Expert

Monthly Health Rashifal: दिसंबर 2024 का स्वास्थ्य राशिफल जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा

Masik Swasthya Rashifal: न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं आपका दिसंबर 2024 मासिक स्वास्थ्य राशिफल के बारे में। 
  • SHARE
  • FOLLOW
Monthly Health Rashifal: दिसंबर 2024 का स्वास्थ्य राशिफल जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा

Monthly Health Rashifal: स्वस्थ रहने के लिए आपको शारीरिक गतिविधियों में शामिल रहना चाहिए। अपनी राशि के नाम से आप स्वास्थ्य से जुड़े कुछ संकेतों के बारे में जान सकते हैं। आजकल खराब लाइफस्टाइल और असंतुलित जीवनशैली फॉलो करने से लोगों में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। हालांकि, स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर काफी हद तक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निजात पाई जा सकती है। अपना मासिक राशिफल जानने के लिए आप यह लेख पढ़ सकते हैं। राशिफल स्वास्थ्य से जुड़ी गतिविधियों के बारे में आपको पहले से ही जानकारी दे सकता है। इस मामले में न्यूमेरोलॉजिस्ट आपकी मदद कर सकते हैं। न्यूमेरोलॉजिस्ट आपको आपकी सेहत का हाल पहले से ही बता सकते हैं। आइये न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं कि, यह महीना आपके स्वास्थ्य के लिहाज से आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष

मेष राशि के लोगों को लिए दिसंबर का महीना तनाव से बचना के लिए अच्छा रहेगा। इस महीने आपको अपना ध्यान रखना है। इससे तनाव कम होगा। अगर आप हृदय रोगों और रक्तचाप से जुड़ी समस्याओं से पीड़ित हैं तो ऐसे में इसे नियंत्रित करने पर ध्यान दें। सिरदर्द और आंखों की समस्या से पीड़ित लोगों को भी सावधानी बरतनी होगी। किसी भी स्वास्थ्य समस्या के होने पर आपको डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत है।

वृषभ

इस महीने अपनी मेंटल हेल्थ का ध्यान रखना चाहिए। इसके लिए आप थैरेपी या हीलिंग सेशन की योजना बना सकते हैं। इससे स्वास्थ्य में सुधार आएगा। पर्याप्त नींद न लेने से तनाव और आंखों की समस्याएं बढ़ सकती हैं। इसलिए कम से कम 6 से 8 घंटे जरूर सोएं। सर्दी और फ्लू से बचाव के लिए आपको सतर्कता बरतनी होगी। डिटॉक्स प्रोग्राम शुरू करना हृदय संबंधी समस्याओं को नियंत्रित रखने में फायदेमंद होगा।

मिथुन

अगर कोई बीमारी आपको परेशान कर रही है, तो कुछ गलत आदतों को छोड़ना स्वास्थ्य सुधार में मदद करेगा। इस महीने आपको व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की जरूरत है। यह तनाव को दूर करने का अच्छा तरीका होगा। इससे छोटी-मोटी समस्याएं जैसे नींद नहीं आना, बुखार, और आंख या पेट से जुड़ी समस्याएं काबु होंगी।

कर्क

अगर आप लंबे समय तक स्वस्थ और ऊर्जावान रहना चाहते हैं तो संयम और संतुलन बनाए रखना आवश्यक है। किसी भी कठिन कार्य करने या भारी सामान उठाने से पहले सोचें, क्योंकि इससे आपकी मांसपेशियों से जुड़ी पुरानी समस्याएं फिर से उभर सकती हैं। इसके लिए आपको सुबह 10 मिनट मेडिटेशन करने या खाने के बाद टहलने की आदत डालनी चाहिए। इससे मानसिक रूप से शांत और संतुलित रहेंगे।

सिंह

इस महीने आपको खुद पर ध्यान देना जरूरी होगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतने से छाती, गले, और गर्दन से जुड़ी समस्याएं फिर से उभर सकती हैं। इससे आप थकान महसूस कर सकते हैं। बहुत सारे काम का बोझ एक साथ न लें। इससे सांस लेने से जुड़ी समस्याएं होने के साथ ही रक्तचाप बढ़ सकता है। सुबह के समय योग या फिटनेस का अभ्यास करना आपकी समस्याओं को कम करेगा।

कन्या

इस महीने आपको खुद की देखभाल को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसा करना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। अगर आपकी सेहत खराब हो गई है, तो डॉक्टर से मिलने में देरी न करें। इस महीने आपको पेट और ब्लड सर्कुलेशन से जुड़ी समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए। ज्यादा व्यायाम करने से बचें, क्योंकि इससे पुराना दर्द फिर से उभर सकता है। खासकर अगर आप पीठ और घुटनों की समस्या से परेशान हैं तो ध्यान रखें।

तुला

इस महीने आपको अपनी जीवनशैली में बदलाव करने की जरूरत है। ज्यादा फैटी फूड्स या जंक फूड्स खाने से पेट की समस्याएं और बढ़ सकती हैं।
इसलिए आपको अपनी डाइट को लेकर एक्टिव रहना चाहिए और ओवरईटिंग करने से भी बचें।

वृश्चिक

इस महीने आपको धैर्य रखने की सलाह दी जाती है। अपने आहार और व्यायाम योजना में अचानक बड़े बदलाव करने से स्वास्थ्य सुधार में देरी हो सकती है। अगर आप जिम जाते हैं तो बहुत भारी सामान उठाने से बचें। इससे कई बार पेट की समस्याएं बनी रह सकती हैं। इस महीने आप योग और मेडिटेशन की क्लासेस भी ज्वॉइन कर सकते हैं।

धनु

अगर आपको हृदय या पेट से जुड़ी समस्याएं हैं, तो यह महीने आपके लिए धीमी गति से चलने का हो सकता है। इस महीने आपको फ्लू और हाई ब्लड प्रेशर से बचने की सलाह दी जाती है। इस महीने आपको सुबह की सैर पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। इससे बीमारियों की आशंका कम होगी।

मकर

यह महीना आपके लिए अच्छा और लाभकारी साबित हो सकता है। इस महीने आपकी पुरानी बीमारियां बेहतर होंगी। लेकिन ओवरईटिंग करने से हृदय और पेट से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं। इस महीने में आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए अपने स्वास्थ्य पर इसे हावी न होने दें।

कुंभ

इस महीने आपको अपनी ऊर्जा के स्तर में भारी गिरावट देखने को मिल सकती है। एक्यूपंक्चर या वैकल्पिक चिकित्सा को अपनाने से तनाव से जुड़े किसी भी समस्या में राहत मिलेगी। साथ ही ध्यान, प्राणायाम और योग का अभ्यास शुरू करें जो, आपके मन और शरीर को बेहतर करने में मदद करेगा।

मीन

इस महीने अपनी सेहत पर ध्यान देना जरूरी है। चीनी और कैफीन को अपनी दिनचर्या से पूरी तरह से हटाएं। इससे रक्त से जुड़ी समस्याएं कम होंगी। इस महीने ज्यादा मसालेदार खाना खाने से आपको गैस, अपच या कुछ मामलों में डायरिया भी हो सकता है।

Read Next

क्या फ्लू वैक्सीन फ्लू के अलावा अन्य बीमारियों से भी बचाती है? डॉक्‍टर से जानें

Disclaimer

TAGS