
Baby Names Boys born in year 2026: अगर आप इस साल प्रेग्नेंट हैं और नए साल 2026 में माता-पिता बनने की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए आपको अपने बच्चे के लिए कुछ खास नामों का चुनाव कर लेना चाहिए। आपको लड़के और लड़की, दोनों के लिए सुंदर नाम खोजकर रख लेना चाहिए। हालांकि, अगर आपने लड़की के लिए नाम खोजकर रख लिए हैं और लड़के के लिए सुंदर और ट्रेंडिंग नाम खोजने में परेशानी हो रही है तो आप हमारे इस बेबी नेम्स कैटेगरी की मदद ले सकते हैं। इसी कड़ी में आज का हमारे इस आर्टिकल में हम लड़कों के लिए सुंदर बेबी नेम्स का चुनाव करेंगे जो कि काफी ट्रेंडी है और जिसका अर्थ भी काफी सुंदर है।
इस पेज पर:-
2026 में Baby Boys के रखें ये 10 लेटेस्ट ट्रेंडिंग नाम-10 Baby Names Boys born in year 2026
हिंदी पंचांग और न्यूमरोलॉजी यानी अंक ज्योतिष के अनुसार साल 2026 सूर्य का साल है और इसलिए हम कुछ ऐसे नामों के बारे में भी जानेंगे जो कि सूरज से जुड़ा (boy names related to sun) हुआ है। साथ ही जानेंगे कि ये सुंदर नाम के अर्थ और ये किस राशि के साथ जुड़े हए हैं।
1. आरुष (Aarush)
आरुष का अर्थ है सूर्य की पहली किरण। ये उज्जवल और चमकीले जैसे अर्थों से भी जुड़ा हुआ है। यह नाम निडरता, ऊर्जा और नेतृत्व का प्रतीक माना माना जाता है। आरुष मेष राशि का नाम है और स्वामी ग्रह: मंगल है जो कि खुद में एक प्रबल ग्रह है। आप अपने बच्चे के लिए इस सुंदर नाम का चुनाव कर सकते हैं।
2. अरुणोदय (Arunodaya)
अरुणोदय यानी अरुण का उदय यानी सुबह का सूरज है। इसका मतलब भोर के समय से है। इले उषाकाल या ब्राह्ममुहूर्त भी कहते हैं। यह समय सुबह जल्दी का, नई शुरुआत का और आशा का प्रतीक माना जाता है। आप अपने बच्चे के लिए मेष राशि के इस ना्म का चुनाव कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: भारत में बढ़ा कोरियन नामों का क्रेज, जानें आपके New Born Baby के लिए बेस्ट नाम
3. मिहिर (Mihir)
मिहिर का अर्थ है सूर्य जो कि गर्माहट, चमक और जीवन शक्ति का प्रतीक है। कई प्रसिद्ध ऐतिहासिक लोगों के नाम इनसे जुड़े हुए हैं। ये जीवन, प्रकाश, ऊर्जा और सकारात्मकता का प्रतीक है। ये सिंह राशि का नाम है।
4. ईशान (Ishan)
ईशान (Ishan) सूर्य और भगवान शिव का नाम है। इसका मतलब है एक पवित्र कोण। ये मेष राशि का ही नाम है और काफी अलग नाम है जो आप अपने बेटे के लिए चुन सकते हैं।

5. अविराज (Aviraj)
अविराज यानी सूर्य का राजा। ये बेहद सुंदर नाम है जो कि आपके मन को खुश कर देगा। ये मेष राशि का नाम है जिसका अर्थ भगवान सूर्य और उनके प्रताप से जोड़कर देखा जाता है।
6. रेयांश (Reyansh)
रेयांश का मतलब होता है सूर्य का अंश। ये काफी ट्रेंडी नेम है जिसका चुनाव आप अपने बटे के नाम के लिए कर सकते हैं। यह नाम ऊर्जा, सकारात्मकता, दिव्यता और ज्ञान का प्रतीक है और तुला राशि से जुड़ा हुआ है।
इसे भी पढ़ें: Sidharth और Kiara ने अपनी बेटी की पहली झलक और नाम किया शेयर, जानें क्या है उसका मतलब
7. दिव्यांश (Divyansh)
दिव्यांश नाम का अर्थ होता है सूर्य की दिव्य किरणें जो आंखों में चमक भर दे और नई खुशी और उमंग दे दे। आप अपने बच्चे के लिए इस सुंदर नाम का चुनाव कर सकते हैं। ये सिंह और कर्क राशि से जुड़ा हुआ नाम है।
8. उष्नाम (Ushnaam)
उष्नाम (Ushnaam) का अर्थ है एनर्जी से भरा हुआ। आप इस नाम को सूरज की गर्मी से भी जोड़कर देख सकते हैं जो आपके मन को खुश कर देगा। उष्नाम, वृषभ राशि का नाम है और काफी अलग है जो आपके मन को खुश कर सकता है।
9. जिष्णु (Jishnu)
जिष्णु का मतलब होता है सूर्य या विजय। ये मकर राशि से जुड़ा हुआ नाम है और माना जाता है कि ऐसे लोग काफी ईमानदार और मेहनती होते हैं। इस नाम का चुनाव आप अपने बच्चे के लिए कर सकते हैं।
10. अभ्युदित (Abhyudit)
अभ्युदित का मतलब होता है उगता हुआ सूरज जो अभी-अभी उगा हुआ हो। ये मेष राशि का सुंदर सा नाम है जो कि हर प्यारे से बच्चे के लिए परफेक्ट है। तो आप इस नाम का चुनाव कर सकते हैं।
इस प्रकार से आप साल 202 में पैदा होने वाले लड़कों के लिए ये तमाम नामों से किसी एक का चुनाव कर सकते हैं। इसके अलावा भी हमारी इस कैटगरी में कई अन्य नाम भी हैं जिनका आप चुनाव कर सकते हैं।
यह विडियो भी देखें
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version
Dec 15, 2025 18:13 IST
Published By : Pallavi Kumari