झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक और झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन का 81 साल की उम्र में सोमवार को दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया। उनके मौत की जानकारी उनके बेटे और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पूर्व सीएम शिबू सोरेन लंबे समय से कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। 81 साल की उम्र में शिबू सोरेन की मौत न सिर्फ उनके परिवार वाले प्रभावित हुए हैं, बल्कि राजनितिक जगत पर भी गहरा प्रभाव पड़ा है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक थे, जिन्होने दशकों तक आदिवासी और राज्य के मामलों का नेतृत्व किया है। बता दें कि शिबू सोरेन को किडनी की गंभीर बीमारी थी। वहीं, हार्ट स्ट्रोक आने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसके बाद उनकी हालत बहुत ज्यादा बिगड़ने लगी।
झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन की मौत का कारण
शिबू सोरेन के बेटे और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा, "आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सबको छोड़कर चले गए...मैं आज 'शून्य' हो गया हूं..." आपको बता दें कि अस्पताल की रिपोर्टों और आधिकारिक बयानों के अनुसार, हिबू सोरेन का निधन किडनी से जुड़ी बीमारी के कारण हुई। निधन होने से करीब एक या दो महीने पहले उन्हें हार्ट स्ट्रोक आया था, जिसके बाद से उनकी हालत काफी बिगड़ने लगी थी। अपनी मौत से लगभग एक महीने पहले तक उन्हें लाइफ सपोर्ट पर रखा गया था। मुख्य तौर पर उनके मौत का कारण किडनी की बीमारी थी, जो हार्ट स्ट्रोक आने के बाद और ज्यादा गंभीर हो गई।
इसे भी पढ़ें: गुस्सा करने वालों को ज्यादा होता है हार्ट की बीमारियों और स्ट्रोक का खतरा, स्टडी में सामने आई बात
किन स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित थे झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन
झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन कई गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे जिसमें-
- COPD बीमारी के कारण उन्हें सांस लेने में समस्या थी। इस बीमारी में व्यक्ति को लंबे समय तक सांस लेने में परेशानी होती है। यह बीमारी धीरे-धीरे फेफड़ों को नुकसान पहुंचाती है और शरीर में ऑक्सीजन की कमी के कारण अन्य अंगों को भी प्रभावित करती है।
- उन्हें क्रोनिक किडनी डिजीज था, जिसके कारण वाल 1 साल से डायलेसिस पर थे और उनका खास ध्यान रखा जा रहा था। क्रोनिक किडनी डिजीज एक ऐसी बीमारी है, जिसमें धीरे-धीरे किडनी डैमेज होने लगती है और ब्लड को ठीक से फिल्टर नहीं कर पाती है।
- शिबू सोरेन को डायबिटीज की बीमारी भी थी। डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है, जो न सिर्फ आपके शरीर में ब्लड शुगर लेवल को बढ़ाता है, बल्कि ये शरीर के अन्य हिस्सों को भी प्रभावित करता है, जिससे कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती है।
- हार्ट स्ट्रोक आने के बाद उनके शरीर के कई अंग काम करना बंदकर चुके थे, जिसे मल्टी ऑर्गन फेल्योर कहा जाता है। यह स्थिति गंभीर बीमारियां जैसे इंफेक्शन, फेफड़ों या लिवर के फेल होने के कारण भी हो सकती है।
निष्कर्ष
हार्ट स्ट्रोक के बाद अस्पताल में अन्य स्वास्थ्य समस्याएं होना और किडनी से जुड़ी समस्याओं से शिबू सोरेन का निधन उन लोगों के लिए चेतावनी संकेत है, जो कई स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित है। इसलिए, अगर आपको भी किडनी या सेहत से जुड़ी कोई गंभीर बीमारी है तो आप अपनी सेहत का खास ध्यान रखें, समय-समय पर डॉक्टर से जांच करवाएं और सही लाइफस्टाइल फॉलो करें।