Aloevera Remedies to Get Rid of Dark Spots: मुंहासे या दाग-धब्बे कई कारणों से हो सकते हैं। किसी को खराब खान-पान या लाइफस्टाइल की वजह से मुंहासे होते हैं। तो किसी को तनाव या फिर खराब पाचन की वजह से मुंहासों की समस्या हो सकती है।इसके अलावा, अगर आप त्वचा की सही तरीके से देखभाल नहीं करेंगे, तो मुंहासों की समस्या हो सकती है। ऐसे में मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए आपको हेल्दी डाइट लेनी चाहिए। साथ ही, कई लोग मुंहासों, दाग-धब्बों या फिर त्वचा से जुड़ी किसी अन्य समस्या से छुटकारा पाने के लिए स्किन केयर ट्रीटमेंट भी लेते हैं। हालांकि, आप चाहें तो घरेलू उपायों की मदद से भी मुंहासों या दाग-धब्बों से छुटकारा पा सकते हैं। जी हां, दिल्ली की रहने वाली काजल नामा भी एक साल पहले मुंहासों से काफी परेशान थीं। मुंहासों के बाद, उनके चेहरे पर दाग-धब्बे होने भी शुरू हो गए। कुछ स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने के बाद, जब उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ा, तो उन्होंने घरेलू उपायों को ही आमजाना शुरू कर दिया। काजल ने एलोवेरा की मदद से चेहरे के मुंहासों और दाग-धब्बों से छुटकारा पाया था। आइए, आज Skin Care Diaries के सीरीज में हम आपको काजल ने मुंहासों और दाग-धब्बों से छुटकारा कैसे पाया, इस बारे में बताने जा रहे हैं-
चेहरे पर हो गए थे मुंहासे और दाग-धब्बे
काजल बताती हैं, 'एक साल पहले मेरे चेहरे पर अचानक से मुंहासे हो गए थे। मैंने मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए कई प्रोडक्ट्स ट्राई किए। इतना ही नहीं, मैंने स्किन केयर ट्रीटमेंट भी लिए। लेकिन चेहरे पर मुंहासे लगातार बढ़ते जा रहे थे। फिर धीरे-धीरे चेहरे पर दाग-धब्बे भी नजर आने लगे। दाग-धब्बे मिटाने के लिए मैंने कई क्रीम अप्लाई किए। लेकिन, मुझे चेहरे पर कोई फर्क देखने को नहीं मिला। मुंहासे ठीक होते हैं, फिर दोबारा निकल आते थे।'
मुंहासे और दाग-धब्बे मिटाने के लिए लगाया एलोवेरा
काजल बताती हैं, 'मुंहासे और दाग-धब्बे मिटाने के लिए मैंने एलोवेरा जेल का इस्तेमाल किया। एलोवेरा से ही मुझे स्किन पर काफी फर्क देखने को मिला। मुंहासे और दाग-धब्बे मिटाने के लिए मैं रोजाना चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाती थी।'
इसे भी पढ़ें- Skin Care Diaries: दाग-धब्बे मिटाने के लिए श्रेया ने आजमाया नानी का बताया यह खास नुस्खा, आप भी करें ट्राई
मेरी फ्रेंड ने दी थी एलोवेरा लगाने की सलाह
काजल बताती हैं, 'जब मैं मुंहासों और दाग-धब्बों से परेशान थी, तो मेरी फ्रेंड ने मुझे एलोवेरा इस्तेमाल करने की सलाह दी। जब से मैंने एलोवेरा लगाना शुरू किया, मेरे चेहरे से मुंहासे और दाग-धब्बे काफी हद तक दूर हो गए हैं। दरअसल, मेरी दोस्त को भी कुछ समय तक मुंहासों और पिग्मेंटेशन की समस्या रही थी। उसने भी एलोवेरा और हल्दी का इस्तेमाल किया, जिससे उसे काफी फर्क देखने को मिला।'
चेहरे पर एलोवेरा कैसे लगाएं?- How to Apply Aloe Vera on Face
- चेहरे के मुंहासे और दाग-धब्बे मिटाने के लिए आप एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- इसके लिए आप फ्रेश एलोवेरा जेल लें।
- इसे अपने चेहरे पर अप्लाई करें।
- 15-20 मिनट बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें।
- आप चेहरे पर रोजाना एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं।

चेहरे पर एलोवेरा लगाने के फायदे- Aloe Vera Benefits for Face in Hindi
- एलोवेरा में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा की सूजन को कम करने में मदद करते हैं।
- एलोवेरा, त्वचा के दाग-धब्बों और झुर्रियों को मिटाने में मदद करता है।
- अगर आप चेहरे पर एलोवेरा लगाएंगे, तो इससे खुजली और रेडनेस की समस्या से बचा जा सकता है।
- डेड स्किन सेल्स को रिमूव करने के लिए भी आप एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए भी आप एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- अगर आपके चेहरे पर सनबर्न की समस्या है, तो आप एलोवेरा का यूज कर सकते हैं।
- इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं।
उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। आप भी हमारे साथ अपने घर में आजमाए हुए नुस्खों से जुड़े किस्से शेयर कर सकते हैं। ओनलीमायहेल्थ टीम से फेसबुक और इंस्टाग्राम के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।