Monthly Health Rashifal: राशिफल आपको केवल बिजनेस, करियर और लव लाइफ ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी देता है। इस संदर्भ में ओन्लीमायहेल्थ आपके लिए मासिक राशिफल की एक नई सीरीज (Monthly Rashifal New Series) लेकर आया है। अपना मासिक राशिफल जानने के लिए आप यह लेख पढ़ सकते हैं। राशिफल स्वास्थ्य से जुड़ी गतिविधियों के बारे में आपको पहले से ही जानकारी दे सकता है। खराब लाइफस्टाइल के चलते बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। राशिफल के हिसाब से आप अपने स्वास्थ्य के बारे में पहले से ही जान सकते हैं। नियमित तौर पर खुद को शारीरिक गतिविधियों में शामिल रखकर स्वस्थ रख जा सकता है। इस मामले में न्यूमेरोलॉजिस्ट आपकी मदद कर सकते हैं। न्यूमेरोलॉजिस्ट आपको आपकी सेहत का हाल पहले से ही बता सकते हैं। आइये न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं कि, यह महीना आपके स्वास्थ्य के लिहाज से आपके लिए कैसा रहेगा।
मेष
अक्टूबर माह में मेष राशि के जातकों के लिए स्वास्थ्य के लिहाज से यह एक सक्रिय महीना रहेगा। आपकी ऊर्जा और उत्साह में बढ़त होगी, लेकिन इस महीने खासकर 16 अक्टूबर के बाद आपको तनाव और पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे समय में पेट की समस्याओं से बचने के लिए हल्का और आसानी से पचने वाला आहार लेना बेहद जरूरी है। इसके लिए तैलीय और मसालेदार खाना खाने से बचें। नियमित रूप से योग और ध्यान करने से आपका मानसिक तनाव कम होगा और आपकी शारीरिक ऊर्जा भी संतुलित बनी रहेगी। इस महीने आपको पैरों और पेट के निचले हिस्से में दर्द की आशंका हो सकती है, इसलिए इसका विशेष रूप से ध्यान रखें।
वृषभ
वृषभ राशि के लिए अक्टूबर का महीना थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। मेंटल स्ट्रेस और चिंता से आपकी नींद प्रभावित हो सकती है, जिससे आप थकान महसूस करेंगे। यह महीना आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति काफी सावधान रहने की सलाह देता है। खासतौर आपको हाई ब्लड प्रेशर और पाचन तंत्र के प्रति सावधानी बरतनी होगी। इस महीने आप हल्का भोजन करें और योग या ध्यान को अपनी नियमित दिनचर्या में शामिल करें। इन समस्याओं से बचने के लिए फल और सब्जियों का सेवन करें ताकि आप अपनी इम्यूनिटी को बेहतर बनाए रख सकें। ऐसे लोग जिन्हें हार्ट से जुड़ी समस्याएं हैं, उन्हें 16 अक्टूबर के बाद अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत होगी।
मिथुन
मिथुन राशि वालों के लिए यह महीना मानसिक और शारीरिक दोनों रूप से थका देने वाला हो सकता है। रिलेशनशिप में तनाव और काम का प्रेशर आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है। महीने के 15 दिन बाद आप पाचन तंत्र और गैस्ट्रिक से जुड़ी समस्याओं से उभर सकते हैं। इस समय में मानसिक शांति के लिए ध्यान और मेडिटेशन बेहद लाभकारी होगा। नियमित व्यायाम करें और हल्का आहार लें ताकि आपकी ऊर्जा बेहतर बनी रहे। ऐसे में कम नींद लेने से बचें क्योंकि इससे आपकी इम्यूनिटी भी कमजोर हो सकती है।
कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए यह महीना स्वास्थ्य के लिहाज से थोड़ा सावधानी भरा हो सकता है। दिल से जुड़ी समस्याओं और हाई बीपी से जूझ रहे लोगों को विशेष ध्यान देना होगा। यह महीना आपको तनाव देकर मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है, इसलिए इससे निपटने के लिए योग और प्राणायाम नियमित रूप से करते रहे। इस महीने शारीरिक गतिविधियों को प्राथमिकता दें। खासकर अगर आप लंबे समय से कोई फीजिकल एक्टिविटी नहीं कर रहे हैं। अगर आपको अन्य भी कोई पुरानी बीमारी है, तो उसकी देखभाल में बिलकुल लापरवाही न बरतें।
सिंह
