Doctor Verified

Myths vs. Facts: क्या आईवीएफ से जन्मे शिशु वाकई ज्यादा स्मार्ट होते हैं? डॉक्टर से जानें सच्चाई

कई लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि आईवीएफ प्रक्रिया से जन्मे बच्चे सामान्य बच्चों की तुलना में ज्यादा स्मार्ट होते हैं। आइए डॉक्टर से जानते हैं इसके बारे में। 
  • SHARE
  • FOLLOW
Myths vs. Facts: क्या आईवीएफ से जन्मे शिशु वाकई ज्यादा स्मार्ट होते हैं? डॉक्टर से जानें सच्चाई


Are IVF Babies Truly Smarter in Hindi: आईवीएफ प्रक्रिया नैचुरल तरीके से कंसीव नहीं कर पाने वाले लोगों के लिए एक नई उम्मीद है। ऐसे कपल के लिए आईवीएफ किसी वरदान से कम नहीं है। इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसके द्वारा अंडों और शुक्राणु का इस्तेमाल करक भ्रूण को विकसित किया जाता है। कुछ लोगों में आईवीएफ द्वारा जन्मे बच्चों को लेकर कई तरह के सवाल रहते हैं। कुछ लोग सोचते हैं कि क्या आईवीएफ से जन्मे शिशु वाकई स्मार्ट होते हैं।

अक्सर लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि आईवीएफ से जन्मे शिशु अन्य शिशुओं की तुलना में ज्यादा स्मार्ट होते हैं। इसके साथ ही आईवीएफ से जन्मे बच्चे सामान्य बच्चों की तरह होते हैं या नहीं। आईवीएफ बच्चे किसके जैसे दिखते हैं? अगर आपके मन में भी ऐसे सवाल रहता हैं तो इस लेख को जरूर पढ़ें। इस लेख में हम आईवीएफ प्रक्रिया से जुड़े ऐसे मिथ्स के बारे में जानेंगे। इस बारे में ज्यादा जानकारी लेने के लिए हमने आइए, जानते हैं क्या कहते हैं Mumma's Blessing IVF और वृंदावन स्थित Birthing Paradise की Medical Director and IVF Specialist डॉ. शोभा गुप्ता से बातचीत की। (Kya IVF se Paida Hue Bacche Jyada Smart Hote Hain)

बच्चों का स्मार्ट होना किन बातों पर करता है निर्भर?

  1. बच्चों का स्मार्ट होना कई बातों पर निर्भर करता है चाहे वे सामान्य रूप से जन्मे बच्चे हों या आईवीएफ से।
  2. बच्चों का स्मार्ट होना ज्यादातर मामलों में अनुवांशिक होता है। बच्चे अनुवांशिक रूप से भी स्मार्ट पैदा होते हैं।
  3. परिवार के माहौल और परिजनों के परवरिश करने के तरीके पर भी बच्चे का स्मार्ट होना (How to Make Baby Smart) काफी हद तक निर्भर करता है।
  4. अगर आपका बच्चा अच्छे लोगों की संगत में है या ऐसे लोगों की संगत में है, जो उसे अच्छी बातें सिखाएं तो संभव है कि बच्चा स्मार्ट होगा।
  5. कई बार बच्चों का स्मार्ट होना स्कूल के टीचर पर भी निर्भर करता है कि वह बच्चे को किस तरह से सिखाते और पढ़ाते हैं। 

क्या कहती है स्टडी?

इस बात को लेकर बढ़ते सवालों को देखते हुए कई स्टडी की गई हैं कि क्या वाकई आईवीएफ से जन्मे बच्चे सामान्य बच्चों की तुलना में ज्यादा स्मार्ट होते हैं। Journal Human Reproduction में छपी एक स्टडी के मुताबिक आईवीएफ प्रक्रिया शिशुओं को जन्मजात स्मार्ट बनाने का तरीका नहीं है या आईवीएफ के द्वारा शिशुओं को स्मार्ट नहीं बनाया जा सकता है। इस प्रक्रिया के जरिए उनके दिमाग के फंक्शन्स को नहीं बढ़ाया जा सकता है। कुछ लोगों का मानना था कि आईवीएफ से जन्मे बच्चे अन्य बच्चों की तुलना में परीक्षा में भी ज्यादा अच्छा प्रदर्शन कर पाते हैं। जबकि, ऐसा कहना पूरी तरह से गलत होगा।

क्या आईवीएफ से जन्मे शिशु वाकई ज्यादा स्मार्ट होते हैं?

डॉ. शोभा गुप्ता के मुताबिक लोगों में यह एक गलत धारणा बन गई है कि आईवीएफ से जन्मे बच्चे अन्य बच्चों या शिशुओं की तुलना में ज्यादा स्मार्ट होते हैं। जबकि, नॉर्मल डिलीवरी वाले शिशुओं की तरह ही आईवीएफ से जन्मे बच्चे भी साधारण होते हैं। उन्हें स्मार्ट और बुद्धिमान बनाना आपके परवरिश के तरीके और बच्चों की समझ पर निर्भर करता है। इस बात का अभी तक कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं मिला है कि आईवीएफ द्वारा जन्मे शिशु सामान्य शिशुओं की तुलना में ज्यादा स्मार्ट होते हैं। स्मार्ट या इंटेलिजेंट होना बच्चों में कई बार जेनेटिक भी होता है। 

इसे भी पढ़ें - Khushkhabri With IVF: आईवीएफ ट्रीटमेंट के बाद बॉडी की रिकवरी में कितना समय लगता है? जानें एक्सपर्ट से 

कुल मिलाकर अध्यन और तथ्यों के आधार पर यह कहा जा सकता है कि आईवीएफ से जन्मे बच्चे सामान्य बच्चों की तुलना में ज्यादा स्मार्ट नहीं होते हैं। बच्चों के स्मार्ट होना इस बात पर निर्भर करता है कि वे किस तरह के माहौल में पल-बढ़ रहे हैं और उनकी परवरिश कैसी हो रही है। इसलिए अगर आप भी ऐसा सोचते हैं तो इस सोच पर विराम लगाएं।

Read Next

7 साल की शादी और 3 मिसकैरेज के बाद IVF से मिली रिया और अभिषेक को खुशखबरी, जानते हैं इनकी जर्नी

Disclaimer