क्या बच्चों में 6 उंगलियां होना किसी समस्या का संकेत होता है? डॉक्टर से जानें

Polydactyly in Babies in Hindi: कुछ बच्चों में जन्म के साथ ही 6 उंगलियां होती हैं। आइये डॉक्टर से जानते हैं इस स्थिति (पॉलीडैक्टली) के बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या बच्चों में 6 उंगलियां होना किसी समस्या का संकेत होता है? डॉक्टर से जानें


Polydactyly in Babies in Hindi: आपने देखा होगा कि कुछ लोग छह उंगलियों के साथ पैदा होते हैं। यह उंगलियां हाथ या पैर कहीं भी हो सकती है। बचपन में ही इसकी देखभाल की जाए या इसे मैनेज किया जाए तो इसका कुछ इलाज किया जा सकता है। बहुत से माता-पिता बचपन में इस स्थिति को नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे बच्चे को पूरी उम्र एक्स्ट्रा उंगली के साथ रहना पड़ता है। हालांकि, यह कोई बीमारी या गंभीर स्वास्थ्य समस्या नहीं है, बल्कि एक सामान्य स्थिति है। कुठ लोग मानते हैं कि कहीं छह उंगलियां किसी स्वास्थ्य समस्या की ओर इशारा तो नहीं है। आइये डॉ. सईद मुजाहित अंसारी से जानते हैं क्या वाकई बच्चों में छह उंगलियां होना को कोई समस्या की ओर इशारा होता है। 

क्या बच्चों में छह उंगलियां होना किसी समस्या का संकेत होता है? 

डॉक्टर के मुताबिक बच्चों में सामान्य से ज्यादा उंगलियां होने को पॉलीडैक्टली कहा जाता है। कुछ मामलों में यह स्थिति स्वास्थ्य समस्याओं की ओर इशारा हो सकता है। अगर जन्म के समय बच्चे की स्कैनिंग की गई है और उसमें पॉलीडैक्टली डायग्नोस हुआ है तो इसके लिए आपको रूटीन चेकअप कराना चाहिए, जिससे पता चल सके कि बच्चों में किडनी की बीमारी या हार्ट से जुड़ी कोई समस्या तो नहीं है। अगर बच्चों में इस प्रकार की कोई बीमारी नहीं है तो यह स्थिति सामान्य है। 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by DrSayed Mujahid Husain (@dr_hifive)

शरीर को नहीं पहुंचाती नुकसान 

बच्चों में पॉलीडैक्टली यानि 6 उंगलियां होना उनकी शरीर को नुकसान नहीं पहुंचाती है। आमतौर पर बच्चा जब एक साल से ज्यादा का हो जाता है तो छोटे से कट या सर्जरी के जरिए उनकी अतिरिक्त उंगली को हटाया जा सकता है। अगर बच्चे की उंगली ज्यादा लटकी है तो उसे निकाल देना बेहतर होता है। यह प्रक्रिया बहुत साधारण होती है। 

इसे भी पढ़ें - उंगली में इंफेक्शन होने के हो सकते हैं ये कारण, जानें इसके लक्षण भी

बच्चों में कितना सामान्य है पॉलीडैक्टली? 

पॉलीडैक्टली एक ऐसी स्थिति है, जो बहुत कम बच्चों में देखी जाती है। एक्टर ऋतिक रोशन को भी पॉलीडैक्टली है। आमतौर पर यह समस्या जेनेटिक कारणों से होती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक 500 या 1000 में से एक बच्चे को यह समस्या होती है। 

Read Next

हर्पीस और मंकीपॉक्स के कारण त्वचा पर हो जाते हैं रैशेज, जानें इन दोनों में अंतर?

Disclaimer