Expert

Monthly Health Rashifal: जुलाई 2025 का स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा

Masik Swasthya Rashifal: न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं आपका जुलाई 2025 मासिक स्वास्थ्य राशिफल के बारे में।  
  • SHARE
  • FOLLOW
Monthly Health Rashifal: जुलाई 2025 का स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा


Monthly Health Rashifal: स्वास्थ्य जीवन की सबसे जरूरी चीज होती है। यह तो आपने जरूर सुना होगा कि "पहला सुख निरोगी काया"। आसान शब्दों में समझें तो शरीर से बढ़कर दुनिया में कुछ भी नहीं है। अगर आप फिट और दुरुस्त हैं तो आपको किसी चीज की कमी नहीं है। स्वस्थ रहने के लिए आपको सबसे पहले अपनी डाइट से तैलीय और मसालेदार भोजन को हटाना चाहिए। आजकल तेल और मसालेदार चीजें खाना हार्ट अटैक का कारण बन रहे हैं। ऐसी चीजें खाने से हार्ट की कार्यक्षमता को कमजोर कर सकती हैं और कई मामलों में हार्ट अटैक का कारण भी बन रही हैं।

बेहतर होगा कि आप अपने स्वास्थ्य की प्लानिंग से चलें। एक अच्छा प्लान बनाकर चलने से सेहत सही रहती है और आप स्वास्थ्य की दिशा में एक सकारात्मक बदलाव भी महसूस करेंगे। इस मामले में न्यूमेरोलॉजिस्ट आपकी मदद कर सकते हैं। न्यूमेरोलॉजिस्ट आपको आपकी सेहत का हाल पहले से ही बता सकते हैं। आइए न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं कि, यह महीना आपके स्वास्थ्य के लिहाज से आपके लिए कैसा रहेगा। 

मेष

मेष राशि के लोगों को इस महीने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता रहना चाहिए, ऐसा करने से आपको काफी फायदा मिलेगा। अगर आप हाल ही में किसी बीमारी या कमजोरी से जूझ रहे हैं तो आप तेजी से ठीक होने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। हालांकि, मानसिक तनाव को नजरअंदाज करना आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है। यह तनाव सिरदर्द, चिड़चिड़ापन या सांस लेने से जुड़ी परेशानियों का कारण बन सकता है। खासकर महीने की शुरुआत में पैरों, घुटनों या कोहनियों में दर्द या खिंचाव महसूस हो सकता है। योग, मेडिटेशन और पर्याप्त नींद लेना आपकी सेहत के लिए काफी लाभकारी साबित होगा।

वृषभ

वृषभ राशि के लोगों को इस महीने तनाव और थकान का एहसा हो सकता है। तनाव आपके शारीरिक स्वास्थ्य को इस महीने प्रभावित कर सकता है। आप कुछ तकलीफों को हल्के में लेकर बिना डॉक्टरी सलाह के घरेलू इलाज करना आपके लिए आगे चलकर हानिकारक साबित हो सकता है। पाचन तंत्र से जुड़ी समस्या, स्किन एलर्जी या सिरदर्द जैसी तकलीफें अचानक उभर सकती हैं। इसलिए आपको इसपर ध्यान देने की काफी जरूरत है। योग, आयुर्वेद या रेगुलर वॉक जैसी सरल चीजें आपकी सेहत में सुधार ला सकती हैं। इसलिए इसपर ध्यान देना काफी जरूरी है।

मिथुन

इस महीने आपका ऊर्जा स्तर असंतुलित रह सकता है। कभी आप अत्यधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे, और कभी ऐसा लगेगा जैसे शरीर जवाब नहीं दे रहा। इस अस्थिरता का कारण आपकी व्यस्त दिनचर्या और मानसिक थकावट हो सकती है। यदि आपने पर्याप्त आराम नहीं किया या खुद को लगातार काम में झोंक दिया, तो सिरदर्द, आंखों की थकान, या यहां तक कि माइग्रेन जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। डिजिटल स्क्रीन से दूरी, नियमित ब्रेक, और समय पर सोना आपकी सेहत को बेहतर बनाएंगे।

कर्क

कर्क राशि के लोगों को इस महीने सेहत के प्रति थोड़ी ज्यादा देखभाल की जरूरत पड़ सकती है। बहुत अधिक काम या दूसरों की जिम्मेदारियां निभाते-निभाते आप खुद को थका सकते हैं। ज्यादा थकान कई बार आपके लिए पीठ दर्द, मांसपेशियों में खिंचाव या थकान महसूस हो सकता है। मानसिक रूप से भी आप थोड़ा भारीपन या निराशा अनुभव कर सकते हैं। इस महीने आपको आराम करने के साथ ही साथ गहरी सांस लेनी चाहिए और अपनी सेहत को पहली प्राथमिकता दें। ध्यान और माइंडफुलनेस का अभ्यास करना आपके लिए विशेष रूप से लाभकारी रहेंगी।

सिंह

सिंह राशि के लोगों के लिए यह महीना “सावधानी से चलो” का संकेत लेकर आया है। इस महीने आपको अपनी सेहत के प्रति सावधान और थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। शरीर के छोटे-छोटे संकेतों को नजरअंदाज करना इस महीने भारी पड़ सकता है। खासतौर पर अगर पेट से जुड़ी समस्याएं, जैसे गैस, अपच या भारीपन आपको परेशान कर सकते हैं। अगर आप जंक और प्रोसेस्ड फूड्स खाते हैं तो ऐसे में सावधानी बरतने की ज्यादा जरूरत है। खाने-पीने में संयम रखें और फलों, सब्जियों, और फाइबर से भरपूर आहार लें। आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता आपके स्वास्थ्य को बेहतर रखने में लाभकारी साबित होगी।

