Expert

Monthly Health Rashifal: जनवरी 2025 का स्वास्थ्य राशिफल जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा

Masik Swasthya Rashifal: न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं आपका जनवरी 2025 मासिक स्वास्थ्य राशिफल के बारे में। 
  • SHARE
  • FOLLOW
Monthly Health Rashifal: जनवरी 2025 का स्वास्थ्य राशिफल जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा

Monthly Health Rashifal: स्वस्थ रहने के लिए आपको शारीरिक गतिविधियों में शामिल रहना चाहिए। अपनी राशि के नाम से आप स्वास्थ्य से जुड़े कुछ संकेतों के बारे में जान सकते हैं। आजकल खराब लाइफस्टाइल और असंतुलित जीवनशैली फॉलो करने से लोगों में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। हालांकि, स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर काफी हद तक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निजात पाई जा सकती है। अपना मासिक राशिफल जानने के लिए आप यह लेख पढ़ सकते हैं। राशिफल स्वास्थ्य से जुड़ी गतिविधियों के बारे में आपको पहले से ही जानकारी दे सकता है। इस मामले में न्यूमेरोलॉजिस्ट आपकी मदद कर सकते हैं। न्यूमेरोलॉजिस्ट आपको आपकी सेहत का हाल पहले से ही बता सकते हैं। आइये न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं कि, यह महीना आपके स्वास्थ्य के लिहाज से आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष

मेष राशि वालों को इस महीने अपनी नींद को प्राथमिकता देनी चाहिए। इसके लिए आपको जंक और प्रोसेस्ड फूड्स खाने से परहेज करना चाहिए। ठंडे मौसम में ज्यादा देर रहने से सांस लेने से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। साथ ही तंत्रिका तंत्र में भी गड़बड़ी आ सकती हैं। महीने के दूसरे भाग में आंखों के संक्रमण या चोट से बचाव करना आपके लिए काफी जरूरी है।

वृषभ

वृषभ राशि के जातकों को डाइट और एक्सरसाइज करने के बावजूद रक्त संचार, तंत्रिका विकार और दांतों से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही बहुत ज्यादा एक्सरसाइज करने से परहेज करें। समय पर अपनी दवा लें और स्वास्थ्य समस्याओं से बचने के लिए अपनी देखभाल करें। महिलाओं को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

मिथुन

मिथुन राशि के जातकों में विटामिन डी की कमी से स्वास्थ्य संबंधी असुविधाएं हो सकती है। इससे हड्डियों की सेहत प्रभावित हो सकती है। इसके साथ ही मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। पुरानी बीमारियों का इलाज करवा रहे हैं तो ऐसे में गलत खान-पान बिलकुल न अपनाएं। महिलाओं को अनावश्यक तनाव से बचकर संतुलित जीवनशैली अपनानी चाहिए।

कर्क

कर्क राशि के जातकों को इस साल स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। इस महीने आपको संक्रमण से बचने के साथ ही सूजन को कम करने वाले उपाय भी अपनाने चाहिए। छाती, गले, या रीढ़ से जुड़ी पुरानी समस्याओं से सावधान रहें। इस माह आपको नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी जाती है।

सिंह

सिंह राशि के जातकों को अपने और अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य का खास ख्याल रखना चाहिए। इस माह अगर आप विदेशी यात्रा करके लौटे हैं तो इसके बाद स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। हाई फैट वाले फूड्स और अधिक चीनी का सेवन करने से आपको परहेज करना चाहिए। बुजुर्गों को पाचन तंत्र का ध्यान रखना चाहिए। अगर आपको पहले अस्थमा या ब्रोंकाइटिस है, तो ऐसे में जरूर सतर्क रहें।

कन्या

कन्या राशि के जातकों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। शनि और बृहस्पति की अनुकूल स्थिति आपको स्वस्थ को बेहतर बनाए रखेगी। हालांकि, स्वस्थ रहने के लिए आपको नियमित स्वास्थ्य जांच करानी चाहिए। इससे आप छोटी-मोटी समस्याओं से बच सकते हैं। मौसमी बीमारियों से परेशान नहीं होना पड़ेग।

तुला

तुला राशि के जातक बार-बार होने वाले दर्द और परेशानी को हल्के में न लें। इसे नजरअंदाज करना सेहत पर भारी पड़ सकता है। डॉक्टर से सलाह के बाद ही कोई काम करें। यात्रा के दौरान आपको जलजनित रोगों से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। इस माह आपको सिरदर्द, हाई ब्लड प्रेशर और विटामिन की कमी पर ध्यान देना चाहिए।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के जातकों को व्यायाम, नींद, और भोजन में संतुलन बनाए रखना चाहिए। इस महीने आपको गले, रीढ़, या घुटनों से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही महिलाएं गॉलब्लैडर और किडनी की समस्याओं से बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।

धनु

धनु राशि के जातकों की सेहत मई के बाद बेहतर होने की उम्मीद है। हालांकि, मामूली बीमारियां जैसे संक्रमण और एलर्जी आपको परेशान कर सकती हैं। पुराने रोग जैसे साइटिका, जमे हुए कंधे, और थायरॉयड की समस्या फिर से उभर सकती हैं। इसलिए अपनी समस्याओं को नजरअंदाज न करें।

मकर

मकर राशि के जातकों को हड्डियों, जोड़ों, और लिगामेंट्स का ध्यान रखना चाहिए। इसके लिए रोजाना 30 मिनट टहलना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। साथ ही साथ पत्तेदार सब्जियां और फाइबर युक्त आहार खाएं। यह पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मदद करेगा।

कुंभ

कुंभ राशि के जातकों की सेहत सामान्य रहेगी। बुजुर्गों को आंखों से जुड़ी समस्याओं या सर्जरी का सामना करना पड़ सकता है। इस माह आप को योग, ब्रिस्क वॉकिंग और सांस संबंधी एक्सरसाइज करने से मदद मिलेगी।

मीन

मीन राशि के जातकों को यात्रा के दौरान सावधान रहना चाहिए क्योंकि मामूली चोटें लग सकती हैं। इस माह आपको पाचन, इम्यूनिटी और किडनी से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। बुजुर्ग जोड़ों की सूजन और वायरल संक्रमण से बचाव करें।

Read Next

कैंसर के इलाज के लिए इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कराया प्रोस्टेट सर्जरी, जानें ऑपरेशन के बाद कैसी होनी चाहिए डाइट

Disclaimer