सिंह राशि के जातकों को अक्टूबर में आंखों और माइग्रेन से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। काम के ज्यादा प्रेशर के कारण आपको यह समस्या हो सकती है। इस कारण सिरदर्द हो सकता है। इस राशि के जातकों की सेहत में सुधार के संकेत महीने के दूसरे भाग यानि 16 अक्टूबर के बाद मिलते हैं, लेकिन आपको आराम पर विशेष ध्यान देना चाहिए। बहुत ज्यादा काम का बोझ आपको शारीरिक रूप से कमजोर बना सकता है। इससे बचने के लिए बीच-बीच में ब्रेक लें और ध्यान लगाएं। इससे आपकी ऊर्जा का स्तर बेहतर रहेगा। मांसपेशियों में दर्द और थकान से राहत पाने के लिए हल्का व्यायाम करें।
कन्या
इस महीने कन्या राशि के लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए क्योंकि पेट और ब्लड प्रेशर से संबंधित समस्याएं उभर सकती हैं। आपको अपनी दिनचर्या में स्वस्थ जीवनशैली को अपनाना चाहिए। इस महीने हो सकता है कि आपको मानसिक थकान और नींद की कमी का सामना करना पड़े। जिससे आपकी सेहत पर असर पड़ सकता है। तनाव और चिंता से बचने के लिए प्राणायाम, मेडिटेशन और माइंडफुलनेस का अभ्यास करें। साथ ही, अपने खानपान पर ध्यान दें और संतुलित आहार लें ताकि आपकी शारीरिक क्षमता में सुधार हो।
तुला
तुला राशि के जातकों को इस महीने हृदय और पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं से निपटना पड़ सकता है। इस दौरान तनाव और चिंता लेना आपकी सेहत पर प्रभाव डाल सकते हैं। खासकर अगर आप पहले सी ही दिल और पेट की समस्याओं से परेशान हैं तो ऐसे में सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। इस महीने योग और ध्यान का सहारा लें ताकि मानसिक और शारीरिक शांति बनी रहे। इस महीने आपको पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए और स्वस्थ आहार का सेवन करें।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह महीना स्वास्थ्य के लिहाज से कुछ कठिन साबित हो सकता है। पेट की समस्याएं, गैस, अपच और नींद की कमी आपको प्रभावित कर सकती हैं। काम के दबाव और मानसिक तनाव से बचने के लिए आपको भरपूर आराम और संतुलित आहार लेने पर ध्यान देने की जरूरत होगी। योग और ध्यान से मानसिक शांति प्राप्त करें। इस महीने आपको हेवी चीजें उठाने से दूर रहने की जरूरत है। इस समय में आपको अपनी दिनचर्या में सुधार करना होगा ताकि आप आने वाली चुनौतियों का सामना कर सकें।
धनु
धनु राशि वालों के लिए यह महीना विशेष रूप से तनावपूर्ण हो सकता है। काम और पर्सनल लाइफ में बढ़ रहे दबाव से आपकी सेहत प्रभावित हो सकती है। इस महीने में 19 अक्टूबर के बाद फ्लू और रक्तचाप की समस्याएं उभर सकती हैं। इसलिए आपको अपनी सेहत का खास ध्यान रखना होगा। नियमित व्यायाम और संतुलित आहार फॉलो करना आपको इन समस्याओं से निपटने में मदद करेंगे। इस महीने आप मेंटल हेल्थ को बेहतर रखने के लिए मेडिटेशन का अभ्यास करना चाहिए। अपना ध्यान स्वास्थ्य पर केंद्रित रखें।
मकर
मकर राशि के जातकों के लिए यह महीना स्वास्थ्य में कुछ सुधार का संकेत देता है। 16 अक्टूबर के बाद पीठ, घुटनों और कूल्हों की समस्याओं से राहत मिल सकती है। यह समय आपके लिए अपनी डाइट और नियमित गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित करने का है। इस महीने आपको संतुलित आहार का सेवन करना चाहिए और नियमित व्यायाम से अपने शरीर को सक्रिय रखें। हल्का और पौष्टिक आहार आपकी सेहत को बनाए रखने में मदद करेगा।
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह महीना दिल और पेट से संबंधित समस्याओं के प्रति सतर्क रहने का है। खासकर आपकी सेहत पर अतिरिक्त ध्यान देने की जरूरत होगी। स्वस्थ आहार और नियमित चिकित्सा जांच आपको बेहतर स्थिति में बनाए रखने में मदद करेंगे। अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या का सामना कर रहे हैं तो इसके लिए मेडिकल जांच कराएं। इसके साथ ही योग और ध्यान आपके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद रहेंगे।
मीन
मीन राशि के जातकों के लिए यह महीना मानसिक स्थिति में सुधार ला सकता है। इस महीने आपकी मेंटल हेल्थ अच्छी रह सकती है। इस महीने आपको ध्यान और मेडिटेशन का अभ्यास करना चाहिए। इसके लिए आपको सुबह जल्दी उठकर माइंडफुलनेस का अभ्यास करना चाहिए।