Weekly Rashifal in Hindi: वैदिक काल में कुल 12 राशियां हैं। राशिफल के मुताबिक सभी राशियों का स्वास्थ्य एक दूसरे से बिलकुल अलग होता है। राशिफल आपको आपकी सेहत के प्रति पहले से ही सचेत कर सकता है। अपना साप्ताहिक राशिफल जानने के लिए आप यह लेख पढ़ सकते हैं। पूरी तरीके से स्वस्थ रहना आज के समय में थोड़ा मुश्किल सा हो गया है। इसके पीछे खराब लाइफस्टाइल और असंतुलित जीवनशैली फॉलो करना एक बड़ा कारण है। हालांकि, स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर काफी हद तक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निजात पाई जा सकती है। इस मामले में न्यूमेरोलॉजिस्ट आपकी मदद कर सकते हैं। न्यूमेरोलॉजिस्ट आपको आपकी सेहत का हाल पहले से ही बता सकते हैं। आइये न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं कि, यह सप्ताह आपके स्वास्थ्य के लिहाज से आपके लिए कैसा रहेगा।
मेष
इस सप्ताह मेष राशि के जातकों के लिए स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इस हफ्ते आप अपनी दिनचर्या में शारीरिक गतिविधियों को शामिल करें। इससे न केवल आपकी शारीरिक शक्ति और क्षमता में सुधार होगा, बल्कि आप मानसिक रूप से भी स्वस्थ रहेंगे। वहीं, अगर आप अपनी सेहत के प्रति लापरवाही बरतते हैं, तो यह हफ्ता खत्म होने तक आपकी थकान बढ़ सकती है। साथ ही ऊर्जा की कमी का सामना करना पड़ सकता है। अपनी शारीरिक स्थिति को सुधारने के लिए आपको पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स खाने हैं।
वृषभ
वृषभ राशि के जातक इस सप्ताह शारीरिक ऊर्जा और स्फूर्ति से भरे रहेंगे। इस ऊर्जा को मेनटेन रखने के लिए आपको शारीरिक गतिविधियां जैसे योग, स्विमिंग और रनिंग की आदत डालनी चाहिए। अगर आप किसी स्पोर्ट्स या अन्य फिटनेस एक्टिविटीज में शामिल होते हैं, तो इससे आपकी सेहत लंबे समय के लिए बेहतर बनेगी। इस सप्ताह आपको अपनी शरीर को थकान से बचाएं रखना है। इसके लिए आपको दिनभर में कम से कम 6 से 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए।
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने आहार पर विशेष ध्यान देना होगा। ऐसी कोई भी चीज न खाएं, जो आपको पाचन संबंधी समस्याओं के घेरे में डाल दे। खासकर प्रोसेस्ड फूड्स खाने से बचें और अधिक ताजे फलों और सब्जियों को खाने पर जोर दें। यह सप्ताह आपके लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का एक बहुत अच्छा समय है। इससे आप भविष्य में किसी भी स्वास्थ्य समस्या का सामना करने से बच सकते हैं। अगर आप किसी छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्या जैसे सर्दी या खांसी से जूझ रहे हैं, तो ऐसे में घरेलू उपचार करने के बजाय सही उपचार लें।
कर्क
कर्क राशि के जातक इस सप्ताह अपने शारीरिक स्वास्थ्य को सुधारने के लिए अधिक एक्टिव रहेंगे। अगर आप घर पर रहकर खुद को फिट नहीं रख पा रहे हैं तो इसके लिए फिटनेस सेंटर या जिम ज्वॉइन कर सकते हैं। इस सप्ताह आपको पेट की मांसपेशियों को मजबूत करने के लिए एब्स वर्कआउट और स्ट्रेचिंग जैसी एक्सरसाइज करने पर ध्यान देना है। मानसिक शांति के लिए ध्यान और योग का भी अभ्यास करना जरूरी है। यह सप्ताह आपको आत्म-देखभाल और फिटनेस पर ध्यान केंद्रित करने का है।
सिंह
सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी प्रतिरक्षा प्रणाली का विशेष ध्यान रखना चाहिए। हाल ही में आप शारीरिक रूप से कमजोरी का अनुभव कर सकते हैं। इसलिए अपने आहार में जरूरी पोषक तत्वों को शामिल करना और सही चिकित्सा लेना बेहद जरूरी है। प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाने के लिए विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करें। इस सप्ताह आपको बीमारी से बचाव के लिए सतर्क रहना चाहिए। यह सप्ताह आपको शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाएगा।
कन्या
इस सप्ताह कन्या राशि के जातकों को एक्सरसाइज और योग दिनचर्या को जारी रखने का अच्छा अवसर है। इस सप्ताह आपको सुबह जल्दी उठकर स्ट्रेचिंग और योग करना चाहिए। इस सप्ताह आपको सर्दी-जुकाम का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप बैक्टीरियल संक्रमण से परेशान हैं तो ऐसे में बिना देरी किए चिकित्सक की सलाह लें। इस सप्ताह आपको मानसिक रूप से भी एक्टिव रहना चाहिए। इसके लिए आपको अध्यात्मिक गतिविधियों में शामिल रहना चाहिए।
तुला
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मानसिक और शारीरिक ऊर्जा से भरपूर रहेगा। इस सप्ताह आपको अपनी फिटनेस को बनाए रखने और शारीरिक गतिविधियों में शामिल रहने की जरूरत है। रनिंग और साइकिलिंग जैसी गतिविधियां आपके स्वास्थ्य के लिए लाभदायक साबित होंगी। अपने मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए आपको नियमित रूप से ध्यान और मेडिटेशन का अभ्यास करना चाहिए। यह सप्ताह आपको फिट और ऊर्जावान बनाए रखने में मदद करेगा।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देनी चाहिए। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही करने से आपको चिंता या तनाव का सामना करना पड़ सकता है। स्वस्थ रहने के लिए नियमित व्यायाम और सकारात्मक सोच अपनाएं। सुबह जल्दी उठकर हल्के और श्वास से जुड़े व्यायाम और योग का अभ्यास करना लाभकारी साबित होगा। मानसिक तनाव से बचने के लिए ध्यान और गहरी सांस लेने के अभ्यास को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
धनु
धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह फिटनेस पर पूरा ध्यान देने की जरूरत है। अगर आप डायबिटीज या हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं, तो ऐसे में आपको इस सप्ताह खास ध्यान देना चाहिए। अगर आपका ब्लड प्रेशर बढ़ता है तो आपको घरेलू उपचार करने के बजाय डॉक्टर की सलाह लेने की जरूरत है। इस सप्ताह आपको संतुलित और अच्छा भोजन करने की आवश्यकता है।
मकर
मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप प्रोसेस्ड और जंक फूड्स खाते हैं तो इससे पेट मे दर्द या अपच जैसी समस्या हो सकती है। इसलिए इस सप्ताह आपको सही आहार चुनना है, जिसमें पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा हों।
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अपने आहार और जीवनशैली में बदलाव करने का सही समय है। अगर आप एक स्वस्थ जीवनशैली फॉलो नहीं करते हैं तो संभव है कि आप बीमार पड़ सकते हैं। इस सप्ताह आपको प्रोसेस्ड फूड्स खाने से बचना चाहिए और स्वस्थ व ताजे फलों का सेवन करना चाहिए। अगर आप अपने आहार पर ध्यान देंगे, तो यह आपको लंबे समय तक फिट रखने में मदद करेगा।
मीन
मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस सप्ताह आपको प्रदूषण से बचना चाहिए, नहीं तो आपको स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अपने शरीर को जरूरी पोषण दें और अपनी स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को अनदेखा न करें। यह सप्ताह आपको शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ और संतुलित रहने का अच्छा मौका है।