए कैसा रहेगा।
मेष
इस सप्ताह मेष राशि के जातकों को स्वास्थ्य को लेकर सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। इस सप्ताह आपको खांसी और गले से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इससे आपकी कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है। बूढ़े लोगों को छाती में दर्द या हार्ट से जुड़ी समस्या हो सकती है। इसके साथ ही किडनी और दिल की देखभाल पर विशेष ध्यान देना भी जरूरी है।
वृषभ
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने का है। ऐसे में आपको गले और कान से जुड़ी समस्याएं का सामना करना पड़ सकता है। इस सप्ताह बाहरी खेलों या खतरनाक गतिविधियों में शामिल होने से बचें। इसके लिए आपको धूम्रपान और शराब से दूर रहना चाहिए। अगर किसी भी प्रकार की असहजता महसूस होने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों का स्वास्थ्य इस सप्ताह थोड़ा कमजोर रह सकता है। इस राशि के लोगों को किडनी, हार्ट और फेफड़ों से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इससे बचने के लिए सुबह हल्के व्यायाम और योग जरूर करें ताकि पूरे हफ्ते स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रख सकें। किसी भी गंभीर लक्षण को नजरअंदाज न करें।
कर्क
कर्क राशि के जातकों का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। हालांकि, जिन लोगों को पहले हार्ट से जुड़ी समस्याएं हो चुकी हैं, उन्हें सावधानी बरतने की जरूरत है। पेट और पाचन से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए आपको अपने आहार का ध्यान रखना है। गर्भवती महिलाएं बाइक या साइकिल चलाने जैसी गतिविधियों से बचें।
सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतने का है। इस राशि की महिलाओं को इस हफ्ते पीठ, जोड़ों और दांतों से संबंधित समस्या हो सकती है। वहीं, पुरुषों को खानपान में सुधार करने की आवश्यकता है। इसके साथ ही बच्चों को बुखार और गले में खराश की समस्या भी हो सकती है।
कन्या
इस सप्ताह कन्या राशि के जातकों को पर्याप्त नींद न मिलने से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। वहीं, मानसिक तनाव के कारण शारीरिक कमजोरी भी महसूस हो सकती है। तनाव कम करने के लिए योग और ध्यान जैसी एक्टिविटीज करें। छाती में दर्द महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।
तुला
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह स्वास्थ्य के लिहाज से ठीक रहेगा। हालांकि, बुजुर्ग लोगों को सीओपीडी जैसी समस्याओं से थोड़ा सतर्क रहना चाहिए। इसके साथ ही गले के इंफेक्शन, एलर्जी, और माइग्रेन जैसी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। महिलाओं को पीरियड्स के कारण मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों का स्वास्थ्य इस सप्ताह अच्छा रहने की उम्मीद है। अगर आपकी दवाएं चल रही हैं तो उसे लेना न भूलें। बुजुर्ग जातकों को जोड़ों के दर्द से परेशानी हो सकती है। साथ ही फेफड़ों, हार्ट और ब्लड से जुड़ी समस्याओं से थोड़ा सतर्क रहें।
धनु
धनु राशि के जातकों का मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य इस सप्ताह सामान्य रहेगा। इस राशि के लोगों को मुंह, आंख और कान में इंफेक्शन होने की संभावना हो सकती है। बच्चों को एलर्जी की भी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
मकर
मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह कोई गंभीर स्वास्थ्य समस्या नहीं होगी। काम और निजी जीवन में संतुलन बनाए रखना आपके लिए बेहद जरूरी है। तनाव लेने से बचें और परिवार के साथ समय बिताएं। इस सप्ताह आपको एलर्जी, वायरल बुखार और अन्य सामान्य बीमारियों से बचने के लिए सावधानी बरतनी चाहिए।
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। इसके साथ ही हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट या पेट से जुड़ी समस्या पैदा हो सकती है। छोटे बच्चों को खेलते समय मामूली चोट लग सकती है, लेकिन यह गंभीर नहीं होगी। इस सप्ताह आपको शराब और कार्बोनेटेड ड्रिंक्स लेने से बचना चाहिए।
मीन
मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी दवाओं का नियमित सेवन करना चाहिए। विशेषकर अस्थमा से पीड़ित लोगों को इससे दूर रहना चाहिए। बूढ़े लोगों को नींद की समस्या, फेफड़ों और गले में दर्द हो सकता है। इसलिए तेल और फैट वाला खाना खाने से बचें।