क्या वाकई क्रीम और लोशन लगाने से बच्चों का रंग साफ होता है? डॉक्टर से जानें सच्चाई

Do creams and lotions make baby fair in Hindi: क्या क्रीम और लोशन लगाने से बच्चों का रंग साफ किया जा सकता है? आइये डॉक्टर से जानते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या वाकई क्रीम और लोशन लगाने से बच्चों का रंग साफ होता है? डॉक्टर से जानें सच्चाई


Do creams and lotions make baby fair in Hindi: भगवान द्वारा हर इंसान को अलग-अलग बनाया गया है। किसी की लंबाई ज्यादा होती है तो कोई हाइट में छोटा होता है। वहीं, किसी की त्वचा का रंग गोरा तो किसी का काला होता है। कुछ लोग शिकायत करते हैं कि उनके बच्चे का रंग सांवला या काला है। जबकि, बच्चे के पैदा होने के साथ ही उसकी त्वचा का रंग वैसा ही होता है। यही नहीं, बच्चों के रंग को साफ करने के लिए अक्सर माएं उन्हें क्रीम और लोशन लगाती हैं। क्या आप भी ऐसा करती हैं? अगर हां, तो इस लेख को जरूर पढ़ें। इस लेख में माध्यम से हम आपको बताएंगे कि क्या वाकई क्रीम और लोशन ऐसी स्थिति में कारगर होते हैं। आइये बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सईद मुजाहिद अंसारी (Drhifive) से जानते हैं इसके बारे में। 

क्या क्रीम और लोशन लगाने से बच्चों का रंग साफ होता है? 

डॉ. अंसारी के मुताबिक क्रीम और लोशन लगाने से बच्चे का रंग साफ नहीं होता है और न ही बच्चा गोरा होता है। अगर आपको कोई इस बात को लेकर सलाह दे रहा है तो वह आपको भ्रमित कर रहा है। बच्चे का रंग उसके जीन्स पर निर्भर करता है। अगर माता-पिता का रंग साफ है तो संभव है कि बच्चे का रंग भी उसी तरह होगा। हालांकि, कुछ मामलों में बच्चे का रंग अलग भी हो सकता है। लेकिन एक बार बच्चा जिस भी रंग के साथ पैदा होता है, वे आगे भी उसी रंग के साथ रहेगा। इसलिए, ऐसी स्थिति में लोशन और क्रीम कारगर नहीं होती हैं। 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by DrSayed Mujahid Husain (@dr_hifive)

अन्य समस्याओं में काम आ सकती हैं क्रीम 

डॉक्टर के मुताबिक अगर बच्चे को त्वचा से जुड़ी किसी अन्य प्रकार की समस्या जैसे ड्राईनेस है या त्वचा सॉफ्ट नहीं है तो ऐसी स्थिति में आप कुछ मॉइश्चुराइजर, क्रीम और लोशन आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसे में क्रीम और लोशन लगाने से बच्चे की त्वचा चमकदार बन सकती है साथ ही उसकी त्वचा का खुरदुरापन भी कम होगा। वहीं, अगर आप बच्चे को गोरा करने के लिए क्रीम और लोशन लगा रहे हैं तो आप केवल पैसे और अपना समय खराब कर रहे हैं। 

Read Next

क्या बच्चों को रात में दूध पिलाना उनकी सेहत के लिए फायदेमंद होता है? जानें डॉक्टर से

Disclaimer