Expert

Weekly Health Rashifal: 4 से 10 अक्टूबर 2024 का स्वास्थ्य राशिफल जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा

Saptahik Swasthya Rashifal: न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं 4 से 10 अक्टूबर 2024 तक के साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल के बारे में। 
  • SHARE
  • FOLLOW
Weekly Health Rashifal: 4 से 10 अक्टूबर 2024 का स्वास्थ्य राशिफल जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा

Aaj ka Rashifal: सभी राशियों का स्वास्थ्य एक दूसरे से बिलकुल अलग होता है। किस राशि का दिन कैसा बीतेगा, पहले से ही इसका अंदाजा लगा पाना मुश्किल होता है। राशिफल स्वास्थ्य के बारे में जानना एक अच्छा विकल्प है। हो सकता है कि मेष राशि के जातकों का स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा और मिथुन राशि के लोगों के स्वास्थ्य में थोड़ा बाधा आ सकती है। आज के दिन मिथुन राशि के लोगों का स्वास्थ्य अच्छा रहने की उम्मीद है। अपना साप्ताहिक राशिफल जानने के लिए आप यह लेख पढ़ सकते हैं। इस मामले में न्यूमेरोलॉजिस्ट आपकी मदद कर सकते हैं। न्यूमेरोलॉजिस्ट आपको आपकी सेहत का हाल पहले से ही बता सकते हैं। आइये न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं कि, यह सप्ताह आपके स्वास्थ्य के लिहाज से आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष

इस सप्ताह मेष राशि के लोगों को अपने स्वास्थ्य को पहली प्राथमिकता देनी चाहिए। इस हफ्ते आपको बदलते मौसम में होने वाली सर्दी-जुकाम और वायरल इंफेक्शन से बचने की जरूरत है। आज के दिन आपको पौष्टिक आहार लेने के साथ ही साथ ऐसा भोजन करना है, जो आसानी से पच सके। इस सप्ताह स्वस्थ आदतें अपनाकर आप अपने शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बना पाएंगे। 

वृषभ

स्वास्थ्य के लिहाज से आपका यह सप्ताह अच्छा बीत सकता है। अगर आप पाचन तंत्र से जुड़ी किसी प्रकार की समस्या का सामना कर रहे हैं तो हो सकता है ऐसा अच्छा खानपान फॉलो नहीं करने से हो रहा है। इस सप्ताह आपको थोड़ा सतर्क रहने की भी जरूरत है। अगर आप अपने शरीर से मिलने वाले संकेतों को नजरअंदाज कर रहे हैं तो हो सकता है कि छोटी-मोटी समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं।

मिथुन

यह सप्ताह आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छा बीत सकता है। इस सप्ताह आपको अपने शरीर में होने वाले छोटे-मोटे बदलावों को देखते रहना है।
अगर आप किसी प्रकार की समस्या का एहसास कर रहे हैं तो इसे नजरअंदाज करने के बजाय चिकित्सक की सलाह लें। इस सप्ताह आपको अपनी मेंटल हेल्थ पर भी ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। इससे मानसिक स्थिति अच्छी रहेगी।

कर्क

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य स्थिर रहने की उम्मीद है। अगर आप नियमित तौर पर व्यायाम करते हैं तो इससे न केवल शारीरिक ऊर्जा बनी रहती है बल्कि, कई शारीरिक समस्याओं से भी बचा जा सकता है। इस सप्ताह आपको प्राणायाम और माइंडफुलनेस का अभ्यास करना चाहिए। इस सप्ताह आपको अपनी दिनचर्या में संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता है।

सिंह 

सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सेहत के लिहाज से अच्छा नजर आ रहा है। इस सप्ताह आपको खुद को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही आत्मविश्वास बढ़ाने की जरूरत है। इस सप्ताह आपको बहुत ज्यादा शारीरिक गतिविधियों में शामिल होने से बचना चाहिए। सिंह राशि वालों को इस सप्ताह मन की शांति पर ध्यान देने के साथ ही मानसिक स्थिति को मजबूत रखने की जरूरत है।

कन्या

इस सप्ताह कन्या राशि के जातकों को शारीरिक रूप से सक्रिय रहने के साथ ही साथ ऊर्जा पर भी ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। इस सप्ताह आपको अपने आहार को लेकर थोड़ा सतर्क रहना चाहिए। कोई भी ऐसी चीज खाने से बचें, जो पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचाए। इस सप्ताह शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रोटीन और विटामिन से भरपूर आहार लेने की जरूरत है।

तुला

इस सप्ताह आपको बदलते मौसम में सतर्क रहने की जरूरत है। थोड़ी सी भी लापरवाही आपको बैक्टीरियल इंफेक्शन और सर्दी-जुकाम का शिकार बना सकता है। अगर आप पहले से ही सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं से परेशान हैं तो ऐसे में डॉक्टर से सलाह लेनी जरूरी है। फिट रहने के लिए आपको दिमाग और शरीर के बीच के आपसी संतुलन को बनाए रखने की जरूरत है।

वृश्चिक

इस सप्ताह आपको स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने के लिए शारीरिक गतिविधियों में शामिल रहने की आवश्यकता है। अगर आप कम या शारीरिक गतिविधियों में बिलकुल शामिल नहीं होते हैं तो ऐसे में अपनी शारीरिक गतिविधियों में शामिल रहें। इसके लिए आप कार्डियो, वेट ट्रेनिंग, लंजीज और साइकिल चलाना या स्विमिंग आदि जैसी गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं।

धनु

इस सप्ताह आपको अपनी सेहत को लेकर सतर्क रहना चाहिए। वैसे तो यह सप्ताह आपकी सेहत के लिहाज से ठीक दिखाई दे रहा है। लेकिन, आपको ऐसे में मेंटल हेल्थ को भी दुरुस्त रखने की जरूरत है। इसके लिए आप अपनी सोच को सकारात्मक रखें और मन को शांत रखें। इसके लिए आपको मेडिटेशन का अभ्यास करना चाहिए।

मकर 

इस सप्ताह मकर राशि के लोगों को स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतने पर हड्डियों से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इससे बचने के लिए आपको अपने वजन को भी कंट्रोल में रखना चाहिए। ज्यादा वजन कई बार हड्डियों पर जोर डालने लगता है, जिससे हड्डियों से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।

कुंभ

इस सप्ताह आपको एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की जरूरत है। इस सप्ताह आपको डाइट में प्रोटीन, ओमेगा 3 फैटी एसिड आदि शामिल करना चाहिए। इसके साथ ही आपको हार्ट से जुड़ी समस्याओं पर ध्यान देने की जरूरत है।

मीन

इस सप्ताह आपको अपनी पुरानी स्वास्थ्य समस्याओं का भी ध्यान रखना चाहिए। इस सप्ताह आपको अपनी इम्यूनिटी पर ध्यान रखने की जरूरत है। इससे आपकी अन्य शारीरिक समस्याएं और पुरानी बीमारियों में लाभ मिलेगा। इससे सेहत अच्छी रहेगी। 

Read Next

Aaj Ka Health Rashifal: 3 November 2024, पढ़ें स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन

Disclaimer