आज का स्वास्थ्य राशिफल: आज के समय में दूषित जीवनशैली और खराब खान-पान के बीच खुद को स्वस्थ रखना थोड़ा मुश्किल जरूर होता है, लेकिन एक्सरसाइज और वर्कआउट करके आप खुद को फिट रख सकते हैं। कई बार गलत गतिविधियों में शामिल होने या फिर स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आज आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य, काम और रिश्तों के बारे में क्या कहता है।
मेष
मेष राशि के जातकों के लिए स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करना इस समय प्राथमिकता होनी चाहिए। आज के दिन आपको पोषक तत्वों से भरपूर आहार अपनाना चाहिए। इसके साथ ही आपको प्राणायाम भी करना चाहिए।
वृषभ
वृषभ राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आज के दिन आपको अपनी शारीरिक और मानसिक शक्ति को संतुलित रखने के लिए सक्रिय जीवनशैली अपनानी चाहिए।
मिथुन
मिथुन राशि के जातक शारीरिक रूप से सक्रिय रह सकते हैं। आज के दिन आपको नई फिटनेस योजनाएं शुरू करने की जरूरत है। आज के दिन आपको खेलकूद और आउटडोर एक्टिविटीज में शामिल होना चाहिए।
कर्क
कर्क राशि के जातकों का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य इस समय अच्छा रह सकता है। नियमित व्यायाम करने के साथ गहरी सांस लेने वाली गतिविधियां करें। इससे तनाव की समस्या कम होगी।
सिंह
सिंह राशि के जातक इस समय शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत महसूस करेंगे। आज के दिन आपको अपनी ऊर्जा को बनाए रखने के लिए स्वस्थ आहार और नियमित व्यायाम को अपनाना चाहिए।
कन्या
कन्या राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए अलग-अलग तरह की शारीरिक गतिविधियों को आजमाने की जरूरत है। आज के दिन आपको ज्यादा व्यायाम करने से बचना चाहिए।
तुला
तुला राशि के जातकों का स्वास्थ्य इस समय अच्छा प्रतीत हो रहा है। अगर आप किसी छोटी-मोटी समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो आहार में बदलाव करने के साथ ही भरपूर नींद लेना भी आवश्यक है।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों को पाचन तंत्र से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आज के दिन बाहर का खाना खाने से आपको गैस, अपच आदि हो सकती है।
धनु
धनु राशि के जातकों को अपनी दिनचर्या में अच्छी आदतें शामिल करने की जरूरत है। आज आपको कच्चे फल और सब्जियों का सेवन बढ़ाने से आपका आहार संतुलित होगा।
मकर
मकर राशि के जातकों के लिए यह समय अपनी दिनचर्या में बदलाव करने का है। आज के दिन आपको जिम में एक्सरसाइज करने के तरीके में बदलाव करने से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह समय स्वास्थ्य के लिए अच्छा है। आज के दिन आपको पौष्टिक आहार और सक्रिय जीवनशैली अपनाने से आप लंबे समय तक फिट रह सकते हैं।
मीन
मीन राशि के जातक अपनी दिनचर्या में बदलाव कर अपने स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं। आज के दिन आपको स्वस्थ आदतें अपनाने के साथ-साथ शारीरिक गतिविधियों को बढ़ाना चाहिए।