
Satyendra Das Death: उत्तर प्रदेश स्थिति अयोध्या के राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का आज निधन हो गया। वह बीते कुछ दिनों से लखनऊ के एसजीपीजीआई अस्पताल में भर्ती थे। अस्पताल की ओर से बताया गया कि मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास को 3 फरवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनको ब्रेन स्ट्रोक आने के बाद विशेषज्ञों की टीम द्वारा अस्पताल के न्यूरोलॉजी विभाग के एचडीयू में एडमिट किया गया था। यहीं, आचार्य सत्येंद्र दास ने अंतिम सांस ली। फिलहाल मुख्य पुजारी के पार्थिव शरीर को अयोध्या के अंतिम संस्कार के लिए रवाना कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार मंहत सत्येंद्र दास संत कबीर नगर के रहने वाले थे। उनकी नियुक्ति वर्ष 1992 में रामलला के मुख्य पुजारी के रूप में हुई थी। मंहत बीते कुछ दिनों से ज्यादा बीमार चल रहे थे। जिसके चलते उनको लखनऊ के एसजीपीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल से प्राप्त जानकारी के मुताबिक महंत सत्येंद्र दास का निधन आज सुबह हुआ। उनके निधन की सूचना मिलते ही मंदिर प्रशासन और उनके शिष्य अस्पताल में पहुंच गए थे। डॉक्टर की टीम के मुताबिक महंंत को ब्रेन हेमरेज के बाद से ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक
राम मंदिर के मुख्य पुजारी महंत सत्येंद्र दास के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दास के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल X पर पोस्ट कर लिखा है, ''परम रामभक्त, श्री राम जन्मभूमि मंदिर, श्री अयोध्या धाम के मुख्य पुजारी आचार्य श्री सत्येन्द्र कुमार दास जी महाराज का निधन अत्यंत दुःखद एवं आध्यात्मिक जगत की अपूरणीय क्षति है। विनम्र श्रद्धांजलि!''
परम रामभक्त, श्री राम जन्मभूमि मंदिर, श्री अयोध्या धाम के मुख्य पुजारी आचार्य श्री सत्येन्द्र कुमार दास जी महाराज का निधन अत्यंत दुःखद एवं आध्यात्मिक जगत की अपूरणीय क्षति है। विनम्र श्रद्धांजलि!
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 12, 2025
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे…
ब्रेन हेमरेज से बचाव के कारण - Symptoms of brain hemorrhage In Hindi
ब्रेन हेमरेज के कई कारण हो सकते हैं। आगे जानते हैं इसके कारण
- ब्रेन या सिर पर किसी तरह की चोट लगना।
- ब्लड प्रेशर हाई होना।
- हृदय की नसे में कमजोरी होना।
- ब्लड सर्कुलेशन होने में परेशानी
- ब्रेन में ट्यूमर बनना।
- लीवर से जुड़ी समस्या, आदि।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version