कन्या

कन्या राशि के लोगों के लिए यह महीना स्वास्थ्य के मामले में सुधार ला सकता है। अगर आपने अपने जीवनशैली को लेकर निरंतरता बनाए रखी है तो यह महीना स्वास्थ्य को ऊर्जा से भर सकता है। पुराने रोग जैसे गैस्ट्रिक समस्या, इम्यूनिटी से जुड़ी दिक्कतें या जोड़ों के दर्द में सुधार देखने को मिल सकता है। स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने के लिए आपको पानी ज्यादा पीना है और खुद को हाइड्रेटेड रखना चाहिए। फिजिकल एक्टिविटीज में भाग लेना बिलकुल न छोड़ें। अगर आपने अब तक अपने खान-पान और दिनचर्या पर ध्यान नहीं दिया, तो अभी भी समय है। “रूटीन” इस महीने आपका सबसे बड़ा सहयोगी साबित होगा।

तुला

तुला राशि के लोगों का शरीर संकेत दे रहा है कि कुछ समस्याओं को अब और नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। यह महीना आपको अपने स्वास्थ्य संबंधी रूटीन को फिर से सोचने और सुधारने के लिए प्रेरित कर रहा है। अगर आप लोगों को पीठ दर्द, गले में खराश, बार-बार थकान या नींद की समस्या लंबे समय से है तो यह समय है इलाज की दिशा में गंभीर कदम उठाने का हो सकता है। आपकी ऊर्जा में सुधार तभी आएगा जब आप अपनी सीमाओं को समझें और संतुलन बनाएं।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के लोगों को इस महीने “आराम” एक अनिवार्यता है, विकल्प नहीं इस पंक्ति पर चलने की जरूरत है। अगर आपने अभी भी शरीर को आराम नहीं दिया, तो पाचन संबंधी समस्याएं, ब्लड सर्कुलेशन का कारण बन सकता है। लापरवाही बरतने पर पहले से चली आ रही समस्याएँ जैसे बवासीर दोबारा से आ सकती हैं। लगातार बैठे रहना या बहुत अधिक शारीरिक थकान भी जोड़ों और रीढ़ की हड्डी को प्रभावित कर सकती है। इस महीने योग, मेडिटेटिव मूवमेंट और हल्की स्ट्रेचिंग आपकी सेहत में बहुत सुधार ला सकती है।

धनु

धनु राशि के लोगों के लिए यह महीना आपको दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव लाने की प्रेरणा देगा। आपने अगर हाल ही में पेट से जुड़ी तकलीफें, गैस, एसिडिटी या खाने से एलर्जी की समस्याएँ महसूस की हैं, तो उन्हें अब नजरअंदाज करने से बचें। अगर आपका ब्लड प्रेशर असंतुलित रहता है या ब्लड सर्कुलेशन से जुड़ी कोई समस्या रही है, तो वह दोबारा सामने आ सकती है। अपने खानपान, नींद, और दवा के रूटीन को सख्ती से पालन करना आपके लिए जरूरी है। आपकी आदतों में सुधार, आपकी सेहत में बड़ा अंतर लाएगा।

मकर

मकर राशि के लोगों को किसी बड़े बदलाव की जरूरत नहीं है, बल्कि लगातार देखभाल की जरूरत हो सकती है। हाल के दिनों में अगर आपने अपनी नींद, डाइट या एक्सरसाइज रूटीन में लापरवाही बरती है, तो अब उसका असर देखने को मिल सकता है। थकावट, सांस लेने में तकलीफ, या ब्लड प्रेशर में गड़बड़ी जैसी छोटी-छोटी चीजें परेशानी बन सकती हैं। नियमित चेकअप और संतुलित जीवनशैली आपकी रक्षा कवच बनेंगी।

कुंभ

कुंभ राशि के लोगों को स्वास्थ्य की कुंजी इस महीने ‘सरलता’ है। जरूरत से ज़्यादा काम या सामाजिक ज़िम्मेदारियां आपको मानसिक और शारीरिक रूप से थका सकती हैं। इसका असर आपकी आंखों, पाचन तंत्र और छाती पर पड़ सकता है। अगर पुरानी एलर्जी या सांस की तकलीफ रही है, तो सतर्क रहने की जरूरत है। साधारण लेकिन प्रभावी चीजें जैसे समय पर खाना, हल्का व्यायाम, और पर्याप्त पानी पीना आपकी सेहत को बेहतर बना सकती हैं।

मीन

मीन राशि के लोगों के लिए यह महीना “हीलिंग” यानी “चिकित्सा” का समय है। लगातार बिजी रहना और भावनात्मक उथल-पुथल के बीच आपका शरीर आपसे थोड़ा आराम और अपनी देख-भाल मांग रहा है। शरीर और मन दोनों को पोषण देना जरूरी है। अगर आप खुद को उपेक्षित करते रहेंगे, तो इससे थकावट, बेचैनी या इम्यून सिस्टम की कमजोरी हो सकती है। अपने लिए एक शांत, साफ-सुथरी और सुकूनदायक जगह बनाएं।

Read Next

Weekly Health Rashifal: 30 जून से 6 जुलाई 2025 का स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा

Disclaimer

TAGS