आज का स्वास्थ्य राशिफल: राशिफल के हिसाब से सभी का स्वास्थ्य एक दूसरे से अलग होता है। किसी का स्वास्थ्य आज बेहतर है, तो कल थोड़ी परेशानी हो सकती है। खुश रहने और तनाव नहीं लेने से ही शरीर की कई सारी बीमारियां कम होने लगती हैं। आज के समय में दूषित जीवनशैली और खराब खान-पान के बीच खुद को स्वस्थ रखना थोड़ा मुश्किल जरूर होता है, लेकिन एक्सरसाइज और वर्कआउट करके आप खुद को फिट रख सकते हैं। न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आज आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य, काम और रिश्तों के बारे में क्या कहता है।
मेष
आज आप अपनी सेहत को सुधारने की दिशा में एक अच्छा कदम उठा सकते हैं। अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या का सामना कर रहे हैं तो हो सकता है कि आपको इससे राहत मिल सकती है।
वृषभ
आज के दिन आपको पाचन तंत्र पर खासतौर पर ध्यान देने की जरूरत है। खराब डाइट लेने से पेट से जुड़ी बीमारियां जैसे डायरिया और अपच हो सकता है।
मिथुन
आज का दिन आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा बीत सकता है। आज के दिन आपको अपने मन को शांत और तनाव मुक्त रखना चाहिए। इसके लिए आपको शारीरिक फिटनेस पर भी ध्यान देना होगा।
कर्क
आज आप अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देनी चाहिए। आप अपने आहार और जीवनशैली में सुधार करने पर ध्यान देंगे तो इससे वायरल इंफेक्शन और बीमारियों से बचाव होगा।
सिंह
आज के दिन आपको पेट से जुड़ी कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इससे बचने के लिए आपको अपने खान-पान को पोषक तत्वों से भरपूर रखना होगा।
कन्या
आज के दिन आपका स्वास्थ्य अच्छा रह सकता है। इसके लिए आपको एक हेल्दी ब्रेकफास्ट करके दिन की शुरुआत करनी चाहिए। इससे स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
तुला
आज के दिन आपको मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के बीच संतुलन बनाए रखने की जरूरत है। आज के दिन आपको स्ट्रेस और एंग्जाइटी से बचने के लिए आपको मेडिटेशन करनी चाहिए।
वृश्चिक
आज का दिन आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत अनुकूल रहेगा। आज के दिन आपको अपनी प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत करने पर ध्यान देना चाहिए। इसके लिए योग करें और ध्यान लगाएं।
धनु
आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। आज के दिन आपको स्वास्थ्य के प्रति अच्छा रिजल्ट देखने को मिल सकता है। आज आपकी कोई पुरानी बीमारी ठीक हो सकती है।
मकर
आज के दिन आप थकान या अस्वस्थ महसूस कर सकते हैं, इसलिए वैकल्पिक चिकित्सा का सहारा ले सकते हैं। इसके साथ ही साथ अपनी ऊर्जा पर ध्यान दें।
कुंभ
आज आपको अपनी ऊर्जा को बचाकर रखना चाहिए। आज आपको अपने पैरों की हल्की मालिश करनी चाहिए। इससे पैरों की मांसपेशियां एक्टिव और मजबूत बनेंगी।
मीन
मीन राशि वालों को आज का दिन फिटनेस पर खासतौर पर ध्यान देना चाहिए। आज आपको डाइट में ड्राई फ्रूट्स और हरी सब्जियों को जरूर शामिल करना चाहिए।