Manmohan Singh Passes Away: मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में निधन, AIIMS में आखिरी सांस ली

Manmohan Singh Admitted in AIIMS: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह दिल्ली स्थित एम्स के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया है।
  • SHARE
  • FOLLOW
Manmohan Singh Passes Away: मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में निधन, AIIMS में आखिरी सांस ली


Manmohan Singh Admitted in AIIMS: देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार रात को निधन हो गया है। मनमोहन सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। गुरुवार शाम को उन्हें सांस लेने में परेशानी हुई, जिसके बाद उन्हें दिल्ली स्थित एम्स के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। एम्स में स्पेशल डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही थी, लेकिन रात को लगभग 10 बजकर 20 मिनट पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉ. मनमोहन सिंह के बाद पूरे देश और कांग्रेस पार्टी में शोक की लहर है। कांग्रेस राजनेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई नेता एम्स पहुंच रहे हैं। एम्स ने आधिकारिक तौर पर डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर प्रेस रिलीज जारी कर दी है।

डॉ. मनमोहन सिंह, जो 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे, की गिनती देश के प्रमुख अर्थशास्त्रियों में होती थी।

manmohan-singh-inside2

92 साल के हो चुके हैं पूर्व पीएम मनमोहन सिंह

जानकारी के लिए बता दें कि दो बार देश के प्रधानमंत्री रह चुके डॉ. मनमोहन सिंह की 92 साल थी और कई प्रकार की बीमारियों का सामना कर रहे थे। इससे पहले भी कई बार मनमोहन सिंह को विभिन्न प्रकार की बीमारियों के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा था।

इसे भी पढ़ेंः शिशु के दिमागी विकास को नुकसान पहुंचाती हैं ये 5 चीजें, डॉक्टर से जानें इसके बारे में

manmohan-singh-inside

2024 में राज्यसभा से रिटायर हुए थे मनमोहन सिंह- Manmohan Singh retired from Rajya Sabha in 2024

लंबे समय तक भारतीय राजनीति में सक्रिय रहने वाले मनमोहन सिंह इसी साल राज्यसभा से रिटायर हुए थे। आधिकारिक जानकारी के लिए अनुसार, मनमोहन सिंह ने लोकसभा से लेकर राज्यसभा तक में लगभग 33 साल राजनीतिक पारी खेली है। पहली बार जून 1991 में पीवी नरसिम्हा राव की सरकार में मनमोहन सिंह ने वित्त मंत्री पद के तौर पर कार्यभार संभाला था। इसके बाद उन्होंने 4 महीने में राज्यसभा पहुंचे। भारत के एकमात्र सिख प्रधानमंत्री रहने मनमोहन सिंह ने 5 साल राज्यसभा में असम का प्रतिनिधित्व किया है। 2019 में उन्होंने राजस्थान का प्रतिनिधित्व करना शुरू किया था। इसी के बाद डॉ. मनमोहन सिंह को देश का प्रधानमंत्री चुना गया था। उन्होंने यूपीए के शासनकाल में 10 साल तक देश का प्रतिनिधित्व किया है और प्रधानमंत्री की कुर्सी का कार्यभार संभाला।

इसे भी पढ़ेंः डायबिटीज के मरीज रोज पिएं ब्राउन राइस की चाय, जानें इसके फायदे और रेसिपी

डॉ. मनमोहन सिंह को कौन-कौन सी बीमारियां हैं?- What diseases does Dr. Manmohan Singh suffer from?

92 वर्षीय डॉ. मनमोहन सिंह को बढ़ती उम्र और शारीरिक कमजोरी के कारण कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। वह लंबे समय तक डायबिटीज से पीड़ित थे। डायबिटीज के अलावा डॉ. मनमोहन सिंह को दो बार बाईपास सर्जरी भी करवानी पड़ी थी।

2004 में बाईपास सर्जरी: 2009 में जब वे प्रधानमंत्री बने, उससे पहले उनकी बाईपास सर्जरी हुई थी।

2009 में : प्रधानमंत्री रहते हुए उन्हें फिर से बाईपास सर्जरी करानी पड़ी। यह सर्जरी AIIMS में की गई थी और इसे उनकी स्वास्थ्य स्थिति को स्थिर को सुधारने के लिए जरूरी बताया गया था।

इसके बाद, 2021 में डॉ. मनमोहन सिंह कोरोना से संक्रमित हुए थे। कोरोना के कारण उनके फेफड़ों और शारीरिक ऊर्जा पर गहरा असर देखा गया था। कोरोना संक्रमण के बाद से ही पूर्व प्रधानमंत्री की सेहत में लगातार गिरावट देखी जा रही है और समय-समय पर डॉक्टरों की एक स्पेशल टीम उनका इलाज कर रही थी।

Read Next

साल 2024 में ये 6 सेलेब्स बने लोगों के लिए मोटिवेशन, वजन कम करके किया सबको हैरान

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version