
Tips To Help With Baby First Step: जब बच्चा चलना सीख रहा होता है तो इससे खूबसूरत पेरेंट्स के लिए कुछ नहीं होता है। बच्चे को ठीक से चलना सिखाना पेरेंटिंग का हिस्सा है। बच्चा चलने की शुरुआत हमेशा घुटनों से करता है। इसके बाद खड़ा होना सिखता है और चलना शुरु करता है। कुछ बच्चे एक साल की उम्र तक चलना सिख जाते हैं, जबकि कई बच्चों को थोड़ा समय लगता है। लेकिन सबसे जरूरी होता है बच्चों को ठीक से चलना सिखाना। ज्यादातर लोगों को जानकारी नहीं होती है कि बच्चों को चलना कैसे सिखाना है। दरअसल, इस दौरान कुछ चीजों का ध्यान रखना जरूरी है। अगर आप इन चीजों का ध्यान नहीं रखते हैं, तो बच्चों की मांसपेशियों में कमजोरी आ सकती है। आइये इस लेख में जानें बच्चों को चलना सिखाने के लिए कुछ खास टिप्स।
बच्चों को चलना सिखाने के लिए अपनाएं ये टिप्स- How To Help Baby with First Step
साउथ दिल्ली की कंसल्टेंट पीडियाट्रिशियन डॉ नेहा श्रीवास्तव ने इस बारे में जानकारी देते हुए इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है-
बच्चों को शाबाशी सप्पोर्ट करें
जब बच्चा चलना सीख रहा होता है, तो उसे पूरा सप्पोर्ट दें। अगर बच्चा थोड़ा भी चलता है तो उसे शाबाशी दें। बच्चे के लिए खुश हो और तालियां बजाएं। इससे बच्चे का कॉन्फिडेंस बढ़ेगा और वो ज्यादा चलने की कोशिश करेगा।
कोई सप्पोर्ट जरूर दें
बच्चे को चलना सिखाने के दौरान कोई सप्पोर्ट जरूर दें। आप इसे बच्चे के लिए मोटिवेशन भी बोल सकते हैं। जैसे आप कुछ दूरी पर बैठ जाएं और बच्चे को बुलाएं। इसके अलावा उसका मनपसंद खिलौना कुछ दूरी पर रखें और चलने के लिए कहें। इससे बच्चे को चलने के लिए सप्पोर्ट और मोटिवेशन मिलेगा।
इसे भी पढ़ें- बच्चों के देर से चलने के पीछे क्या कारण हो सकते हैं? कैसे सिखाएं उन्हें जल्दी चलना
आसपास रखी चीजें हटा दें
जब बच्चा चलना सीखता है तो कई बार गिरता है। इसलिए जब बच्चे को चलना सिखाएं तो आसपास कोई चीज न रखें। इससे बच्चे को अपने सप्पोर्ट पर चलने में मदद मिलेगी। इससे चोट लगने का खतरा भी नहीं होगा।
छोटी दूरी तय करने से शुरुआत करें
अगर बच्चा अभी-अभी चलना सीख रहा है, तो छोटी दूरी ही तय करें। क्योंकि अगर आप शुरुआत में ही बड़ा रास्ता तय करेंगे, तो बच्चे पीछे हट जाएंगे। ऐसे में बच्चे घुटने के बल चलने लगते हैं।
बच्चे के हाथ में खिलौने दें
बच्चा चलना शुरू कर रहा है तो उसके हाथ में कोई खिलौना पकड़ा दें। इससे बच्चा बिना किसी सप्पोर्ट के चलना सीखता है। खिलौना पकड़ाने से बच्चा कॉन्फिडेंट भी रहता है और जल्दी चलना सीखता है।
इसे भी पढ़ें- बच्चे की सर्दी-खांसी ठीक करने के लिए जुराब में रखते हैं लहसुन प्याज तो डॉक्टर से जान लें सही तरीका
बच्चे के गिरने पर परेशान न हो
बच्चा चलना सीखता है तो बहुत बार गिरता भी है और रोता भी है। ऐसे में परेशान न हो और बच्चे का साथ दें। अगर बच्चा गिर जाता है तो उसे दुबारा उठने के लिए सप्पोर्ट करें। कॉन्फिडेंस और खुशी दिखाएं जिससे बच्चा दुबारा कोशिश करे।
बच्चे को पसली से पकड़ें
बच्चे को चलना सिखाते वक़्त कुछ लोग बाजुओं से पकड़ते हैं। कुछ लोग बच्चे का हाथ ऊप्पर खींचते हैं। लेकिन इसे बच्चे के हाथ पर जोर पड़ता है और वो मसल्स को इस्तेमाल नहीं कर पाता। इसलिए बच्चे को हमेशा पसलियों से पकड़ें। इससे बच्चे को खड़ा होने को लिए कोर मसल्स इस्तेमाल करने में मदद मिलेगी।
बच्चे को चलना सिखा रहे हैं, तो इन टिप्स को जरूर फॉलो करें। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो शेयर करना न भूलें।
View this post on Instagram
Read Next
बच्चे की सर्दी-खांसी ठीक करने के लिए जुराब में रखते हैं लहसुन प्याज तो डॉक्टर से जान लें सही तरीका
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version