Fri Sep 11, 2026 | 09:54 PM IST

Medically Reviewed by Dr Tanima Singhal , Pregnancy Educator & Lactation Consultant

1 महीने के बच्चे को कितना दूध पिलाना चाहिए? जानें डॉक्टर से

घर में जब नन्हा मेहमान आता है, तो पूरे परिवार की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। खासतौर पर मां और शिशु की देखभाल सबसे अहम होती है। यहां जानिए, 1 महीने के बच्चे को कितना दूध देना चाहिए?

नवजात शिशु के लिए सबसे जरूरी चीज उसका पोषण है और उसकी सेहत के लिए सही मात्रा में दूध पिलाना बेहद जरूरी है। लेकिन नए माता-पिता के मन में अक्सर यह सवाल आता है कि पहले महीने में शिशु को कितना दूध पिलाना चाहिए? कई बार माता-पिता को यह समझ नहीं आता कि बच्चा कितना दूध पी रहा है और क्या वह पर्याप्त पोषण प्राप्त कर रहा है। इसके लिए माता-पिता को शिशु की भूख के संकेतों को पहचानना जरूरी है जैसे कि मुंह चूसना, हाथ मुंह तक ले जाना, रोना और बेचैनी दिखाना। इस लेख में लखनऊ के मा-सी केयर क्लीनिक की आयुर्वेदिक डॉक्टर और स्तनपान सलाहकार डॉ. तनिमा सिंघल (Dr. Tanima Singhal, Pregnancy educator and Lactation Consultant at Maa-Si Care Clinic, Lucknow) से जानिए, 1 महीने के बच्चे को कितना दूध देना चाहिए?

1 महीने के बच्चे को कितना दूध देना चाहिए? - How Much Feed is Required for a 1 Month Old Baby

1. 2-3 घंटे के अंतराल पर फीडिंग

1 महीने के बच्चे को हर 2-3 घंटे में दूध की जरूरत होती है, यानी वह दिन में लगभग 8 से 12 बार फीड करते हैं। यह समय शिशु के विकास और उसकी भूख के अनुसार थोड़ा कम या ज्यादा हो सकता है। सबसे अहम बात यह है कि बच्चे को समय से पहले या देर से दूध न दें, बल्कि उसकी भूख और संकेतों के आधार पर ही उसे फीड करें।

इसे भी पढ़ें: क्या नवजात शिशु को सीधे धूप में लिटाना सेफ होता है? जानें डॉक्टर से

2. फीडिंग की मात्रा

एक महीने के बच्चे को प्रत्येक फीड में लगभग 60-120 मि.ली. दूध की जरूरत होती है। यह मात्रा बच्चे के आकार और भूख के अनुसार बदल सकती है। यदि आप ब्रेस्टफीडिंग कर रही हैं तो बच्चे को उसकी जरूरत के अनुसार दूध पिलाना चाहिए। इसके अलावा, जब आप बॉटल से फीड कर रही हों, तो यह सुनिश्चित करें कि बच्चे को दूध बहुत धीरे-धीरे दिया जाए ताकि वह आराम से पी सके।

इसे भी पढ़ें: छोटे बच्चे को बार-बार पॉटी आने के हो सकते हैं ये 5 कारण, बता रहे हैं डॉक्टर

How much should a 1 month old

3. क्लस्टर फीडिंग और वृद्धि की प्रक्रिया - Growth Spurts

कुछ बच्चे विशेषकर शाम के समय क्लस्टर फीडिंग करते हैं, यानी वे बार-बार छोटे अंतराल पर दूध पीते हैं। यह एक सामान्य प्रक्रिया है और आमतौर पर बच्चे की प्राकृतिक वृद्धि और विकास के दौरान होता है। यह समय विशेष रूप से शिशु के लिए जरूरी होता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि उसकी शारीरिक और मानसिक विकास की दर तेजी से बढ़ती है।

बच्चे को भूखा होने के क्या संकेत हैं? - What Are The Signs Of Hungry Baby

रूटिंग: जब बच्चा अपने मुंह को गोल गोल घुमाता है और दूध के लिए इशारा करता है।
चूसना: बच्चा अपनी अंगुली या मुंह को चूसता है, जो यह संकेत है कि वह भूखा है।
हाथ से मुंह को छूना: बच्चा अपने हाथों को मुंह के पास लाता है, यह एक और संकेत है कि उसे भूख लगी है।

इन संकेतों को पहचानकर, आपको बच्चे को समय रहते दूध देना चाहिए, ताकि उसे पर्याप्त पोषण मिल सके।

निष्कर्ष

1 महीने के बच्चे को सही और पर्याप्त दूध देना उसकी सेहत और विकास के लिए जरूरी है। बच्चों की भूख के संकेतों को पहचानकर और उनके शरीर के विकास के अनुसार समय पर दूध देने से उन्हें जरूरी पोषण मिल सकता है। अगर आपको किसी भी प्रकार की चिंता या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr Tanima Singhal- Lactation Consultant (@maasicare_tanima)

ALl Images Credit- Freepik

Read Next

बच्चों में नाभि खिसकने पर नजर आते हैं ये 5 लक्षण, जानें इसे ठीक करने का घरेलू उपाय

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Akanksha Tiwari

Senior Sub Editor

आकांक्षा तिवारी हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 6 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और फिलहाल जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। आकांक्षा को स्वास्थ्य, पोषण और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। वे पत्रकारिता और जनसंचार में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। रिसर्च, SEO और फैक्ट-चेकिंग में उनकी खास पकड़ है और वे हमेशा प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी देने की कोशिश करती हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Mar 20, 2025 15:30 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Mar 20, 2025 15:30 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Dr Tanima Singhal

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content