Doctor Verified

क्या बच्चों के लिए एक्स-रे कराना सुरक्षित होता है? जानें डॉक्टर से

एक्स-रे की सलाह तभी दी जाती है, जब आपको स्वास्थ्य संबंधी किसी प्रकार की समस्या हो। अगर बच्चा किसी समस्या से जूझ रहा है तो ऐसे में उसे एक्स-रे कराने की सलाह दी जा सकती है। इसलिए एक्स-रे कराना बच्चों के लिए सुरक्षित होता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या बच्चों के लिए एक्स-रे कराना सुरक्षित होता है? जानें डॉक्टर से


Is x ray safe for baby in Hindi: एक्स-रे एक आधुनिक प्रक्रिया है, जिसके तहत शरीर के अंगों के बारे में पता लगाया जा सकता है। एक्स-रे मुख्य रूप से हड्डियों की जांच करने के लिए किया जाता है। आमतौर पर इसे हड्डियों के फ्रैक्चर का पता लगाने के लिए, निमोनिया और कुछ मामलों में फेफड़ों के संक्रमण का पता लगाने के लिए भी एक्स-रे किया जाता है। कई बार कुछ स्वास्थ्य समस्याओं के चलते बच्चों का भी एक्स-रे किया जाता है। लेकिन, ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या बच्चों का एक्स-रे करना सुरक्षित होता है? अगर आप भी इस सवाल को लेकर कंफ्यूज हैं तो इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें।

देखा जाए तो शरीर की जरूरत के हिसाब से बच्चों का एक्स-रे किया जाना सुरक्षित होता है। लेकिन, बच्चों का एक्स-रे केवल तभी कराना चाहिए जब डॉक्टर आपको इसकी सलाह दें। हालांकि, बच्चों पर आधुनिक मशीनों का इस्तेमाल जितना कम किया जाए उतना ठीक होता है। इस बारे में ज्यादा जानकारी लेने के लिए हमने यशोदा हॉस्पिटल के इंटरनल मेडिसिन के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. एपी सिंह से बातचीत की। (Kya Baccho ke Liye X Ray Safe Hota Hai) - 

क्या बच्चों के लिए एक्स-रे कराना सुरक्षित होता है?

डॉक्टर के मुताबिक एक्स-रे की सलाह तभी दी जाती है, जब आपको स्वास्थ्य संबंधी किसी प्रकार की समस्या हो। अगर बच्चा किसी समस्या से जूझ रहा है तो ऐसे में उसे एक्स-रे कराने की सलाह दी जा सकती है। इसलिए एक्स-रे कराना बच्चों के लिए सुरक्षित होता है। दरअसल, एक्स-रे से निकलने वाली रेडिएशन (Side Effects of X Ray Radiation) डोज आमतौर पर बहुत कम नुकसानदायक होती है, जिसका शरीर पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ता है।

बड़े बच्चे आमतौर पर रेडिएशन के प्रति ज्यादा संवेदनशील होते हैं। हालांकि, आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याओं में भी आपको एक्स-रे कराने से बचना चाहिए। केवल डॉक्टर की सलाह के बाद ही बच्चों का एक्स-रे कराएं। 

बच्चों को कब पड़ती है एक्स-रे की जरूरत?

  1. अगर बच्चे को रीढ़ की हड्डी से जुड़ी किसी प्रकार की समस्या होती है जैसे रीढ़ की हड्डी का टेढ़ापन, घुमाव या अन्य प्रकार की समस्या होती है तो ऐसे में बच्चों को एक्स-रे कराने की जरूरत पड़ सकती है।
  2. अगर बच्चों को जोड़ों से जुड़ी किसी प्रकार की समस्या है या अलाइंनमेंट से जुड़ी समस्या होती है तो उसकी जांच के लिए भी डॉक्टर कई बार एक्स-रे की सलाह देते हैं।
  3. कई बार बच्चे को इंजरी होने या फ्रैक्चर होने पर भी डॉक्टर एक्स-रे कराने की सलाह दे सकते हैं ताकि हड्डी टूटने का पता आसानी से लगाया जा सके। 

ज्यादा एक्स-रे कराने से हो सकता है कैंसर का खतरा

अगर आप बच्चे का एक्स-रे बार-बार या आए दिन कराते हैं तो इससे आगे चलकर उसे कुछ मामलों में कैंसर होने का भी जोखिम हो सकता है। जरूरत से ज्यादा एक्स-रे कराना कई बार बच्चों के लिए नुकसानदायक भी साबित हो सकता है। National Institutes of Health (NIH) के मुताबिक बार-बार एक्स-रे कराने से कई बार कैंसर होने का खतरा रहता है।

दरअसल, एक्स-रे में से रेडिएशन निकलती है, जिसके लगातार संपर्क में आने से बच्चे को ट्यूमर होने के साथ-साथ कैंसर होने का भी खतरा हो सकता है। इसलिए आपको अपने बच्चे का एक्स-रे बार-बार कराने से बचना चाहिए। दरअसल, अल्ट्रासाउंड कराने से साउंड वेव्स निकलती हैं, जो शरीर के लिए नुकसानदायक नहीं होती हैं। लेकिन, एक्स-रे से रेडिएशन निकलता है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। 

FAQ

  • अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे में क्या अंतर है?

    अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे में काफी अंतर होता है। अल्ट्रासाउंड में आमतौर पर साउंड वेव्स निकलती हैं और एक्स-रे में आपकी शरीर तक रेडिएशन फैलता है। अल्ट्रासाउंड आमतौर पर पेट से जुड़ी बीमारियों का पता लगाने के लिए किया जाता है। 
  • एक्स-रे कितना सुरक्षित है?

    शारीरिक जरूरतों के हिसाब से एक्स-रे कराना सुरक्षित होता है। लेकिन, अगर आप जरूरत से ज्यादा एक्स-रे कराते हैं तो इससे कई बार नुकसान भी हो सकता है। 
  • एक्स-रे में डॉक्टर क्या देखते हैं?

    एक्स-रे को आमतौर पर हड्डियों की संरचनाओं का पता लगाने और हड्डियों से जुड़ी किसी बीमारी का पता लगाने के लिए किया जाता है। इसमें डॉक्टर आपकी हड्डियों को देखते हैं। 

 

 

 

Read Next

टाइट 2 डायबिटीज और सिरोसिस के बीच क्या कनेक्शन होता है? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

TAGS