Monthly Health Rashifal: स्वस्थ रहने के लिए आपको शारीरिक गतिविधियों में शामिल रहना चाहिए। अपनी राशि के नाम से आप स्वास्थ्य से जुड़े कुछ संकेतों के बारे में जान सकते हैं। अपना मासिक राशिफल जानने के लिए आप यह लेख पढ़ सकते हैं। राशिफल स्वास्थ्य से जुड़ी गतिविधियों के बारे में आपको पहले से ही जानकारी दे सकता है। इस मामले में न्यूमेरोलॉजिस्ट आपकी मदद कर सकते हैं। न्यूमेरोलॉजिस्ट आपको आपकी सेहत का हाल पहले से ही बता सकते हैं। आइये न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं कि, यह महीना आपके स्वास्थ्य के लिहाज से आपके लिए कैसा रहेगा।
मेष
मेष राशि के जातकों के लिए यह महीना शारीरिक और मानसिक ऊर्जा को बनाए रखने में काफी मददगार साबित होगा। अगर आप ज्यादा भागदौड़ कर रहे हैं तो इससे थकान और तनाव महसूस हो सकता है। ऐसे में व्यायाम और योग जैसी शारीरिक गतिविधियों का अभ्यास करें। इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। नवंबर के महीने में अपनी दिनचर्या में बदलाव करके खानपान पर ध्यान दें। इस महीने फास्ट और जंक फूड खाने से बचें ताकि पाचन तंत्र स्वस्थ रहे।
वृषभ
वृषभ राशि वालों के लिए यह महीना अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने का है। अगर आप पाचन तंत्र से संबंधित समस्याओं से बचना चाहते हैं तो संतुलित आहार लें और ज्यादा तला-भुना खाने से बचें। इस महीने आपको अपनी मेंटल हेल्थ को भी अच्छा रखना है। मानसिक तनाव को कम करने के लिए ध्यान लगाएं और योग करें। इस महीने आपको सुबह की सैर पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। इससे बीमारियों की आशंका कम होगी।
मिथुन
मिथुन राशि के लिए यह महीना शारीरिक और मानसिक से थोड़ा तनावभरा बीत सकता है। ज्यादा काम का बोझ और तनाव आपको थका सकता है, इसलिए आराम के लिए समय जरूर निकालें। इस महीने आपको नियमित तौर पर योग करने के साथ ही ध्यान का अभ्यास शुरू करना चाहिए। इससे आप मानसिक संतुलन को बनाए रखने में सक्षम रहेंगे।
कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए यह महीना अच्छा बीत सकता है। इस महीने आपको मानसिक शांति पाने की कोशिश करनी चाहिए। साथ ही भरपूर नींद लें ताकि आपकी ऊर्जा और स्वास्थ्य में सुधार हो सके। इस महीने खासतौर पर आपको बाहर का कुछ भी खाने से बचना चाहिए और अपने आहार में सादा और आसानी से पचने वाले आहार शामिल करें। ताकि स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से बचा जा सके।
सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए यह महीना शारीरिक स्वास्थ्य का ध्यान रखने का है। अगर आप शरीर की स्फूर्ति को बनाए रखना चाहते हैं तो आराम करने का समय निकालें और अपने खानपान का भी ध्यान रखें। इस महीने में आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए अपने स्वास्थ्य पर इसे हावी न होने दें। इससे बचने के लिए माइंडफुलनेस का अभ्यास करें।
कन्या
कन्या राशि के लिए यह महीना स्वास्थ्य की देखभाल का है। हो सकता है कि इस महीने आपको पेट से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़े। इससे बचने के लिए सही समय पर भोजन करें और ज्यादा मिर्च-मसाले वाले खाने से बचें। बाहर का उल्टा सीधा खाना खाने से आपको गैस, अपच या कुछ मामलों में डायरिया भी हो सकता है।
तुला
तुला राशि के जातकों के लिए यह महीना स्वास्थ्य पर ध्यान देने का है। अगर आप हाई ब्लड प्रेशर या डायबिटीज के मरीज हैं तो इसके लिए डॉक्टर से पूछकर अपना खान-पान निर्धारित करें। ध्यान, प्राणायाम और योग का अभ्यास शुरू करें जो, आपके मन और शरीर को बेहतर करने में मदद करेगा। ध्यान रखें कि शरीर को पर्याप्त आराम मिल रहा है या नहीं।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह महीना सेहत के लिहाज से अच्छा बीत सकता है। इस महीने आप ऊर्जा से भरे रह सकते हैं। शरीर की स्फूर्ति बनाए रखने के लिए नियमित तौर पर व्यायाम करें। पेट और हार्ट संबंधी स्वास्थ्य का ध्यान रखें और मसालेदार खाना खाने से परहेज करें। इस महीने आपको केवल इसी पर ध्यान देना चाहिए।
धनु
धनु राशि के लिए यह महीना शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार करने का है। स्वस्थ रहने के लिए आपको उचित व्यायाम करने के साथ ही संतुलित आहार लेना चाहिए। अगर आप किसी पुरानी बीमारी से जूझ रहे हैं तो हो सकता है कि उसमें फायदे देखने को मिले। दोस्तों के साथ समय बिताएं। पाचन तंत्र और जोड़ों से संबंधित समस्याओं पर जरूर ध्यान दें।
मकर
मकर राशि के जातकों के लिए यह महीना हड्डियों और जोड़ों पर विशेष ध्यान देने का है। चूंकि, सर्दियों की शुरूआत होने वाली है और हड्डियों से जुड़ी समस्या से पीड़ित लोगों की समस्या बढ़ सकती है। इसलिए कैल्शियम युक्त आहार और हल्के व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करें। ध्यान रखें कि अत्यधिक काम के कारण तनाव से बचें और अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
कुंभ
कुंभ राशि के लिए यह महीना मेंटल हेल्थ पर ध्यान देने का है। हो सकता है इस महीने आपको स्ट्रेस का सामना करना पड़े। इसके लिए आराम और योग करने पर ध्यान दें। मानसिक शांति बनाए रखें और सकारात्मक रहें। स्वस्थ आहार और भरपूर नींद आपके लिए लाभकारी साबित होगा।
मीन
मीन राशि के जातकों के लिए यह महीना अच्छा बीत सकता है। संयमित आहार और व्यायाम के साथ दिनचर्या का पालन करें। इसके साथ ही तनाव को कम करने के लिए योग और ध्यान का अभ्यास करना चाहिए।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version