Expert

Weekly Health Rashifal: 25 नवंबर से 1 दिसंबर 2024 का स्वास्थ्य राशिफल जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा

Saptahik Swasthya Rashifal: न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं 25 नवंबर से 1 दिसंबर 2024 तक के साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल के बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
Weekly Health Rashifal:  25 नवंबर से 1 दिसंबर 2024 का स्वास्थ्य राशिफल जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा


Weekly Rashifal in Hindi: वैदिक काल में कुल 12 राशियां होती हैं। हो सकता है कि मेष राशि के जातकों का यह सप्ताह स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छा बीते। लेकिन मिथुन राशि वालों के साथ ऐसा न हो। राशिफल आपको आपकी सेहत के प्रति पहले से ही सचेत कर सकता है। अपना साप्ताहिक राशिफल जानने के लिए आप यह लेख पढ़ सकते हैं। हालांकि, स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर काफी हद तक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निजात पाई जा सकती है। इस मामले में न्यूमेरोलॉजिस्ट आपकी मदद कर सकते हैं। न्यूमेरोलॉजिस्ट आपको आपकी सेहत का हाल पहले से ही बता सकते हैं। आइये न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं कि, यह सप्ताह आपके स्वास्थ्य के लिहाज से आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य स्थिर और अच्छा रह सकता है। लेकिन आज के दिन आपको अपने खान-पान को संतुलित रखने की जरूरत है। अगर आप किसी तरह की स्वास्थ्य समस्या का सामना कर ररह उनकी नियमित जांच कराने की जरूरत है। आज के दिन आप मानसिक रूप से भी शांत और संतुलित महसूस करेंगे, लेकिन इसके लिए आपको सुबह जल्दी उठकर माइंडफुलनेस का अभ्यास करना चाहिए।

वृषभ

इस सप्ताह आपको अपनी मेंटल हेल्थ को लेकर थोड़ा अधिक सक्रिय रहना होगा। अगर आप ज्यादा तनाव ले रहे हैं तो इससे मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। इसके लिए ज्यादा तनाव से बचें और ध्यान और योग आदि जैसे अभ्यासों पर ध्यान दें। इससे आपकी मेंटल हेल्थ में सुधार होगा।

मिथुन

इस सप्ताह आपको अपने परिवार और दोस्तों के साथ ज्यादा समय बिताना चाहिए। इससे आपकी मेंटल हेल्थ अच्छी रहेगी और आप तरोताजा महसूस करेंगे। इस सप्ताह खुद को व्यायाम और ध्यान आदि जैसी एक्टिविटीज में शामिल करने की कोशिश करें। इससे आप मानसिक और शारीरिक दोनों ही रूप से अच्छे और सक्रिय रहेंगे।

कर्क

इस सप्ताह आपको अपने ब्लड शुगर लेवल और ब्लड प्रेशर दोनों का ही खास ध्यान रखना चाहिए। इसे नजरअंदाज करने से आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इस सप्ताह आपको थोड़ी बेचैनी या घबराहट महसूस हो सकती है। इस सप्ताह आपको आराम करने के साथ ही साथ पर्याप्त नींद लेने की भी जरूरत है।

सिंह

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। इस सप्ताह आपको जोड़ों में दर्द या हड्डियों से जुड़ी कुछ परेशानियां हो सकती है। इससे बचने के लिए आपको शारीरिक रूप से सक्रिय रहने के साथ ही साथ अपनी मांसपेशियों को आराम देने और तनाव मुक्त रहने पर ध्यान देना चाहिए।

कन्या

इस सप्ताह के अंत में आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आपको शारीरिक गतिविधियों में शामिल रहने के साथ ही साथ उच्च रक्तचाप पर भी ध्यान देना चाहिए। इससे स्वास्थ्य अच्छा रह सकता है।

तुला

तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह मौसमी बीमारियों से बचने की जरूरत है। अगर आप अस सप्ताह लापरवाही बरतते हैं तो हो सकता है कि आप वायरल इंफेक्शन की चपेट में आ सकते हैं। इसके लिए आपको खुद को मानसिक रूप से स्थिर बनाने पर ध्यान देना चाहिए।

वृश्चिक

इस सप्ताह आपको पेट से जुड़ी समस्याओं पर ध्यान देने के साथ ही साथ अपनी खराब आदतों को पहचानने की जरूरत है। इस हफ्ते आपको शारीरिक व्यायाम और स्वस्थ आहार को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की जरूरत है। अगर आप अपने शरीर पर ध्यान नहीं देते हैं तो ऐसे में आप कुछ बड़ी बीमारियों की चपेट में भी आ सकते हैं।

धनु 

इस सप्ताह आपको पेट से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। यह आपकी लापरवाही का परिणाम हो सकता है, इसलिए अपनी खानपान की आदतों पर विशेष ध्यान दें। आहार में सुधार लाने से आप इन समस्याओं से बच सकते हैं। शारीरिक व्यायाम और स्वस्थ आहार को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।

मकर

इस सप्ताह आपको अपनी दिनचर्या को हेल्दी बनाने पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। अगर आप अपनी जीवनशैली में सुधार करते हैं तो इससे वायरल इंफेक्शन और बीमारियों से बचे रह सकते हैं। अगर आप किसी बीमारी से जूझ रहे हैं तो आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

कुंभ 

इस सप्ताह आपको खुद पर अपने आहार को नियंत्रित रखने के साथ ही साथ अपनी प्रतिरक्षा प्रणाली पर ध्यान देने की जरूरत है। अगर आपको सेहत में किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या महसूस हो रही है तो इसके लिए आपको किसी घरेलू नुस्खे को आजमाने के बजाय डॉक्टर से मिलना चाहिए।

मीन

इस सप्ताह आपको ऊर्जा में इजाफा देखने को मिल सकता है। लेकिन इस हफ्ते आपको लंबे समय तक बैठे रहने वाली गतिविधियों में शामिल होने से बचना है। अगर आप ऑफिस में लंबे समय तक एक ही जगह पर बैठकर काम कर रहे हैं तो ऐसे में बीच-बीच में ब्रेक लेने की जरूरत है। 

स्वास्थ्य से जुड़ी अधिक जानकारियों के लिए आप हमारे मासिक राशिफल को पढ़ सकते हैं -- 

 

Read Next

Aaj Ka Health Rashifal: 24 नवंबर 2024, पढ़ें आज का स्वास्थ्य राशिफल जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन

Disclaimer