-1735234460197.webp)
Former PM Manmohan Singh Death: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। पूर्व प्रधानमंत्री ने गुरुवार रात को आखिरी सांस ली। आपको बता दें कि डॉ. मनमोहन सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें गुरुवार रात 8 बजे दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया था। उन्हें दिल्ली एम्स के इमरजेंसी वार्ड में एडमिट कराया गया। लेकिन, इसी बीच 9 बजकर 51 मिनट पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दरअसल, पूर्व प्रधानमंत्री लंबे समय से बीमार चल रहे थे। सांस लेने में तकलीफ होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया शोक
भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, “भारत अपने सबसे प्रतिष्ठित नेताओं में से एक डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन पर शोक मना रहा है। वे साधारण पृष्ठभूमि से उठकर एक प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री बने थे। उन्होंने वित्त मंत्री सहित विभिन्न सरकारी पदों पर कार्य किया और वर्षों तक आर्थिक नीति पर अपनी गहरी छाप छोड़ी। संसद में उनके हस्तक्षेप भी बहुत ही व्यावहारिक थे। प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए व्यापक प्रयास किए। ”
India mourns the loss of one of its most distinguished leaders, Dr. Manmohan Singh Ji. Rising from humble origins, he rose to become a respected economist. He served in various government positions as well, including as Finance Minister, leaving a strong imprint on our economic… pic.twitter.com/clW00Yv6oP
— Narendra Modi (@narendramodi) December 26, 2024
2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे डॉ. मनमोहन सिंह
डॉ. मनमोहन सिंह 2004 से 20214 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे। उनकी गिनती देश के प्रमुख अर्थशास्त्रियों में होती थी। उन्होंने चंडीगढ़ में पंजाब विश्वविद्यालय और ग्रेट ब्रिटेन में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में शिक्षा प्राप्त की थी। उन्होंने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की थी। डॉ. मनमोहन सिंह के निधन की खबर सुनने के बाद पूरे देश और कांग्रेस पार्टी में शोक की लहर है।
-1735234762652.jpg)
2006 में हुई थी दोबारा बाइपास सर्जरी
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की 2006 में दोबारा बाइपास सर्जरी हुई थी। कोरोना काल में उन्हें कोविड भी हुआ था। इसके बाद से उनकी तबीयत खराब रहने लगी। उन्हें सांस लेने में भी तकलीफ होती थी। सांस लेने में तकलीफ और बेचैनी के चलते ही उन्हें गुरुवार को लगभग 8 बजे दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान ही उनका निधन हो गया।
Read Next
Manmohan Singh Passes Away: मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में निधन, AIIMS में आखिरी सांस ली
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version